मसौढ़ी के बाद अब पटना की कमान संभालेंगी राजस्थान की बेटी, जानिए कौन हैं कोमल मीणा

Updated:
विज्ञापन

IPS कोमल मीणा (PC-इंस्टाग्राम)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Patna SP Komal Meena Success Story: पटना ग्रामीण की SP कोमल मीणा इन दिनों चर्चा में हैं. राजस्थान की कोमल मीणा का सेलेक्शन 2023 में IPS सेवा के लिए हुआ. उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की है.

विज्ञापन

Patna SP Komal Meena Success Story: हाल ही में बिहार में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 10 अफसरों का तबादला किया गया है. इस ट्रांसफर लिस्ट में कोमल मीणा (Komal Meena) का नाम भी शामिल है, जिन्हें पटना ग्रामीण का पुलिस अधीक्षक (SP) बनाया गया है. महज 29 साल की उम्र में पटना ग्रामीण की कमान संभालने वाली कोमल मीणा की कहानी भी खास है. आइए, जानते हैं उनके इस सफर के बारे में.

विज्ञापन

राजस्थान की कोमल मीणा की कहानी इसलिए भी खास क्योंकि उन्होंने कई बार असफलता का सामना करने के बाद, UPSC परीक्षा में सफलता हासिल की. 2023 में उनका सेलेक्शन IPS कैडर के लिए हुआ.

23 साल में राजस्थान की कोमल मीणा बनीं IPS

राजस्थान के करौली जिले के मंडरायल डांग क्षेत्र के रहने वाली हैं. उनके माता-पिता ने हमेशा उन्हें सिविल सेवा में जाने के लिए प्रेरित किया. यही कारण है कि महज 23 साल की उम्र में उन्होंने UPSC परीक्षा पास कर ली थी.


IPS कोमल मीणा (PC-इंस्टाग्राम)
IPS कोमल मीणा (PC-इंस्टाग्राम)

ग्रेजुएशन के बाद कोमल मीणा ने शुरू की UPSC की तैयारी

कोमल मीणा (Komal Meena IPS) की शुरुआती पढ़ाई-लिखाई राजस्थान से हुई है. वे साइंस की स्टूडेंट हैं. उन्होंने बचपन से ही सिर्फ पढ़ने पर फोकस किया है. 2013 में उन्होंने 10वीं परीक्षा पास की और 2015 में 12वीं की डिग्री हासिल की. 2019 में कोमल मीणा ने जीयोलॉजी से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की.

मां को दिया सफलता का श्रेय

कोमल मीणा ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा पास करने के लिए चार बार प्रयास किया. इस दौरान उन्हें कई बार असफलता का सामना करना पड़ा. लगातार मिल रही असफलता के कारण एक समय ऐसा भी आया जब उनका हौसला टूटने लगा था. कई बार पढ़ाई में मन नहीं लगता था और वह करियर बदलने के बारे में भी सोचने लगी थीं. ऐसे मुश्किल समय में उनकी मां ने हमेशा उनका हौसला बढ़ाया.

image.png
IPS कोमल मीणा का रिजल्ट (PC- ऑफिशियल वेबसाइट)

जब भी कोमल को लगता कि अब सिविल सेवा की तैयारी छोड़ देनी चाहिए, उनकी मां उन्हें समझाती थीं कि "तुम सिविल सेवा के लिए ही बनी हो." मां की इसी बात ने उन्हें दोबारा मेहनत करने की प्रेरणा दी और आखिरकार उन्होंने अपने लक्ष्य को हासिल कर लिया.

2023 में कोमल मीणा ने UPSC में पाई सफलता

2023 में कोमल मीणा ने UPSC परीक्षा में सफलता हासिल की और IPS कैडर में उनका चयन हुआ. अभी उन्हें पटना ग्रामीण का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. इससे पहले वो मसौढ़ी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO/ASP) के रूप में अपनी सेवा दे रही थीं.

ये भी पढ़ें: UPSC Success Story: नौकरी छोड़कर शुरू की UPSC की तैयारी, शुभंकर प्रत्यूष पाठक ने पहले प्रयास में हासिल की AIR 11, जानें उनकी कहानी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola