लार की तान्या को UPSC में रैंक 200, पिता को खोया, मां ने दी हिम्मत रच दिया इतिहास

Updated:
1 / 8
Success Story: पिता को खोने का गम, आर्थिक तंगी और गांव की तमाम मुश्किलें, इन सबके बावजूद देवरिया की बेटी तान्या सिंह ने हार नहीं मानी. सिर्फ 24 साल की उम्र में और दूसरे ही अटेम्प्ट में उन्होंने UPSC क्रैक कर ऑल इंडिया रैंक 200 हासिल की. मां पुष्पा देवी के त्याग और तान्या की मेहनत ने मिलकर एक ऐसी कहानी लिखी है जो हर किसी को प्रेरित करती है.
फुल स्क्रीन में देखें

UPSC AIR 200 तान्या सिंह (Image: Instagram)

Success Story: पिता को खोने का गम, आर्थिक तंगी और गांव की तमाम मुश्किलें, इन सबके बावजूद देवरिया की बेटी तान्या सिंह ने हार नहीं मानी. सिर्फ 24 साल की उम्र में और दूसरे ही अटेम्प्ट में उन्होंने UPSC क्रैक कर ऑल इंडिया रैंक 200 हासिल की. मां पुष्पा देवी के त्याग और तान्या की मेहनत ने मिलकर एक ऐसी कहानी लिखी है जो हर किसी को प्रेरित करती है.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें
विज्ञापन
2 / 8
कौन हैं तान्या सिंह?
फुल स्क्रीन में देखें

Image: Instagram

कौन हैं तान्या सिंह?

तान्या देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के इसराइली गांव की रहने वाली हैं. उनके पिता अजय सिंह दिल्ली में एलजी कंपनी में टेक्नीशियन थे, लेकिन साल 2012 में ड्यूटी के दौरान ही उनका निधन हो गया था.

3 / 8
पिता के जाने के बाद टूटा दुखों का पहाड़
फुल स्क्रीन में देखें

Image: Instagram

पिता के जाने के बाद टूटा दुखों का पहाड़

पिता की मौत के बाद पूरे परिवार की जिम्मेदारी मां पुष्पा देवी के कंधों पर आ गई. घर के हालात भी बहुत अच्छे नहीं थे, फिर भी मां ने हिम्मत नहीं हारी और बच्चों की पढ़ाई में कभी कोई कमी नहीं आने दी.

4 / 8
शुरू से ही पढ़ाई में रहीं तेज
फुल स्क्रीन में देखें

Image: Instagram

शुरू से ही पढ़ाई में रहीं तेज

तान्या की शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के इवरी ग्रीन पब्लिक स्कूल से हुई. उन्होंने साल 2018 में हाईस्कूल और 2020 में इंटरमीडिएट पास किया, दोनों में ही उनका प्रदर्शन शानदार रहा.

5 / 8
SRCC से की ग्रेजुएशन
फुल स्क्रीन में देखें

Image: Instagram

SRCC से की ग्रेजुएशन

स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद तान्या ने दिल्ली के मशहूर श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स यानी SRCC से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया. यहीं से उन्होंने सिविल सर्विस की तैयारी की नींव रखनी शुरू कर दी थी.

6 / 8
2023 से शुरू की UPSC की तैयारी
फुल स्क्रीन में देखें

Image: Instagram

2023 से शुरू की UPSC की तैयारी

ग्रेजुएशन पूरी होते ही साल 2023 में तान्या ने पूरी गंभीरता से UPSC की तैयारी शुरू कर दी. उन्होंने रोजाना 8 से 10 घंटे पढ़ाई की और अपने लक्ष्य पर पूरा फोकस बनाए रखा.

7 / 8
सोशल मीडिया से बनाई दूरी
फुल स्क्रीन में देखें

Image: Instagram

सोशल मीडिया से बनाई दूरी

तान्या बताती हैं कि तैयारी के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया और बाकी डिस्ट्रैक्शन से खुद को पूरी तरह दूर रखा. इसी अनुशासन और फोकस ने उन्हें कामयाबी की राह पर आगे बढ़ाया.

8 / 8
24 की उम्र में UPSC फतेह
फुल स्क्रीन में देखें

Image: Instagram

24 की उम्र में UPSC फतेह

सिर्फ 24 साल की उम्र में तान्या ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 200 हासिल कर ली. उन्हें कुल 983 अंक मिले, जिसमें लिखित परीक्षा में 799 और इंटरव्यू में 184 अंक शामिल हैं. उनकी पहली पसंद फॉरेन सर्विस है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola