UPSC Success Story: अलवर की लघिमा तिवारी पहले प्रयास में बनीं IAS, बिना कोचिंग AIR 19 किया हासिल, जानें उनकी सक्सेस स्ट्रेटेजी
IAS लघिमा तिवारी की फोटो (Image-Instagram & AI Enhanced)
IAS Laghima Tiwari Success Story: राजस्थान के अलवर की रहने वाली लघिमा तिवारी ने UPSC 2022 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 19 हासिल की. इंजीनियरिंग बैकग्राउंड वाली लघिमा ने बिना किसी कोचिंग के अपने पहले प्रयास में UPSC परीक्षा पास की. जानें उनकी एजुकेशनल बैकग्राउंड, मार्क्स, स्टडी स्ट्रैटेजी और वर्तमान पोस्टिंग से जुड़ी पूरी जानकारी.
IAS Laghima Tiwari Success Story: लोग अक्सर मानते हैं कि UPSC जैसी कठिन परीक्षा की तैयारी में जितनी मेहनत और लगन की जरूरत होती है, उतना ही ज्यादा पैसा भी खर्च होता है. लेकिन राजस्थान के अलवर जिले की रहने वाली लघिमा तिवारी ने इसे गलत साबित कर दिया है. उन्होंने UPSC 2022 की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 19 हासिल किया है. खास बात यह है की उन्होंने UPSC की पढ़ाई के लिए बिना किसी कोचिंग के पहले ही अटेंप्ट में सफलता पाई है. आइए उनकी सक्सेस स्टोरी के बारे में और डिटेल में जानते हैं.
IAS Laghima Tiwari Educational Background: जानिए क्या है उनका एजुकेशनल बैकग्राउंड
लघिमा तिवारी ने एक इंटरव्यू में बताया है कि वह इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से हैं. उन्होंने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन से 2021 में ग्रेजुएशन किया है. हालांकि इसके बाद उन्होंने 1 साल का ड्राॅप लिया था, जिसमें उन्होंने UPSC की प्रिपरेशन शुरू की थी. इसके बाद उन्होंने अपना पहला अटेम्प्ट 2022 में दिया और सफल हुई.
IAS Laghima Tiwari Marks Scored: कितना मार्क्स किया स्कोर?
लघिमा तिवारी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से बताया है कि उन्होंने निबंध (पेपर 1) में 95 अंक स्कोर किया है. वहीं सामान्य अध्ययन-I (पेपर-II) में 117 अंक, सामान्य अध्ययन-II (पेपर-III) में 119 अंक, सामान्य अध्ययन-III (पेपर-IV) में 91 अंक और सामान्य अध्ययन-IV (पेपर-V) में 127 अंक प्राप्त किए हैं. ऑप्शनल सब्जेक्ट (एंथ्रोपोलॉजी/मानवशास्त्र) में, उन्होंने पेपर-I (पेपर-VI) में 143 अंक और पेपर-II (पेपर-VII) में 161 अंक हासिल किए हैं.
ये भी पढ़ें: कनौरा की आस्था को UPSC में रैंक 61, सिर्फ 21 की उम्र में बनीं यंगेस्ट IAS
इस तरह उनकी लिखित परीक्षा का कुल योग 853 अंक रहा. इसके बाद, पर्सनालिटी टेस्ट में उन्हें 180 अंक मिले, जिससे उनका अंतिम कुल स्कोर (Final Total) 1033 अंक हो गया.

IAS Laghima Tiwari Study Strategy: कैसे की थी परीक्षा की तैयारी?
मीडिया के साथ एक इंटरव्यू में लघिमा तिवारी ने बताया कि वह परीक्षा की तैयारी के लिए उन्होंने अपनी स्ट्रैटेजी काफी स्पष्ट रखी थी. उन्होंने काफी सोंच समझ कर सब्जेक्ट्स का सिलेक्शन किया था. उन्होंने बताय की परीक्षा से पहले उन्होंने लक्ष्मीकांत की किताब दो बार खत्म कर लिया थी. इसके अलावा परीक्षा के पहले के कुछ महीनों में उन्होंने सब्जेक्ट्स के अनुसार समय निर्धारित करके पढ़ाई की थी. इसके अलावा परीक्षा से पहले हर सब्जेक्ट काे अच्छे से रिवाइज करना और मॉक टेस्ट के जरिए अपनी गलतियों में सुधार करने पर भी ध्यान दिया था. उन्होंने सफल उम्मीदवारों के इंटरव्यू और रणनीतियों को यूट्यूब पर देखकर यह समझा कि जीएस और करंट अफेयर्स की तैयारी कैसे की जाती है.
ये भी पढ़ें: CoBRA यूनिट की पहली महिला अधिकारी, जानिए कौन हैं IPS संजुक्ता पराशर
IAS Laghima Tiwari Current Posting: अभी कहां हैं पोस्टेड?
साल 2023 बैच की IAS लघिमा तिवारी वर्तमान में महाराष्ट्र कैडर में अपनी सेवाएं दे रही हैं. लघिमा तिवारी अभी ITDP तालोदा में प्रोजेक्ट ऑफिसर और नंदुरबार के तालोदा सब-डिविजन में असिस्टेंट कलेक्टर के पद पर तैनात हैं. लघिमा तिवारी की यह सफलता एक उदाहरण है कि, बिना कोचिंग के भी अपने सपनों को साकार किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: लार की तान्या को UPSC में रैंक 200, पिता को खोया, मां ने दी हिम्मत रच दिया इतिहास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए