DU तीसरे राउंड की सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी, जानें कब तक करना होगा एडमिशन
दिल्ली यूनिवर्सिटी (PC- ऑफिशियल वेबसाइट)
DU CSAS Round 3 Merit List 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय ने CSAS UG 2026 के तीसरे राउंड की सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी है. DU CSAS अंडर ग्रेजुएट राउंड 3 में सीट आवंटन CUET मेरिट, कैटेगरी, उपलब्ध सीटों और कैंडिडेट्स की कॉलेज व प्रोग्राम प्रेफरेंस को ध्यान में रखकर किया गया है.
DU CSAS Round 3 Merit List 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में अंडरग्रेजुएट एडमिशन का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए जरूरी अपडेट है. दिल्ली विश्वविद्यालय ने CSAS UG 2026 के तीसरे राउंड की सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी है. ऐसे में जिन कैंडिडेट्स ने CSAS-UG के जरिए एडमिशन के लिए अप्लाई किया था, वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से आवंटित कॉलेज और प्रोग्राम की जानकारी चेक कर सकते हैं.
CUET मेरिट के आधार पर मिली सीट
DU CSAS UG Round 3 में सीट आवंटन CUET मेरिट, कैटेगरी, उपलब्ध सीटों और कैंडिडेट्स की कॉलेज व प्रोग्राम प्रेफरेंस को ध्यान में रखकर किया गया है. जिन कैंडिडेट्स को सीट अलॉट हुई है, उन्हें निर्धारित समय में सीट स्वीकार करने और एडमिशन की बाकी प्रक्रिया पूरी करनी होगी.
11 अगस्त तक स्वीकार करनी होगी सीट
राउंड 3 में सीट पाने वाले कैंडिडेट्स के लिए सीट स्वीकार करने की प्रक्रिया 8 से 11 अगस्त 2026 तक चलेगी. इसके बाद कॉलेज की ओर से कैंडिडेट्स के आवेदन और डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन किया जाएगा. कॉलेज वेरिफिकेशन और अप्रूवल की प्रक्रिया 12 अगस्त 2026 तक पूरी की जाएगी.

इसके बाद जिन कैंडिडेट्स का एडमिशन अप्रूव हो जाएगा, उन्हें निर्धारित एडमिशन फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी. फीस जमा करने की लास्ट डेट 13 अगस्त 2026 है. डीयू CSAS राउंड 3 की मेरिट लिस्ट देखने के लिए DU की ऑफिशियल वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाएं.
DU CSAS UG Round 3 की जरूरी डेट्स
| प्रक्रिया | तारीख |
| Round 3 Seat Allocation | 8 अगस्त 2026 |
| सीट स्वीकार करने की अवधि | 8 से 11 अगस्त 2026 |
| कॉलेज वेरिफिकेशन और अप्रूवल | 8 से 12 अगस्त 2026 |
| एडमिशन फीस जमा करने की अंतिम तारीख | 13 अगस्त 2026 |
ये भी पढ़ें: कई बार हुए असफल, लेकिन नहीं टूटा हौसला, बिलाल खान ने UPSC CAPF 2025 में हासिल की AIR 121
DU सीट अलॉटमेंट कैसे चेक करें?
- DU एडमिशन के पोर्टल पर जाएं.
- अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स से CSAS UG पोर्टल पर लॉगिन करें.
- Round 3 Seat Allocation सेक्शन पर जाएं.
- अपनी आवंटित सीट, कॉलेज और प्रोग्राम की जानकारी चेक करें.
- अलॉटमेंट डिटेल को डाउनलोड या सेव करके रख लें.
- सीट मिलने के बाद तय समय सीमा के भीतर सीट स्वीकार करने की प्रक्रिया पूरी करें.
पसंद की सीट मिलने पर क्या करें?
अगर उम्मीदवार को उसकी पसंद का कॉलेज और प्रोग्राम मिल गया है, तो उसे तय समय सीमा के भीतर सीट स्वीकार कर आगे की एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए. वहीं, अगर कम पसंद वाली प्रेफरेंस मिली है, तो आगे का निर्णय लेने से पहले CSAS के नियमों और पोर्टल पर उपलब्ध विकल्पों को ध्यान से देखना जरूरी है.
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में रखें सावधानी
उम्मीदवारों को अपने आवेदन में दी गई जानकारी और अपलोड किए गए दस्तावेजों को ध्यान से चेक कर लेना चाहिए. वेरिफिकेशन के दौरान किसी तरह की कमी सामने आने पर उसे निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करना होगा. छात्रों को सलाह है कि वे DU CSAS पोर्टल नियमित रूप से चेक करते रहें, ताकि किसी महत्वपूर्ण अपडेट या डेडलाइन से न चूकें.
ये भी पढ़ें: दिल्ली प्राइवेट यूनिवर्सिटी बिल से क्या बदलेगा, जानें 5 नियम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शाम्भवी शिवानी
शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










