वेडिंग सीजन से लेकर बॉलीवुड तक भारी डिमांड! जानिए कैसे बनाएं मेकअप आर्टिस्ट्री में शानदार करियर
मेकअप आर्टिस्ट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
Makeup Artist Career: बढ़ती ब्यूटी इंडस्ट्री में मेकअप आर्टिस्ट की डिमांड आसमान छू रही है। जानें 10वीं,12वीं के बाद कौन से कोर्स करके आप इस क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं।
Makeup Artist Career: ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री तेजी से ग्रो कर रही है. शादी-विवाह, फैशन शो, ब्राइडल शूट से लेकर फिल्म, टीवी और वेब सीरीज तक प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट की डिमांड बढ़ रही है. जानें इस फील्ड में करियर बनाने के लिए कौन-कौन से कोर्स कर सकते हैं और कमाई के क्या ऑप्शन हैं.
अगर आपको मेकअप, फैशन और नए ब्यूटी ट्रेंड्स में रुचि है और आप क्रिएटिव काम करना पसंद करते हैं, तो मेकअप आर्टिस्ट आपके लिए एक अच्छा करियर ऑप्शन हो सकता है. इस फील्ड की खास बात यह है कि इसमें करियर शुरू करने के लिए लंबी डिग्री जरूरी नहीं है. 10वीं या 12वीं के बाद शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स करके भी इस फील्ड में कदम रखा जा सकता है.
Makeup Artist Career: कौन से कोर्स करें?
- डिप्लोमा इन प्रोफेशनल मेकअप: यह आमतौर पर 3 से 6 महीने का कोर्स होता है. इसमें बेसिक मेकअप से लेकर एडवांस मेकअप तकनीक, स्किन प्रिपरेशन और अलग-अलग तरह के लुक तैयार करना सिखाया जाता है.
- ब्राइडल मेकअप कोर्स: यह करीब 1 से 2 महीने का शॉर्ट टर्म कोर्स हो सकता है. इसमें खासतौर पर इंडियन ब्राइडल लुक, पार्टी मेकअप और शादी से जुड़े अलग-अलग मेकअप स्टाइल की ट्रेनिंग दी जाती है.
- एचडी और एयरब्रश मेकअप कोर्स: प्रोफेशनल शूट, शादी और कैमरा के सामने बेहतर फिनिश के लिए एचडी और एयरब्रश मेकअप की काफी डिमांड है. इस तकनीक को सीखने के लिए शॉर्ट टर्म कोर्स किया जा सकता है.
- SFX मेकअप कोर्स: SFX यानी स्पेशल इफेक्ट्स मेकअप का इस्तेमाल फिल्मों, वेब सीरीज और थिएटर में किया जाता है. इसमें आर्टिफिशियल घाव, चोट, प्रोस्थेटिक्स और अलग-अलग कैरेक्टर लुक तैयार करना सिखाया जाता है.
मेकअप आर्टिस्ट के लिए करियर ऑप्शन
कोर्स और अच्छी प्रैक्टिस के बाद इस फील्ड में काम करने के कई ऑप्शन मिलते हैं.
| करियर ऑप्शन | काम का क्षेत्र |
| फ्रीलांस मेकअप आर्टिस्ट | ब्राइडल मेकअप, पार्टी मेकअप, फोटोशूट और इवेंट्स के लिए क्लाइंट लेना और अपना काम शुरू करना. |
| फिल्म, टीवी और थिएटर | एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मेकअप आर्टिस्ट के रूप में काम करना और अनुभव के साथ बड़े प्रोजेक्ट्स में अवसर पाना. |
| सैलून और ब्यूटी ब्रांड | बड़े सैलून और कॉस्मेटिक ब्रांड्स में मेकअप आर्टिस्ट, ब्यूटी एडवाइजर या मेकअप एक्सपर्ट के रूप में काम करना. |
| सोशल मीडिया और कंटेंट क्रिएशन | मेकअप ट्यूटोरियल, ब्यूटी टिप्स और प्रोडक्ट रिव्यू के जरिए Instagram और YouTube पर अपना पेज या चैनल शुरू करना. |
ये भी पढ़ें: पंजाब नेशनल बैंक में LBO बनने का एक और मौका, 545 पदों के लिए बढ़ी लास्ट डेट
Makeup Artist Career: इन बातों का रखें ध्यान
मेकअप आर्टिस्ट के लिए केवल कोर्स करना ही काफी नहीं है. इस फील्ड में प्रैक्टिस और क्रिएटिविटी सबसे ज्यादा मायने रखती हैं.
- अपने काम का अच्छा पोर्टफोलियो तैयार करें.
- अलग-अलग स्किन टोन और फेस शेप के अनुसार मेकअप करना सीखें.
- नए मेकअप ट्रेंड्स और प्रोडक्ट्स के बारे में अपडेट रहें.
- मेकअप ब्रश और दूसरे टूल्स की साफ-सफाई का खास ध्यान रखें.
- सोशल मीडिया पर अपने काम की अच्छी फोटो और वीडियो शेयर करें.
- शुरुआत में छोटे प्रोजेक्ट्स लेकर अनुभव और नेटवर्क बढ़ाएं.
मेकअप आर्टिस्ट में कमाई की कितनी संभावनाएं हैं?
मेकअप आर्टिस्ट की कमाई उसके अनुभव, स्किल, शहर, क्लाइंट और काम के प्रकार पर निर्भर करती है. शुरुआत में कमाई सीमित हो सकती है, लेकिन अनुभव और अच्छा पोर्टफोलियो बनने के बाद फ्रीलांस प्रोजेक्ट्स के जरिए अच्छी कमाई की जा सकती है. खासतौर पर ब्राइडल और सेलिब्रिटी मेकअप में एक प्रोजेक्ट की फीस काफी अलग-अलग हो सकती है.
ये भी पढ़ें: NEET UG के बाद MBBS ही नहीं, BAMS में भी हैं शानदार करियर ऑप्शन, जानें कोर्स और स्कोप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्राची किरण
प्राची किरण, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एजुकेशन बीट पर लेखन करती हैं। उन्हें शिक्षा, करियर, एडमिशन, परीक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर आसान और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाना पसंद है। सरल भाषा लेखन उनकी पहचान हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक तक सही और उपयोगी जानकारी सहज तरीके से पहुँचे।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










