SSB Constable Tradesman एडमिट कार्ड हुआ जारी, 827 पदों पर होनी हैं भर्तियां

Updated:
विज्ञापन

SSB Constable अभ्यर्थी की सांकेतिक फोटो

SSB Constable Tradesman Admit Card 2026: सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने Constable Tradesman Recruitment 2026 के PET-PST का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत कुल 827 पदों पर नियुक्ति होनी है. जिन अभ्यर्थियों को PET/PST के लिए बुलाया गया है, वे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

विज्ञापन

SSB Constable Tradesman Admit Card 2026: SSB Constable Tradesman भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए जरूरी अपडेट है. SSB की ओर से PET-PST एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. अब जिन उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है, उन्हें अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा. इस भर्ती के जरिए Constable Tradesman के कुल 827 पदों को भरा जाना है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया मार्च 2026 में शुरू हुई थी. आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 4 मई 2026 की गई थी.

Image

ऐसे डाउनलोड करें SSB Constable Tradesman Admit Card

  • अभ्यर्थी सबसे पहले SSB की ऑफिशियल वेबसाइट ssb.gov.in पर जाएं.
  • इसके बाद Recruitment सेक्शन में Admit Card ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अब Constable Tradesman PET/PST Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद मांगी गई Login Details जैसे Registration Number और Password भरें.
  • अब आपका PET/PST Admit Card स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारी को ध्यान से चेक करें.
  • फिर Admit Card को डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें.
  • PET/PST के दिन उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड साथ लेकर जाएं.

ये भी पढ़ें: SBI में 1538 पदों पर वैकेंसी, जनरल कैटेगरी वाले नहीं कर सकते अप्लाई

Image

आप डायरेक्ट नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

Download SSB Constable Tradesman PET/PST Admit Card

10वीं पास उम्मीदवारों के लिए निकली थी भर्ती

SSB Constable Tradesman भर्ती के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी था. इसके अलावा संबंधित ट्रेड के अनुसार अनुभव, ITI या अन्य निर्धारित योग्यता भी मांगी गई थी. इस भर्ती में अलग-अलग ट्रेड के पद शामिल हैं.

आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष रखी गई थी. पोस्ट और कैटेगरी के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा अलग-अलग है. PET-PST के बाद भर्ती प्रक्रिया में आगे के चरण आयोजित किए जाएंगे. अभ्यर्थियों को SSB की ओर से जारी होने वाले अगले अपडेट पर नजर रखनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: एयरपोर्ट अथॉरिटी में 300+ पदों पर निकली वैकेंसी, 1 लाख से ज्यादा होगी सैलरी



विज्ञापन
ओम प्रकाश

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

ओम प्रकाश (OP) पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola