15 अगस्त की तैयारी अभी से, काम आएंगे देशभक्ति वाले ये शानदार 15 Quotes
भारतीय झंडा का फोटो
Independence Day Quotes: 15 अगस्त आने में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूल-कॉलेज से लेकर सोशल मीडिया तक देशभक्ति से जुड़े पोस्ट और Status देखने को मिलते है. अगर आप भी इस बार वही पुराने संदेश दोहराने के बजाय कुछ अलग लिखना चाहते हैं, तो अभी से इन Independence Day Quotes को सेव कर सकते हैं. इनमें से कुछ Quotes 15 अगस्त के दिन Status, Caption या पोस्ट के साथ आप इस्तेमाल भी कर सकते हैं.
Independence Day Quotes: स्वतंत्रता दिवस हर साल 15 अगस्त को मनाया जाता है. जैसे-जैसे यह दिन करीब आता है, सोशल मीडिया पर भी इससे जुड़े पोस्ट, रील्स, तस्वीरें और Status बढ़ने लगते हैं. ऐसे में कई लोग आखिरी समय पर सोचते हैं कि अपनी पोस्ट के साथ क्या लिखा जाए. अगर आप भी इस बार कुछ अलग और छोटा लिखने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले से कुछ अच्छे Quotes सेव करके रख सकते हैं.
Independence Day Quotes का इस्तेमाल सिर्फ शुभकामना संदेश के लिए ही नहीं किया जा सकता. इन्हें Instagram Caption, WhatsApp Status, Facebook Post, स्कूल-कॉलेज की पोस्ट या स्वतंत्रता दिवस से जुड़े Creative में भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: बनाएं ऐसा पोस्टर, जो सबका खींच ले ध्यान, जानें डिजाइन टिप्स
Independence Day Quotes: अभी से सेव कर लें ये 15 Quotes
- तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, करोड़ों भारतीयों की पहचान है.
- जिस मिट्टी में जन्म लिया, उस देश पर गर्व करने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं.
- भारत की पहचान उसकी ताकत में नहीं, उसकी एकता में भी दिखाई देती है.
- आजादी का जश्न हर साल आता है, लेकिन इसकी अहमियत हमेशा बनी रहती है.
- तिरंगे के तीन रंग, भारत की अनगिनत कहानियों को अपने अंदर समेटे हैं.
- देश के लिए अच्छा करना भी देशभक्ति का एक खूबसूरत तरीका है.
- भारत सिर्फ नक्शे पर बनी एक सीमा नहीं, करोड़ों लोगों की भावनाओं का नाम है.
- आजादी हमें विरासत में मिली है, इसे बेहतर भविष्य तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है.
- हर तिरंगे के साथ एक उम्मीद भी लहराती है - और बेहतर भारत (हिन्दुस्तान) की.
- देश से जुड़ाव किसी एक दिन का एहसास नहीं, यह दिल में हमेशा रहता है.
- भारत की सबसे बड़ी खूबसूरती है कि यहां अलग-अलग रंग मिलकर एक पहचान बनाते हैं.
- अपने देश पर गर्व करने के लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं, लेकिन 15 अगस्त इसे जताने का खास दिन जरूर है.
- आजादी की कहानी इतिहास में है, लेकिन उसका महत्व हमारे वर्तमान और भविष्य में भी है.
- एक बेहतर भारत की शुरुआत उस जिम्मेदारी से होती है, जिसे हर नागरिक समझता है.
- तिरंगे को देखकर दिल में गर्व पैदा हो, इससे खूबसूरत एहसास और क्या होगा.
ये भी पढ़ें: स्कूल हो या कॉलेज, इस स्वतंत्रता दिवस, इन 30 स्लोगन से बनाएं पोस्टर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By ओम प्रकाश
ओम प्रकाश (OP) पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










