बनाएं ऐसा पोस्टर, जो सबका खींच ले ध्यान, जानें डिजाइन टिप्स
पोस्टर बनाते हुए स्टूडेंट्स की AI जनरेटेड फोटो
Independence Day Poster: अगर आप 15 अगस्त की पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है. यहां जानिए Independence Day Poster बनाने का आसान तरीका, डिजाइन आइडियाज, तिरंगे के रंगों का सही उपयोग, स्लोगन और पोस्टर को सुंदर व प्रेजेंटेबल बनाने के जरूरी टिप्स.
Independence Day Poster: 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस पर स्कूलों और कॉलेजों में मुख्य रूप से कल्चरल प्रोग्राम, स्पीच, एस्से राइटिंग और पोस्टर मेकिंग जैसे कॉम्पिटिशन का आयोजन किया जाता है. पोस्टर केवल एक चित्र नहीं, बल्कि यह देशभक्ति, आजादी के संघर्ष और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने का एक माध्यम भी है. ऐसे में अगर इस बार आप भी पोस्टर मेकिंग कॉम्पिटिशन में भाग लेने वाले हैं, तो यह आर्टिकल जरूर पढ़ें.
Why Poster is Important: स्वतंत्रता दिवस पर क्यों बनाया जाता है पोस्टर?
पोस्टर बनाने से स्टूडेंट्स की क्रिएटिव थिंकिंग, ड्राइंग स्किल और देशभक्ति की भावना बढ़ती है. साथ ही पाेस्टर बनाने से स्टूडेंट्स भारत के स्वतंत्रता संग्राम, नेशनल सिंबाॅल और फ्रीडम फाइटर्स के योगदान के बारे में और अधिक अच्छे से जान पाते हैं. साथ ही पोस्टर के माध्यम से बिना लिखे एक बड़ा संदेश दिया जा सकता है.
How to make Good Poster: अच्छा पोस्टर कैसे बनाएं?
अच्छा पोस्टर बनाने के लिए सबसे पहली यह ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि यह साफ-सुथरा हो. एक साफ सुथरा पोस्टर, विषय के अनुरूप रंगों का सलेक्शन, साफ बॉर्डर और प्रौपर लेआउट अपकी ड्राइंग स्किल्स को दर्शाता है.

Preparation for Poster: पोस्टर बनाने से पहले क्या तैयारी करें?
- ड्राइंग शीट या चार्ट पेपर
- पेंसिल, रबर और स्केल
- स्केच पेन, कलर पेंसिल, वॉटर कलर और पोस्टर कलर
- ब्लैक मार्कर
इसके अलावा भी अपनी जरूरत के अनुसार चीजाें का आप पोस्टर बनाने में उपयोग कर सकते हैं
Easy Way to Make Poster: जानिए पोस्टर बनाने का आसान तरीका
पोस्टर बनाने के लिए सबसे पहले आपको पेंसिल से लेआउट तैयार कर लेना चाहिए. इसके बाद आप जिस विषय पर पोस्टर बना रहे हैं, उस अनुसार पोस्टर पर सुंदर अक्षरों में टाॅपिक लिखें. सजेशन के तौर पर पोस्टर पर लिखे हुए टाॅपिक को तिरंगे के रंगों से सजाया जा सकता है. चूंकी आप स्वतंत्रता दिवस के उपर पोस्टर बना रहे हैं, तो देशभक्ति से जुड़े चित्र बनाएं. या फिर पोस्टर में ऐसे चित्र शामिल करें, जो स्वतंत्रता दिवस का संदेश दें.
Ideas for Poster: किन चीजों का बना सकते हैं चित्र?
- भारतीय का तिरंगा
- अशोक चक्र
- इंडिया गेट और लाल किला जैसे मॉन्यूमेंट्स
- भारत का नक्शा
- बच्चे तिरंगा लहराते हुए
ये भी पढ़ें: ऐसा भाषण दें कि हर कोई करे आपकी तारीफ, जानें किन बातों का रखना हाेगा ध्यान
Poster Colours : किन रंगों का करें ज्यादा इस्तेमाल?
अगर आप स्वतंत्रता दिवस टाॅपिक पर पोस्टर बना रहे हैं, ताे कोशिश करें कि पाेस्टर में ज्यादा से ज्यादा केसरिया, सफेद, हरा और नीला रंग, जाे तीरंगा का प्रतीक होता है, का इस्तेमाल करें. इसपर आप फ्रीडम फाइटर्स द्वारा बोले जाने वाले स्लोगन लिख सकते हैं. हालांकि पोस्टर में जितना कम टेक्स्ट होगा पोस्टर उतना ज्यादा सुंदर दिखेगा.
Avoid Mistakes: किन बातों पर रखें ज्यादा ध्यान?
- बहुत अधिक टेक्स्ट लिखने से बचें.
- पूरे पोस्टर को जरूरत से ज्यादा रंगों से नहीं भरें.
- तिरंगे के रंगों का गलत क्रम नहीं बनाना.
- गंदी या टेढ़ी-मेढ़ी लिखावट.
Note: अगर आप पोस्टर बनाने का सोंच रहे हैं, तो इस आर्टिकल में पोस्टर बनाने की बेसिक डिटेल्स दी गई है. आप अपनी आइडिया और रंगों के सलेक्शन के अनुसार पोस्टर तैयार कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर ऐसे लिखें Essay, टीचर्स भी करेंगे तारीफ, जानें टिप्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By प्रगति सिन्हा
मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










