ऐसा भाषण दें कि हर कोई करे आपकी तारीफ, जानें किन बातों का रखना हाेगा ध्यान

Updated:
विज्ञापन

स्पीच देती हुई छात्रा की AI जनरेटेड फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

15 August Speech: 15 अगस्त पर स्कूल, कॉलेज या किसी कार्यक्रम में स्पीच देने जा रहे हैं? इस आर्टिकल में जानिए स्वतंत्रता दिवस पर स्पीच तैयार करने का सही तरीका, स्पीच की शुरुआत कैसे करें, हिस्ट्री के किन फैक्ट्स को शामिल करें, वर्तमान भारत की अचीवमेंट्स कैसे बताएं और स्टेज पर प्रजेंट करने की टिप्स.

विज्ञापन

15 August Speech: स्वतंत्रता दिवस भारत का सबसे इंपॉर्टेंट राष्ट्रीय पर्व है. इसे लेकर खासतौर पर स्कूलों और कॉलेजों में विषेश अरेंजमेंट्स किए जाते हैं. ऐसे में यदि आपको भी 15 अगस्त पर स्पीच देने का मौका मिला है, तो केवल टाॅपिक की अच्छी जानकारी होना ही काफी नहीं है, बल्कि उसे अट्रैक्टिव तरीके से प्रजेंट करना बहुत जरूरी है. आइए जानते हैं कि अच्छा स्पीच तैयार करने के लिए किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

विज्ञापन

Speech Importance: स्वतंत्रता दिवस पर स्पीज का इंपॉर्टेंस?

स्वतंत्रता दिवस पर स्पीच देना केवल स्टेज पर कुछ मिनट बोलने तक सीमित नहीं होता. यह देश की हिस्ट्री, स्वतंत्रता संग्राम और महान फ्रीडम फाइटर्स के बलिदान को याद करने का एक सुनहरा मौका भी है. एक अच्छा स्पीच श्रोताओं को प्रेरित करता है, उनमें देशभक्ति की भावना जगाती है और नई पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करता है.

ये भी पढ़ें: एम्स देवघर में शुरू हुई अत्याधुनिक ऑडियोलोजी एंड स्पीच लेबोरेट्री, अब एक ही छत के नीचे होगी सुनने-बोलने की जांच व थेरेपी

Speech Introduction: स्पीच की शुरुआत कैसे करें?

किसी भी स्पीच का सबसे इंपॉर्टेंट पार्ट उसका इन्ट्रो पैराग्राफ होता है. आप जितनी अच्छी तरह स्पीच का इन्ट्रो शुरू करेंगे, लोगों को आगे की स्पीच सुनने में उतना मजा आएगा और लोग इंगेज होंगे.

Example: उदाहरण के तौर पर अगर आप स्कूल या काॅलेज में स्वतंत्रता दिवस पर स्पीच दे रहे हैं, तो आपको शुरुआत इस प्रकार से करनी होगी. आप सभी अतिथियों, शिक्षकों और साथियों का सम्मानपूर्वक अभिवादन करने से शुरू करें. इसके बाद स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दें. 15 अगस्त के महत्व पर इंट्रोडक्शन दें. कोई मोटिवेशनल उदाहरण या देशभक्ति की पंक्ति भी शामिल कर सकते हैं.

Historical Facts: इतिहास की सही जानकारी शामिल करें

एक अच्छा स्पीच हमेशा ऑथेंटिकेशन पर बेस्ड होना चाहिए. इसलिए यह ध्यान रखें कि स्पीच में भारत को 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता मिली, लगभग 200 वर्षों तक अंग्रेजों का शासन रहा, दांडी मार्च, भारत छोड़ो आंदोलन और लोकतंत्र की शुरुआत जैसी जानकारियां शामिल हों. इससे आपका स्पीच अट्रैक्टिव होगा.

ये भी पढ़ें: 2 से 3 साल का हो गया है बच्चा, फिर भी नहीं बोल रहा? डॉक्टर से जानिए क्या हो सकती हैं वजहें

Present India: जानिए वर्तमान भारत की अचीवमेंट्स

स्पीच में सबसे अहम बात आज के भारत देश ने किन सेक्टर्स में अचीवमेंट्स हासिल किया है, इस बारे में बताएं. नीचे भारत के कुछ इंपाॅर्टेंट अचीवमेंट्स की लिस्ट है.

  • डिजिटल इंडिया,
  • मेक इन इंडिया,
  • एजुकेशन और टेक्नाेलाॅजी
  • वूमेन इेपावरमेंट
  • स्टार्टअप और ग्रोथ
  • स्पोर्ट्स में भारत का अचीवमेंट
  • स्वच्छ भारत अभियान

ऐसे और भी कई अचीवमेंट्स है, जो भारत ने बीते वर्षों में अपने नाम किया है.

Speech Delivery Tips: अच्छा भाषण देने की जरूरी टिप्स

किसी स्पीच की सबसे बड़ी खासियत उसका प्रजेंटेशन होता है. इसके लिए आपको स्टेज पर स्पीच देने से पहले कई बार प्रैक्टिस करना होगा. काॅन्फीडेंस के साथ अपना स्पीच दें. एक नार्मल स्पीड में बोलें और बीच-बीच में स्टाॅप लें. श्रोताओं से आई कॉन्टैक्ट बनाए रखें. स्टेज पर मुस्कान और काॅन्फीडेंस बनाए रखें और स्पीच काफी लंबा नहीं रखें.


ये भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर ऐसे लिखें Essay, टीचर्स भी करेंगे तारीफ, जानें टिप्स


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola