स्वतंत्रता दिवस पर ऐसे लिखें Essay, टीचर्स भी करेंगे तारीफ, जानें टिप्स
स्कूल में एस्से कॉम्पिटिशन में शामिल छात्रा का AI जनरेटेड फाेटो
Independence Day Essay: स्वतंत्रता दिवस पर ए एस्से लिखना केवल एक कॉम्पिटिशन नहीं, बल्कि देश की हिस्ट्री, महान स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को समझने का मौका भी है. यहां जानें एक आकर्षक एस्से लिखने के आसान टिप्स, जरूरी जानकारी और किन विषयों को शामिल करना चाहिए.
Independence Day Essay: स्वतंत्रता दिवस आने में मात्र 1 सप्ताह बाकी है. ऐसे में स्कूल से लेकर काॅलेज, ऑफिस और कई जगहों पर अलग उत्साह देखने को मिल रहा है. खासतौर पर स्कूलों और कॉलेजों में इस मौके पर एस्से राइटिंग जैसे प्रोग्राम्स का आयोजन किया जाता है. आइए इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि एक अच्छा एस्से कैसे लिखा जाता है.
Essay Importance: क्यों जरूरी है एस्से राइटिंग?
स्वतंत्रता दिवस पर एस्से लिखना केवल कार्यक्रम तक सीमित नहीं है. इसके माध्यम से छात्र भारत के फ्रीडम स्ट्रगल, फ्रीडम फाइटर्स के योगदान और देश की डेमोक्रेटिक सिस्टम के वैल्यूज को बेहतर तरीके से समझते हैं. जब स्टूडेंट इस विषय पर जानकारी इकट्ठा करते हैं, तो वे हिस्ट्री से जुड़ते हैं और यह जान पाते हैं कि आजादी कितने संघर्षों और बलिदानों के बाद मिली थी. इससे उनमें देश के प्रति सम्मान और नेशनल यूनिटी की भावना मजबूत होती है.
How to Write Good Essay: अच्छा एस्से कैसे लिखें?
अगर आप चाहते हैं, कि आपका लिखा हुआ एस्से अट्रैक्टिव लगे, तो सबसे पहले आपको एस्से के इन्ट्रो पार्ट को अच्छे से और सजा के लिखना होगा. किसी भी आर्टिकल या एस्से का सबसे इंपॉर्टेंट पार्ट उसका इन्ट्रो होता हैं. अगर आपका इन्ट्राे आकर्षक होगा, तो ही लोग आगे की बात पढ़ेंगे. इसलिए एस्से के इस पार्ट पर विषेश ध्यान देने की जरूरत होती है.

ये भी पढ़ें: सासाराम में स्वतंत्रता दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 11 व 12 अगस्त को होगा ऑडिशन
Basic and Authentic Info: एस्से में बेसिक और सही जानकारी जरूरी
जिस विषय पर एस्से लिखा गया है, उस बारे में बेसिक जानकारी उसमें मेंशन करना बहुत जरूरी है. जैसे उदाहरण के तौर पर अगर हम स्वतंत्रता दिवस के बारे में लिख रहे हैं, तो 15 अगस्त 1947 का पहला स्वतंत्रता दिवस, दांडी मार्च, भारत छोड़ो आंदोलन और इस आंदोलन में शामिल फ्रीडम फाइटर्स के बारे में जिक्र करना बहुत जरूरी है.
ये भी पढ़ें: सासाराम में स्वतंत्रता दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 11 व 12 अगस्त को होगा ऑडिशन
Freedom Fighters: किन फ्रीडम फाइटर्स का है योगदान?
जिस आजाद इंडिया में हम आज रह रहे हैं, उसकी आजादी में देश के कई दिग्गज फ्रीडम फाइटर्स का योगदान है. अपनी जान की बाजी लगाकर इन महान लोगों ने भारत देश को ब्रिटिशर्स से आजादी दिलाई है. यह हैं कुछ फ्रीडम फाइटर्स के नाम
- महात्मा गांधी
- जवाहरलाल नेहरू
- सरदार वल्लभभाई पटेल
- सुभाष चंद्र बोस
ऐसे कई और दिग्गज नेता और सेनानी इस लिस्ट में शामिल हैं.
How to Celebrate: कैसे मनाया जाता है यह दिन?
इस दिन लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है. इसके बाद प्रधानमंत्री लोगों का संबोधन करते हैं. वहीं स्कूल या काॅलेजों की बात करें, तो यहां राष्ट्रगान, परेड, कल्चरल प्रोग्राम में एस्से राइटिंग कॉम्पिटिशन जैसे प्रोग्राम्स होते हैं.
Note: इस आर्टिकल में स्वतंत्रता दिवस पर एस्से लिखने का इक बेसिक डिटेल्स दिया गया है. एस्से को अधिक आकर्षक बनाने के लिए आप अपनी आइडिया के मुताबिक उसमें इन्फाॅमेंश्सान ऐड कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: आरा में 15 अगस्त की तैयारियां तेज, जगदीशपुर में अधिकारियों की अहम बैठक, कई जरूरी निर्देश जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By प्रगति सिन्हा
मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










