सासाराम में स्वतंत्रता दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 11 व 12 अगस्त को होगा ऑडिशन
मल्टी पर्पस हॉल फजलगंज | Prabhat Khabar Network
सासाराम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होने वाले जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई हैं. 11 और 12 अगस्त को फजलगंज मल्टीपरपस हॉल में छात्रों के ऑडिशन लिए जाएंगे, जिसमें स्कूली बच्चों और स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा.
Sasaram News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो गई है. इसे लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) मदन राय ने जिले के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्कूलों के संगीत शिक्षकों तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के वार्डेन व संचालकों को आवश्यक निर्देश जारी किया है. उन्होंने कार्यक्रम में अधिक से अधिक छात्रों की सहभागिता सुनिश्चित कराने को कहा है. जारी निर्देश के अनुसार स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम 15 अगस्त की शाम 5:00 बजे आयोजित होगा. इसमें स्कूली छात्रों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं तथा स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति होगी.
11 और 12 अगस्त को फजलगंज मल्टीपरपस हॉल में होगा ऑडिशन
कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए चयन प्रक्रिया के तहत पहले ऑडिशन कराया जाएगा. यह ऑडिशन 11 और 12 अगस्त को सासाराम के फजलगंज स्थित मल्टीपरपस हॉल में सुबह 11:00 बजे से आयोजित होगा. प्रखंडवार ऑडिशन का शेड्यूल इस प्रकार है:
- 11 अगस्त: दावथ, कोचस, दिनारा, सूर्यपुरा, संझौली, काराकाट, बिक्रमगंज, नासरीगंज, करगहर एवं राजपुर प्रखंड के प्रतिभागी.
- 12 अगस्त: सासाराम, शिवसागर, चेनारी, नौहट्टा, रोहतास, तिलौथू, डिहरी, अकोढ़ीगोला, नोखा प्रखंड के प्रतिभागी तथा स्थानीय कलाकार.
नामित नोडल शिक्षक के साथ समय पर पहुंचने का निर्देश
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि निर्धारित तिथि के अनुसार भाग लेने वाले छात्रों के साथ नामित नोडल शिक्षक की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराई जाए, ताकि चयन प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके. कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए संगीत शिक्षक पंकज आनंद से संपर्क करने का निर्देश दिया गया है. इसको लेकर डीईओ ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए