बास्केटबॉल कोर्ट पर भारतीय बालिकाओं का जलवा, दूसरे दिन भी विदेशी टीमों को दी शिकस्त

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीबीएसई नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026 में भारतीय बालिकाओं का शानदार प्रदर्शन। अंडर-19, 17, 14 वर्ग में विदेशी टीमों को पछाड़कर जीत हासिल की।

विज्ञापन

सासाराम (रोहतास): नारायण वर्ल्ड स्कूल के सहयोग से गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू), जमुहार में आयोजित सीबीएसई नेशनल बास्केटबॉल गर्ल्स चैंपियनशिप 2026 के दूसरे दिन मुकाबलों में जबर्दस्त रोमांच दिखा. देश-विदेश से पहुंचीं बालिका खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल, मजबूत डिफेंस और सटीक पासिंग का शानदार प्रदर्शन किया. कई मैचों में अंतिम पलों तक कांटे की टक्कर देखने को मिली.

विज्ञापन

अंडर-19 में विदेशी टीमों को दी मात

अंडर-19 वर्ग में डीपीएस राजनंदगांव (छत्तीसगढ़) ने इंडियन स्कूल अल वादी अल कबीर (ओमान) को एकतरफा मुकाबले में 44-16 से पराजित किया. वहीं, द मिलेनियम स्कूल (दुबई) ने मैरीज कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल को बेहद नजदीकी मुकाबले में 32-30 से मात दी. अन्य मैचों में मेरठ पब्लिक स्कूल ने गीतांजलि सीनियर सेकेंडरी स्कूल (सोनीपत) को 55-37 और डीएवी पब्लिक स्कूल (लुधियाना) ने पुरन चंद्रा विद्या निकेतन (कानपुर) को 31-19 से हराया.

अंडर-17 मुकाबलों में कांटे की टक्कर

अंडर-17 वर्ग में श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल (बोकारो) ने दिल्ली प्राइवेट स्कूल (दुबई) को 31-10 और डीएवी पब्लिक स्कूल (लुधियाना) ने अल खोर इंटरनेशनल स्कूल (कतर) को 19-3 से शिकस्त दी. मेजबान नारायण वर्ल्ड स्कूल (जमुहार) को टैगोर पब्लिक स्कूल (रेवाड़ी) ने 53-39 से हराया. वहीं डॉ. कलमाड़ी शामराव उच्च विद्यालय (पुणे) ने दिल्ली प्राइवेट स्कूल (शारजाह) को 38-16 से हराया. अन्य मुकाबलों में चंडीगढ़, बड़ौदा और लुधियाना की टीमों ने अपने मैच जीते.

अंडर-14 वर्ग में भी बेटियों का दबदबा

अंडर-14 वर्ग में भी भारतीय टीमों ने अपनी बादशाहत कायम रखी. विद्याज्ञान स्कूल (सिंधौली) ने इंडियन स्कूल मस्कट (ओमान) को 13-9 से पराजित किया. विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल (बेंगलुरु) ने क्वींस वैली स्कूल (दिल्ली) को 36-21 और संत जेवियर्स स्कूल (भटिंडा) ने सनफ्लावर वैदिक स्कूल को कड़े संघर्ष में 22-20 से मात दी. भारत सहित ओमान, यूएई और कतर की टीमों की भागीदारी से पूरा परिसर खेल भावना और उत्साह से गूंजता रहा.

Also Read: रोहतास: नासरीगंज में अवैध क्लिनिक सील, जांच के बाद संचालकों में हड़कंप

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन