झाझा में 12 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक

Updated:
विज्ञापन

फोटो- बैठक करते बीडीओ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झाझा में 12 अगस्त को तिरंगा यात्रा और 15 अगस्त के कार्यक्रमों की सफलता के लिए बीडीओ सुनील कुमार चांद ने अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

विज्ञापन

झाझा (जमुई). आगामी 12 अगस्त को प्रस्तावित तिरंगा यात्रा एवं 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार चांद ने प्रखंड कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में दोनों राष्ट्रीय कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये.

विज्ञापन

12 अगस्त को प्रत्येक वार्ड में निकलेगी तिरंगा यात्रा

बैठक में निर्णय लिया गया कि 12 अगस्त को नगर क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड सहित पूरे शहर में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी. इसका उद्देश्य लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और गौरव के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है.

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने 15 अगस्त को प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की भी समीक्षा की. उन्होंने कार्यक्रम को गरिमापूर्ण एवं सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियां तय करते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया.

बैंक के बकाएदारों से कराया गया समझौता

बैठक के दौरान बिहार ग्रामीण बैंक के बकाएदारों के विरुद्ध जारी नीलाम पत्र के मामलों की भी समीक्षा की गई. इस दौरान संबंधित पक्षों के बीच समझौता कराने की प्रक्रिया पूरी कराई गयी.

राष्ट्रीय कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील

बीडीओ सुनील कुमार चांद ने कहा कि 12 अगस्त की तिरंगा यात्रा और 15 अगस्त का स्वतंत्रता दिवस समारोह राष्ट्रीय गौरव से जुड़े महत्वपूर्ण आयोजन हैं. इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करना होगा.बैठक में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी महेंद्र प्रसाद सिंह, अंचल अधिकारी निशा सिंह सहित विभिन्न विभागों के कई प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे.

Also Read : आज से काम पर लौटे EO, 31 अगस्त तक मांगें पूरी नहीं होने पर फिर आंदोलन की चेतावनी

पटना एयरपोर्ट पर नया नियम लागू, निजी गाड़ियों को पिक एंड ड्रॉप के लिए मिलेंगे 9 मिनट, ज्यादा रुके तो कटेगा चालान


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन