UP DElEd Counselling 10 अगस्त से, जानें रैंक वाइज कॉलेज ऑप्शन भरने का शेड्यूल
काउंसलिंग की सांकेतिक फोटो
UP DElEd Counselling 2026: उत्तर प्रदेश डीएलएड एडमिशन 2026 के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. काउंसलिंग की प्रक्रिया 10 अगस्त 2026 से शुरू होगी. अलग-अलग स्टेट रैंक के हिसाब से अभ्यर्थियों को कॉलेज ऑप्शन भरने का मौका दिया जाएगा. ऐसे में जानिए किस रैंक वाले अभ्यर्थी कब Choice Filling कर सकेंगे और सीट मिलने के बाद क्या करना होगा.
UP DElEd Counselling 2026: UP DElEd में एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अब काउंसलिंग का इंतजार नहीं करना होगा. जारी शेड्यूल के अनुसार स्टेट रैंक की लिस्ट 10 अगस्त 2026 से जारी होगी. इसके बाद अभ्यर्थियों को उनकी रैंक के आधार पर कॉलेज ऑप्शन भरने का मौका मिलेगा.
एक नजर में स्टेट रैंक वाइज Choice Filling
| स्टेट रैंक | Choice Filling की तारीख | संस्थान आवंटन |
| 1 से 20,000 | 11 से 13 अगस्त 2026 | 14 अगस्त 2026 |
| 20,001 से 80,000 | 14 से 18 अगस्त 2026 | 19 अगस्त 2026 |
| 80,001 से 1,52,202 | 19 से 23 अगस्त 2026 | 24 अगस्त 2026 |
- पहले चरण में 1 से 20,000 तक स्टेट रैंक वाले अभ्यर्थी 11 से 13 अगस्त तक अपनी पसंद के संस्थानों का ऑप्शन भर सकेंगे. इस चरण में संस्थान का आवंटन 14 अगस्त को किया जाएगा. इसके बाद आवंटित संस्थान में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करनी होगी.
- पहले चरण के बाद 20,001 से 80,000 तक स्टेट रैंक वाले अभ्यर्थियों को ऑप्शन भरने का मौका मिलेगा. इन अभ्यर्थियों के लिए Choice Filling की प्रक्रिया 14 से 18 अगस्त 2026 तक चलेगी. इनका संस्थान आवंटन 19 अगस्त को किया जाएगा.
- इसके बाद 80,001 से 1,52,202 तक स्टेट रैंक वाले अभ्यर्थियों की बारी आएगी. इस रैंक वाले अभ्यर्थी 19 से 23 अगस्त तक अपनी पसंद के प्रशिक्षण संस्थानों का ऑप्शन भर सकेंगे. इनका संस्थान आवंटन 24 अगस्त 2026 को किया जाएगा.
खास बात यह है कि पहले के चरण में ऑप्शन नहीं भर पाने या संस्थान नहीं मिलने वाले अभ्यर्थियों को भी आगे के चरण में मौका दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें: 15 अगस्त की तैयारी अभी से, काम आएंगे देशभक्ति वाले ये शानदार 15 Quotes

Choice Filling से पहले 5000 रुपये जमा करने होंगे
काउंसलिंग में संस्थान का ऑप्शन भरने से पहले अभ्यर्थियों को 5000 रुपये की Allotment Fees ऑनलाइन जमा करनी होगी. फीस जमा होने के बाद ही पसंद के प्रशिक्षण संस्थानों का ऑप्शन भरा जा सकेगा.
अभ्यर्थियों को ऑप्शन भरते समय उपलब्ध संस्थानों, सीटों और अन्य जरूरी जानकारी को ध्यान से देखना चाहिए. सीट आवंटित होने के बाद तय समय के भीतर संबंधित संस्थान में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करनी होगी.
UP DElEd Counselling 2026 की पूरी प्रक्रिया Examination Regulatory Authority (परीक्षा नियामक प्राधिकारी), उत्तर प्रदेश की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार होगी. अभ्यर्थियों को अपनी स्टेट रैंक के अनुसार तय तारीख पर ही Choice Filling करनी होगी, इसलिए काउंसलिंग से जुड़ी तारीखों पर नजर रखना जरूरी है. आप नीचे दिए गए ऑफिशियल शेड्यूल के लिंक पर क्लिक कर पूरी जानकारी देख सकते हैं.
UP DELEd 2 Year Course Admissions 2026 Counselling Schedule
ये भी पढ़ें: मड़ियाहूं के बेटे आयुष यादव ने रचा इतिहास, UPSC CAPF में 203वीं रैंक लाकर बने असिस्टेंट कमांडेंट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By ओम प्रकाश
ओम प्रकाश (OP) पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










