मड़ियाहूं के बेटे आयुष यादव ने रचा इतिहास, UPSC CAPF में 203वीं रैंक लाकर बने असिस्टेंट कमांडेंट

Updated:
विज्ञापन

UPSC CAPF में चयनित आयुष सिंह यादव की फोटो

UPSC CAPF Success Story: जौनपुर के मड़ियाहूं क्षेत्र के रहने वाले आयुष यादव ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) CAPF परीक्षा में ऑल इंडिया 203वीं रैंक हासिल किया है. एक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक के बेटे आयुष अब देश की सुरक्षा में बतौर असिस्टेंट कमांडेंट अपनी सेवाएं देंगे. जानिए उनकी इस शानदार सफलता की कहानी.

विज्ञापन

UPSC CAPF Success Story: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा जारी सीएपीएफ (CAPF) असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा के परिणाम में उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से एक प्रेरणादायक कहानी सामने आई है. मड़ियाहूं के रहने वाले आयुष यादव ने इस कठिन परीक्षा में ऑल इंडिया 203वीं रैंक हासिल कर सफलता का परचम लहराया है. आयुष के असिस्टेंट कमांडेंट बनने की खबर मिलते ही उनके परिवार और पूरे मड़ियाहूं इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई है.

शिक्षक पिता का सिर गर्व से हुआ ऊंचा

आयुष यादव के पिता अच्छेलाल यादव मड़ियाहूं क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रामपुर खास में शिक्षक हैं. इसके साथ ही वे उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक उपाध्यक्ष भी हैं. एक साधारण शिक्षक परिवार से ताल्लुक रखने वाले आयुष ने साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों और मेहनत में ईमानदारी हो, तो बड़ी से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है. आयुष की इस उपलब्धि पर न सिर्फ उनका परिवार बल्कि पूरा शिक्षक समाज खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है.

ये भी पढ़ें: क्या होता है Document Verification? एक क्लिक में समझें पूरी डिटेल

अब Assistant Commandant के रूप में मिलेगी जिम्मेदारी

UPSC CAPF Assistant Commandant परीक्षा के जरिए देश के केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में अधिकारी पद पर नियुक्ति का रास्ता खुलता है. इस परीक्षा के माध्यम से BSF, CRPF, CISF, ITBP और SSB में Assistant Commandant के पदों पर भर्ती की जाती है. इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को संबंधित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में अधिकारी के तौर पर जिम्मेदारी संभालनी होती है.

आयुष यादव का AIR 203 हासिल करना इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षा में उनकी जगह को दर्शाता है.

Image

कड़ी मेहनत और अनुशासन का मिला फल

आयुष की इस सफलता के पीछे उनकी सालों की कड़ी मेहनत, सही मार्गदर्शन और अनुशासन का बहुत बड़ा हाथ रहा है. उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद, गुरुजनों के मार्गदर्शन और अपनी निरंतर पढ़ाई को दिया है.

रिजल्ट में नाम आने के बाद सोशल मीडिया पर आयुष यादव को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. देश की रक्षा व्यवस्था में एक अधिकारी के रूप में चयन होना उनके परिवार और पूरे जिले के लिए एक बड़ा स्वर्णिम पल है.

ये भी पढ़ें: रितिका का डबल धमाका, BPSC के बाद UPSC में जलवा, AIR 12 लाकर बनीं CAPF असिस्टेंट कमांडेंट


विज्ञापन
ओम प्रकाश

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

ओम प्रकाश (OP) पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola