पंजाब नेशनल बैंक में LBO बनने का एक और मौका, 545 पदों के लिए बढ़ी लास्ट डेट

Updated:
विज्ञापन

बैंक कर्मचारी की सांकेतिक तस्वीर (PC-फ्रीपिक)

PNB LBO Recruitment 2026: पंजाब नेशनल बैंक में LBO के 545 पदों पर भर्ती निकली थी. इस वैकेंसी के लिए अब लास्ट डेट बढ़ा दी गई है. ऐसे में इच्छुक कैंडिडेट्स जल्द-से-जल्द अप्लाई करें और अप्लाई करने से पहले योग्यता और अन्य डिटेल्स देख लें.

विज्ञापन

PNB LBO Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में भर्ती का मौका है. लोकल बैंक ऑफिसर के 545 पदों पर अप्लाई करने की लास्ट डेट बढ़ गई है. इच्छुक कैंडिडेट्स अब 16 अगस्त तक अप्लाई कर सकते हैं.

PNB LBO Recruitment Last Date: 16 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

PNB LBO Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन अप्लाई प्रक्रिया 20 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है. कैंडिडेट्स 16 अगस्त 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन करने से पहले कैंडिडेट्स योग्यता और अन्य जानकारी हासिल कर लें.

PNB LBO Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

इस बैंक भर्ती के लिए कैंडिडेट्स का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन होना जरूरी है. केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के दौरान कैंडिडेट्स के पास वैलिड मार्कशीट या डिग्री सर्टिफिकेट होना चाहिए और ग्रेजुएशन में प्राप्त अंकों का प्रतिशत दर्ज करना होगा.

PNB LBO Vacancy Age Limit: उम्र सीमा क्या है?

  • न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 30 वर्ष

आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी. आयु में छूट से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को भर्ती नोटिफिकेशन देखना होगा.

यह भी पढ़ें- "मुझे मरने दो, गेट क्वालिफाई हूं", JPSC प्रोटेस्ट में भूख हड़ताल पर बैठे युवक ने सुनाई आपबीती

PNB LBO Exam Pattern: 150 सवाल, 150 अंक

Local Bank Officer पद के लिए परीक्षा में कुल 150 सवाल पूछे जाएंगे. परीक्षा कुल 150 मार्क्स की होगी और इसे पूरा करने के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा.

विषयप्रश्नअंकसमय
Reasoning & Computer Aptitude252535 मिनट
Data Analysis & Interpretation252535 मिनट
English Language252525 मिनट
Quantitative Aptitude252535 मिनट
General/Economy/Banking Awareness505050 मिनट
कुल1501503 घंटे

परीक्षा में Reasoning & Computer Aptitude, Data Analysis & Interpretation, English Language और Quantitative Aptitude से 25-25 सवाल पूछे जाएंगे. वहीं General, Economy और Banking Awareness सेक्शन से सबसे अधिक 50 सवाल होंगे. कैंडिडेट्स को प्रत्येक सेक्शन के लिए फिक्स समय दिया जाएगा और इसी टाइम में सवाल हल करने होंगे.

यह भी पढ़ें-क्या होता है Document Verification? एक क्लिक में समझें पूरी डिटेल

PNB LBO Recruitment Documents: जरूरी डॉक्यूमेंट्स

फोटो: JPG/JPEG, 200×230 पिक्सल, 20-50 KB. हस्ताक्षर: काले रंग की स्याही से सफेद कागज पर, 140×60 पिक्सल, 10-20 KB. बाएं अंगूठे का निशान: काली/नीली स्याही से सफेद कागज पर, 240×240 पिक्सल, 20-50 KB. हैंड रिटन डिक्लेरेशन: काले रंग की स्याही से सफेद कागज पर, 800×400 पिक्सल, 50-100 KB, JPG/JPEG फॉर्मेट.

PNB LBO Salary: वेतन और चयन प्रक्रिया

वेतन: Junior Management Grade Scale-I के तहत. वेतनमान: 48,480 से 85,920 रुपये तक. चयन: ऑनलाइन परीक्षा, Language Proficiency Test (LPT) और Personal Interview के जरिए.

PNB LBO के लिए ऐसे करें आवेदन

  • PNB LBO की ऑफिशियल वेबसाइट pnbindia.in पर जाएं.
  • Career/Recruitment सेक्शन में PNB LBO Recruitment 2026 लिंक खोलें.
  • ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें.
  • आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें.
  • फोटो, साइन और अन्य डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • लागू आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
  • फॉर्म सबमिट कर फाइनल आवेदन की कॉपी सेव कर लें.

यह भी पढ़ें-HPHC ने निकाली 388 पदों पर भर्ती, 10 अगस्त से कर सकते है अप्लाई, जानें पूरा एप्लिकेशन प्रोसेस डिटेल में


विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola