ICSI Recruitment 2026: कॉमर्स ग्रेजुएट्स के लिए मौका, एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के 20 पदों पर भर्ती
स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
ICSI Recruitment 2026: भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) ने एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है. कॉमर्स ग्रेजुएट्स 12 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन एप्लीकेशन कर सकते हैं.
ICSI Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे कॉमर्स ग्रेजुएट्स के लिए अच्छी खबर है. भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) ने विज्ञापन संख्या 042026 के तहत एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती अभियान के जरिए देशभर के ICSI रीजनल ऑफिस, चैप्टर ऑफिस और हेडक्वार्टर में 20 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इंटीरेस्टेड और योग्य कैंडिडेट्स 12 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन एप्लीकेशन कर सकते हैं.
ICSI Recruitment 2026: वैकेंसी डिटेल्स
ICSI Recruitment 2026 के तहत कुल 20 पदों पर भर्ती की जाएगी. इनमें अनारक्षित (UR) वर्ग के लिए 8 पद, ओबीसी (OBC) के लिए 5 पद, एससी (SC) के लिए 3 पद, ईडब्ल्यूएस (EWS) के लिए 2 पद और एसटी (ST) वर्ग के लिए 2 पद निर्धारित किए गए हैं. उम्मीदवार अपनी श्रेणी के अनुसार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
| कैटेगरी | पद |
| UR | 08 |
| EWS | 02 |
| OBC | 05 |
| SC | 03 |
| ST | 02 |
| कुल पद | 20 |
कौन कर सकता है अप्लाई? कितनी मिलेगी सैलरी?
इस भर्ती के लिए कैंडिडेट का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएट होना जरूरी है. इसके अलावा रिलेटेड फील्ड में कम से कम 3 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए. पढ़ाई के दौरान की गई ट्रेनिंग या इंटर्नशिप को अनुभव में शामिल नहीं किया जाएगा. कैंडिडेट्स के पास कंप्यूटर एप्लीकेशन की अच्छी जानकारी भी होनी चाहिए. वहीं अगर बात करें सैलरी की तो सेलेक्टेड कैंडिडेट्स को 7वें वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स लेवल-4 (₹25,500–₹81,100) के तहत सैलरी मिलेगी.
ये भी पढ़ें: RVUNL ने 2005 पदों पर निकाली बंपर वैकेंसी, 25 अगस्त तक अप्लाई करने का मौका, जानें डीटेल्स
ICSI Recruitment 2026: इम्पॉरटेंट डेट
| इवेंट | तारीख |
| ऑनलाइन एप्लीकेशन शुरू | 22 जुलाई 2026 |
| एप्लीकेशन की लास्ट डेट | 12 अगस्त 2026 |
| ऐज,एलिजिबिलिटी की कट-ऑफ डेट | 1 जुलाई 2026 |
ऐसे करें अप्लाई
- ICSI की ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu/home पर जाएं.
- करियर, रीक्रूट्मेंट सेक्शन में जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक खोलें.
- सभी जरूरी जानकारी सही-सही भरें.
- निर्धारित फॉर्मेट में रिज्यूमे (अधिकतम 100 KB) अपलोड करें.
- एप्लीकेशन सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट या PDF अपने पास सुरक्षित रखें.
Click Here: ICSI Recruitment 2026 Official Notification
ICSI Recruitment 2026: क्यों है यह भर्ती खास?
अगर आप कॉमर्स बैकग्राउंड से हैं और किसी अच्छे संस्थान में स्थायी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो ICSI की यह भर्ती आपके लिए अच्छा अवसर हो सकती है. आकर्षक वेतन, 7वें वेतन आयोग का लाभ और देशभर में पोस्टिंग के अवसर इसे कॉमर्स ग्रेजुएट्स के लिए एक बेहतरीन करियर विकल्प बनाते हैं.
ये भी पढ़ें: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की बिजनेस मीट में एमएसएमई उद्यमियों को ऋण योजनाओं की दी जानकारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्राची किरण
प्राची किरण, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एजुकेशन बीट पर लेखन करती हैं। उन्हें शिक्षा, करियर, एडमिशन, परीक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर आसान और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाना पसंद है। सरल भाषा लेखन उनकी पहचान हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक तक सही और उपयोगी जानकारी सहज तरीके से पहुँचे।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










