Invisible Helping Hand का दावा, UPSC CAPF 2025 परीक्षा में 35 कैंडिडेट्स ने मारी बाजी

Updated:
विज्ञापन

CAPF असिस्टेंट कमांडेंट की AI जनरेटेड फोटो

Invisible Helping Hand: UPSC CAPF (AC) 2025 के फाइनल रिजल्ट के बाद Invisible Helping Hand ने दावा किया है कि उसके मार्गदर्शन में पढ़ने वाले 35 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है. संस्थान के अनुसार कई कैंडिडेट ने ऑल इंडिया रैंक हासिल की है. जानें UPSC के प्रेस नोट, कैटेगरी-वाइज कैडिडेट्स की संख्या, ग्रुप-ए पोस्ट और वैकेंसी की पूरी जानकारी.

विज्ञापन

Invisible Helping Hand: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. इसमें इनविजिबल हेल्पिंग हैंड', जो एक तरह का सोशल मीडिया कैंपेन है, का दावा है कि उनसे जुड़े कई बच्चों ने इस भर्ती में अपनी जगह बनाई है. आइए इस बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Commission Press Note: कमीशन ने जारी किया प्रेस नोट

कमीशन की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार इस बार कुल 350 कैंडिडेट्स को नियुक्ति के लिए सलेक्ट किया गया है. उनका सलेक्शन लिखित परीक्षा और पर्सनालिटी टेस्ट के आधार पर किया गया है.

UPSC Selecetd Candidated List Check Here

Selected for Posts: किन पोस्ट पर होगी भर्ती?

कमीशन की ओर से सलेक्टेड कैंडिडेट्स को BSF, CRPF, CISF, ITBP और SSB में असिस्टेंट कमांडेंट (ग्रुप-ए) के पदों पर की नियुक्त किया जाएगी. यह सेंट्रल गवर्नमेंट का काफी प्रतिष्ठित ग्रुप-ए पोस्ट है.

Invisible Helping Hand Candidate: कितने कैंडिडेट इनविजिबल हेल्पिंग हैंड के?

इनविजिबल हेल्पिंग हैंड, कोचिंग इंस्टीट्यूट ने दावा किया है कि उसके मार्गदर्शन में तैयारी करने वाले 35 अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में सफलता हासिल की है. संस्थान के अनुसार सलेक्टेड कैंडिडेट्स ने ऑल इंडिया रैंक 20, 27, 30, 31, 36, 40, 41, 48, 62, 95, 101, 106, 108, 120, 145, 150, 153, 164, 167, 172, 181, 204, 236, 238, 252, 260, 265, 267, 271, 274, 276, 279, 291, 311 और 342 प्राप्त की है.

IPS महेश भागवत ने किया पोस्ट

Category Wise Candidates: किस कैटेगरी के कितने कैंडिडेट शामिल?

UPSC के प्रेस नोट के मुताबिक, कुल 350 रिकमेंड कैंडिडेट्स में Gen केटेगरी के 103 कैंडिडेट्स शामिल हैं. वहीं अगर हम EWS केटेगरी की बात करे, तो इसमें 44, OBC के 109, SC के 62 और ST के 32 कैंडिडेट शामिल हैं.

Posts as per Govt: जानिए इस बारे में

सरकार की ओर से CAPF की विभिन्न सेनाओं में कुल 432 रिक्तियां अधिसूचित की गई हैं, जिनमें सबसे अधिक CRPF में 204, CISF में 92, ITBP में 79, SSB में 33 और BSF में 24 पद शामिल हैं. नीचे पूरा टिडेल टेबल दिया गया है.

Image


विज्ञापन
प्रगति सिन्हा

लेखक के बारे में

By प्रगति सिन्हा

मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola