छत्तीसगढ़ में टीचर्स की बंपर वैकेंसी, आवेदन शुरू, जानें योग्यता और फीस

Updated:
विज्ञापन

टीचर की सांकेतिक फोटो

CG Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने का मौका है. छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने शिक्षक के 1654 पदों पर भर्ती निकाली है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 7 अगस्त 2026 से शुरू हो चुके हैं.

विज्ञापन

CG Teacher Recruitment 2026: सरकारी शिक्षक की नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए छत्तीसगढ़ से अच्छी खबर है. राज्य में शिक्षकों के 1654 पदों पर भर्ती का रास्ता खुल गया है. खास बात यह है कि इस भर्ती में अलग-अलग विषयों के लिए पद रखे गए हैं, इसलिए कई विषयों के कैंडिडेट्स के पास सरकारी नौकरी पाने का मौका है.

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) की इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं. इच्छुक कैंडिडेट 2 सितंबर 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं.

किन विषयों में कितने पद?

इस भर्ती में अलग-अलग विषयों के लिए पद तय किए गए हैं. सबसे ज्यादा 504 पद अंग्रेजी विषय के लिए हैं. संस्कृत के 300 पद हैं. हिंदी, गणित और सामाजिक विज्ञान के लिए 250-250 पद रखे गए हैं. वहीं कृषि विषय में 100 पद हैं. इस तरह कुल 1654 पदों पर भर्ती की जाएगी.

कैंडिडेट आवेदन करने से पहले अपने विषय के अनुसार Eligibility जरूर देख लें, क्योंकि अलग-अलग विषयों के लिए शैक्षणिक योग्यता में अंतर हो सकता है. पूरी जानकारी देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर डिटेल्ड विज्ञापन देखें.

CGSSB Teacher Vacancy Detailed Advertisement

कौन कर सकता है आवेदन?

शिक्षक पद के लिए कई तरह की शैक्षणिक योग्यताएं मान्य हैं. कैंडिडेट के पास ग्रेजुएशन के साथ दो वर्षीय प्रारंभिक शिक्षाशास्त्र डिप्लोमा (DElEd या DEd) हो सकता है. इसके अलावा कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन और एक वर्षीय BEd वाले कैंडिडेट भी पात्र हैं.

NCTE के नियमों के अनुसार 45 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन और BEd वाले कैंडिडेट्स के लिए भी प्रावधान दिया गया है. 12वीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंक और चार वर्षीय BAEd, BScEd या BElEd करने वाले कैंडिडेट भी आवेदन कर सकते हैं. सामान्य शिक्षक पदों के लिए TET पास होना भी जरूरी है. कृषि शिक्षक के मामले में BEd अनिवार्य है, जबकि TET की अनिवार्यता नहीं रखी गई है.

ये भी पढ़ें: इस विश्वविद्यालय में 2000 से अधिक स्टूडेंट हो गए फेल, नए परीक्षा पैटर्न से लगा झटका

आयु सीमा और आवेदन फीस

आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी. कैंडिडेट की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 35 वर्ष होनी चाहिए. छत्तीसगढ़ के SC, ST और OBC वर्ग को अधिकतम आयु में 5 वर्ष तक की छूट दी जाएगी. महिला कैंडिडेट्स के लिए अधिकतम 10 वर्ष तक की छूट का प्रावधान है. दिव्यांग कैंडिडेट्स को भी नियमानुसार आयु में छूट दी गई हैं.

आवेदन फीस की बात करें तो जनरल कैटेगरी के लिए 350 रुपये, OBC के लिए 250 रुपये और SC, ST तथा दिव्यांग कैंडिडेट्स के लिए 200 रुपये फीस है.

छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी कैंडिडेट जो परीक्षा में शामिल होंगे, उनकी जमा परीक्षा फीस रिजल्ट जारी होने के बाद उसी बैंक खाते में वापस की जाएगी, जिससे भुगतान किया गया था.

कब होगी परीक्षा और कैसे करें आवेदन?

CG Teacher Recruitment 2026 की परीक्षा की संभावित तारीख 25 अक्टूबर 2026 दी गई है. संभावित रूप से 19 अक्टूबर से एडमिट कार्ड वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा. आवेदन में गलती सुधारने के लिए 3 से 5 सितंबर तक मौका दिया जाएगा. इच्छुक कैंडिडेट ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. आवेदन करने का प्रोसेस नीचे देख सकते हैं -

  • सबसे पहलें अप्लाई पोर्टल vyapamprofile.cgstate.gov.in/online पर जाएं.
  • इसके बाद प्रोफाइल पेज पर अपनी प्रोफाइल बनाएं.
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें.
  • अब जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे.
  • अंत में फीस जमा करने के बाद आवेदन फॉर्म फाइनल सबमिट कर दें और प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

ये भी पढ़ें: NLU Delhi में एडमिशन प्रोसेस शुरू, जानें आवेदन की प्रक्रिया और जरूरी डेट्स


विज्ञापन
ओम प्रकाश

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

ओम प्रकाश (OP) पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola