जेब में नहीं थे दिल्ली जाने के पैसे, फिर भी नहीं मानी हार, किसान के बेटे ने क्रैक की UPSC परीक्षा

Updated:
विज्ञापन

आदित्य सिंह (PC-सोशल मीडिया)

Success Story: यूपी के छोटे से गांव से निकलकर आदित्य सिंह के लिए UPSC क्रैक करना इतना आसान नहीं था. उनके पिता किसान हैं. आदित्य के पास न इस परीक्षा के लिए पूरी जानकारी थी और न दिल्ली जाने के पैसे. फिर भी उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में सफलता हासिल कर ली. आइए, जानते हैं उनकी सक्सेस स्टोरी.

विज्ञापन

UPSC Success Story: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में कई छात्र शामिल होते हैं. कुछ ऐसे होते हैं जो अपने पहले प्रयास में परीक्षा में सफलता हासिल कर लेते हैं. लेकिन कई ऐसे होते हैं, जिनके पास रिसोर्स और जानकारी की कमी होती है. कुछ ऐसी ही कहानी UPSC CSE 2025 के रिजल्ट में 508वीं रैंक हासिल करने वाले आदित्य सिंह की है. आदित्य एक बहुत ही साधारण परिवार से आते हैं. उनके पिता किसान हैं. बहुत संघर्ष करने के बाद आदित्य ने अपने दूसरे प्रयास में सफलता हासिल की.

चार भाई-बहन, पढ़ाई से ज्यादा पेट पालना था जरूरी

आदित्य सिंह उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के लालपुर गौहर गांव के रहने वाले हैं. उनके पिता किसान हैं और मां हाउस वाइफ. आदित्य चार भाई-बहन हैं. परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उनके सामने कई सारी चुनौतियां थीं.

न पेपर का आईडिया था न सिलेबस का

आदित्य ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें तो UPSC परीक्षा के पेपर और सिलेबस तक के बारे में जानकारी नहीं थी. उनका मानना है कि नए-नए स्टूडेंट हैं और अगर परिवार में जान-पहचान में दूर-दूर तक कोई सिविल सेवा में नहीं है तो गाइडेंस के लिए कोचिंग जरूरी है. हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि अब कोचिंग ऑनलाइन उपलब्ध है तो महंगे शहरों में जाकर रहना और पढ़ाई करना कोई जरूरी नहीं है. आप ऑनलाइन क्लासेज करके भी UPSC की परीक्षा क्रैक कर सकते हैं.

12वीं में देखा UPSC का सपना

12वीं क्लास से ही आदित्य ने ठान लिया था कि वे सिविल सेवा में जाएंगे. उन्हें अपने गांव और परिवार को देखकर ये फैसला लिया. उन्हें समझ आ गया था कि अगर समाज में या अपने परिवार के स्टेटस में बदलाव लाना है तो इसके लिए सिविल सेवा ही एकमात्र विकल्प है.

प्रयागराज से शुरू हुआ UPSC का सफर

पढ़ाई के लिए दिल्ली जाने का जब सोचा तो आदित्य के सामने सबसे मुश्किल चीज थी फीस और राष्ट्रीय राजधानी में रहने का खर्च. ऐसे में वे आजमगढ़ से प्रयागराज आए और यहां से तैयारी की. उन्होंने एक प्राइवेट कोचिंग ज्वॉइन किया. उनके कमरे से कोचिंग की दूरी करीब 7 किलोमीटर थी. लेकिन वे रोज 7 किलोमीटर तक साइकिल चलाकर ये दूरी तय करते थे.


आदित्य सिंह और उनका UPSC का रिजल्ट
आदित्य सिंह और उनका UPSC का रिजल्ट

2024 में दिया पहला अटेंप्ट, दूसरे में पाई सफलता

आदित्य ने अपना पहला अटेंप्ट 2024 में दिया था. लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली. वहीं, दूसरे प्रयास में जी-जान लगाकर उन्होंने सफलता हासिल कर ली. वे रोजाना 8-9 घंटे की पढ़ाई करते थे.

पिता और परिवार ने हमेशा किया सपोर्ट

आदित्य के सामने मुश्किलें तो कई थी जैसे कि आर्थिक चुनौतियां, गाइडेंस की कमी आदि लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. साथ ही उनके पिता ने भी उन्हें सपोर्ट किया. उन्हें पूरे परिवार का सहयोग मिला.

ये भी पढ़ें: बाबूपुर का बेटा बना CAPF में असिस्टेंट कमांडेंट, आर्यन को UPSC में AIR 193


विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola