शाहरुख स्टाइल में IIT दिल्ली के स्टूडेंट ने दिया संदेश, कहा- दिल से चाहो तो…

Updated:
विज्ञापन

बैकग्राउंड- IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह, गोल घेरे में- शौर्य गुप्ता (PC-इंस्टाग्राम)

IIT Delhi Student: दीक्षांत समारोह को लेकर IIT Delhi में पढ़ने वाले एक स्टूडेंट ने कई सवाल किए थे. हालांकि, अब उन्होंने रील बनाकर इस पर अपडेट शेयर की है. बताया कि उन्हें आगे की सीट मिली. लास्ट में उन्होंने स्टूडेंट्स के लिए एक मैसेज भी दिया.

विज्ञापन

IIT Delhi Student: IIT Delhi दीक्षांत समारोह 2026 में सभी स्टूडेंट्स को एक जैसा ट्रीट नहीं किए जाने को लेकर शौर्य गुप्ता ने सवाल उठाए थे. शौर्य गुप्ता IIT Delhi के MBA कोर्स के स्टूडेंट हैं और उन्होंने बताया था कि कम मार्क्स वालों को दूसरे हॉल में बैठाकर टीवी स्क्रीन के माध्यम से कॉन्वोकेशन का प्रोग्राम दिखाया गया है. हालांकि, इस खबर पर एक अपडेट है. शौर्य ने जानकारी दी कि उन्होंने डोगरा हॉल, जहां IIT Delhi जहां VVIP लोगों के बैठने के इंतजाम थे, जहां से मेन कॉन्वोकेशन का कार्यक्रम हो रहा था, वहीं से डिग्री ली.

IITian का संदेश

शौर्य ने कहा कि आज मैंने अपने एक चीज सिखी कि जब आप बहुत ट्राई करते हो किसी चीज के लिए तो वो जरूर मिलती है. उन्होंने कहा कि लास्ट तक ट्राई करते रहना चाहिए, हार नहीं मानी चाहिए. शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की स्टाइल में कहते हैं न कि अगर आप किसी चीज को दिल से चाहते हो तो वो आपको जरूरत मिलती है. आगे कहा बोला कॉन्वोकेशन वाली चीज तो बहुत छोटी सी चीज है. लेकिन लाइफ में भी यही अप्रोच रखना चाहिए.

क्या है पूरा मामला?

शौर्य गुप्ता ने इससे पहले एक रील शेयर की और कहा था कि जिनके मार्क्स अच्छे हैं उन्हें IIT Delhi डोगरा हॉल जहां कि दूसरे VVIP गेस्ट बैठेंगे, वहां डिग्री दी जाएगी. कम मार्क्स लाने वाले स्टूडेंट को दूसरे सेमिनार हॉल में बैठाकर टीवी पर लाइव दिखाया जाएगा और डिग्री दी जाएगी. साथ ही ऐसे स्टूडेंट्स के माता-पिता को दूर मित्तल कॉम्पेलक्स में बैठाया जाएगा. इस तरह की व्यवस्था पर शौर्य ने आपत्ति जताई थी.

View on Instagram

वहीं अब उन्होंने एक अपडेट शेयर की है कि उनका डोगरा हॉल में डिग्री लेने का 0.1 प्रतिशत भी चांस नहीं था. लेकिन वे ट्राई करते रहे और आखिरकार कुछ प्रोसेस के बाद उन्हें डोगरा हॉल में बैठकर डिग्री लेने और कॉन्वोकेशन प्रोग्राम देखने का मौका मिला. उन्होंने बताया कि लास्ट मिनट पता चला कि कुछ सीट्स खाली हैं और संस्थान ने उन्हें डोगरा हॉल में बैठकर ये प्रोग्राम देखने की अनुमति दी.

8 अगस्त को IIT Delhi ने छात्रों को बांटी डिग्री

IIT Delhi का 57वां दीक्षांत (कॉन्वोकेशन) समारोह 8 अगस्त को सुबह 11:00 बजे से आयोजित किया गया था. इस समारोह में चीफ गेस्ट के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए थे. IIT Delhi के 57वें दीक्षांत समारोह में 3000 से अधिक विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई, जिनमें 587 PhD स्कॉलर्स भी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: IIT Delhi का वो मेस, भाषण देते-देते PM ने लिया जिसका नाम


विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola