IIT Delhi का वो मेस, भाषण देते-देते PM ने लिया जिसका नाम

Updated:
विज्ञापन

बैकग्राउंड इमेज- IIT Delhi (PC-ऑफिशियल वेबसाइट), गोल घेरे में- PM मोदी (PC-सोशल मीडिया)

IIT Delhi Mess: पीएम मोदी ने IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में छात्रों को हॉस्टल और मेस की याद दिला दी. उन्होंने स्पेशली सतपुड़ा मेस का नाम लिया और वहां के पराठों का जिक्र किया. आइए, जानते हैं IIT Delhi के सतपुरा मेस के बारे में.

विज्ञापन

IIT Delhi Mess: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने IIT Delhi के 57वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए. उन्होंने आईआईटी में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स नई-नई टेक्नोलॉजी सीखने और क्लासरूम शिक्षा से इतर रियल लाइफ सॉल्यूशन खोजने की सलाह दी है. इसी बीच पीएम ने छात्रों को IIT Delhi में बीताए सुनहरे पलों की याद दिलाई और संस्थान के एक फेमस मेस का नाम भी लिया है.

छात्रों को हॉस्टल में बीताए पल याद आ रहे होंगे: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कुछ स्टूडेंट्स को संस्थान और हॉस्टल में बिताए पल याद दिलाए. कहा कि छात्रों को कुमाऊं, आरा, कारा, विंधी, नीलगिरी, कैलाश और हिमाद्री में दोस्तों और रूममेट के बीच हुई नोंक-झोंक याद आ रही हो होगी. इस बीच उन्होंने खाने की भी बात की.


View on Instagram

खाना कॉलेज लाइफ का एक खास हिस्सा होता है, जिसे लेकर स्टूडेंट्स के बीच विचार शेयर होते हैं और कई बार दोस्ती भी यहीं से शुरू होती है. पीएम ने भी इस तरह के पल को याद दिलाते हुए कहा कि मेस के खुलने का भी वक्त हो चला है, आपलोगों को सतपुड़ा मेस (IIT Delhi Satpur Mess) के पराठे याद आ रहे होंगे. साथ ही उन्होंने जिया सराय के पोहों का जिक्र किया. आइए, जानते हैं कि सतपुड़ा मेस क्यों इतना फेमस है?

IIT Delhi का सतपुड़ा मेस

सतपुड़ा मेस, IIT Delhi के सतपुड़ा हॉस्टल के अंदर स्थित छात्रों का डाइनिंग हॉल है. यह कैंपस में अपने अच्छे खाने, साफ-सफाई और लोकप्रिय मेन्यू के लिए जाना जाता है. सोशल मीडिया पर आईआईटी दिल्ली में पढ़ने वाले कई छात्रों ने यहां के खाने को लेकर वीडियो बनाए हैं. कई का कहना है कि यहां के खाने का कोई मैच नहीं है.

https://youtube.com/shorts/bd42_OEL1Bw?si=KDMUfX9GmFadObkf

हाल ही में 57वें दीक्षांत समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में यहां के मशहूर पराठों का हल्के-फुल्के अंदाज में जिक्र किया, जिसके बाद यह मेस सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है.

यह भी पढ़ें- IIT Madras Mess Food: इडली, ब्रेड और इतना कुछ, आईआईटी मद्रास का Breakfast हुआ वायरल


विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola