वायरल हुई IIT दिल्ली की थाली, यूजर बोला- सिर्फ खाने के लिए क्रैक करूंगा JEE
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 09 Dec 2025 10:07 AM
आईआईटी दिल्ली, गोल घेरे में- सोनल खोलवाल (फोटो क्रेडिट-सोशल मीडिया)
IIT Delhi Mess Food: अक्सर ऐसा कहा जाता है कि आईआईटी अपने खाने के कारण फेमस है. अगर हम बात करें IIT Delhi की तो एक यूट्यूबर ने यहां के मेस का खाना दिखाया. इस स्टूडेंट की थाली देखकर यूजर्स ने कहा कि खाना बहुत ही एमेजिंग (Amazing Food) दिख रहा है.
IIT Delhi Mess Food: आईआईटी में पढ़ना हर किसी का सपना होता है. कई लोग होते हैं जो ये चाहते हैं कि उनका एडमिशन देश के टॉप आईआईटी संस्थान में हो जाए. इसके कई कारण हैं, आईआईटी की पढ़ाई काफी अच्छी होती है. साथ ही इस संस्थान से पढ़ने वाले स्टूडेंट को अच्छा प्लेसमेंट मिलता है. वहीं यहां की लाइफस्टाइल की बात करें तो आईआईटी के कैंपस में लाइब्रेरी, होस्टल, जिम और मेस जैसी सुविधाएं उपलब्ध होती हैं. आज हम जानेंगे कि आईआईटी दिल्ली का फूड कैसा होता है.
IIT Delhi Mess Food: आईआईटी दिल्ली में फूड और मेस की है सुविधा
आईआईटी दिल्ली भारत के टॉप IITs में से एक है. यहां एडमिशन पाने के लिए स्टूडेंट्स काफी मेहनत करते हैं. उनका सपना होता है कि आईआईटी दिल्ली में पहुंचें. आईआईटी दिल्ली का कैंपस बहुत ही खूबसूरत है. इसी के साथ ही यहां फूड और मेस जैसी कई सुविधाएं उपलब्ध हैं.
IIT Delhi Mess Food: खोली आईआईटी दिल्ली के खाने की पोल
यूट्यूब पर सोनल खोलवाल (Sonal Kholwal) @Sonal.Kholwal नाम का चैनल चलाती हैं, जहां पर वो आईआईटी दिल्ली के लाइफस्टाइल (IIT Delhi Lifestyle) के बारे में बताती हैं. वहीं उनका एक वीडियो है, जिसमें वे आईआईटी दिल्ली के फूड के बारे में बताती हैं. सोनल बताती हैं कि IIT Delhi में सुबह के नाश्ते में हर दिन कुछ कुछ नया मिलता है. इसके बाद दिन का खाना और रात का खाना. वहीं अगर किसी को शाम का नाश्ता भी चाहिए तो उसके लिए अलग से पैसे देने होते हैं.
IIT Delhi Viral Video: आईआईटी दिल्ली के स्टूडेंट का वायरल वीडियो
अपने एक वीडियो में सोनल कहती हैं कि आज मैं दिखाती हैं आईआईटी दिल्ली का मेस का खाना. हमें दिन के तीन मील मिलते हैं, सुबह, दोपहर और रात का खाना. आज हमें सुबह ब्रेकफास्ट में मिला था, मेदु वड़ा, सेवइयां और बनाना शेक. वहीं दिन के खाने में पूरी, काले चने, रायता और सैलेड. उन्होंने कहा कि आईआईटी दिल्ली के खाने में सैलेड जरूर मिलता है. रात के खान में दाल मखनी, चपाती, मिर्ची, चाट पपड़ी और जलेबी मिला. उन्होंने बताया कि आईआईटी दिल्ली का मेन्यू हर दिन अलग-अलग होता है. सुबह के नाश्ते से लेकर रात के खाने तक हर दिन अलग-अलग चीजें मिलती हैं.
यूजर ने लिखा- मैं सिर्फ खाने के लिए आईआईटी क्रैक करूंगा
सोनल के इस वीडियो (IIT Delhi Viral Video) पर लाखों में व्यूज हैं. उनके इस वीडियो पर 4 लाख 35 हजार के करीब व्यूज हैं. वहीं 18 हजार के करीब लाइक्स हैं और कुल 68 कॉमेंट हैं. एक यूजर ने लिखा कि मैं सिर्फ खाने के लिए IIT क्रैक करूंगा. किसी ने कहा एमेजिंग फूड. सोनल के हर वीडियो पर करीब-करीब लाख में व्यूज होते हैं. वे कॉलेज लाइफ, आईआईटी दिल्ली, जेईई की तैयारियों को लेकर वीडियोज बनाती हैं.
यह भी पढ़ें- IIT Bombay Mess Food: आईआईटी का खाना देख, स्टूडेंट ने कहा- मैं हरियाणा से हूं, कभी नहीं देखा…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










