विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी में मीडिया का महाकुंभ, फैशन शो से रील मेकिंग तक
Vivekananda Global University में मीडिया-वर्स
Vivekananda Global University: कैमरा, कंटेंट और क्रिएटिविटी का धमाका करने के लिए तैयार हो जाइए. विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी, जयपुर एक बार फिर युवाओं की जबरदस्त क्रिएटिव एनर्जी का गवाह बनने जा रही है. 27 और 28 जनवरी 2026 को पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग लेकर आ रहा है दो दिवसीय इंटर यूनिवर्सिटी मीडिया फेस्ट “मीडिया-वर्स”.
Vivekananda Global University: विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी, जयपुर एक बार फिर युवाओं की क्रिएटिव एनर्जी का गवाह बनने जा रही है. विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की ओर से 27 और 28 जनवरी 2026 को दो दिवसीय इंटर यूनिवर्सिटी मीडिया फेस्ट “मीडिया-वर्स” का भव्य आयोजन किया जा रहा है. यह फेस्ट खास तौर पर उन छात्रों के लिए है जो मीडिया की दुनिया में कुछ अलग करना चाहते हैं और अपनी प्रतिभा को खुलकर दिखाने का मंच ढूंढ रहे हैं.
“मीडिया-वर्स” को एक इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप के रूप में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देश के अलग अलग विश्वविद्यालयों से छात्र छात्राएं हिस्सा लेंगे. यहां मुकाबला सिर्फ जीतने का नहीं होगा, बल्कि सीखने और खुद को बेहतर साबित करने का भी होगा. अलग अलग बैकग्राउंड से आए स्टूडेंट्स जब एक ही मंच पर अपनी सोच और स्किल्स दिखाएंगे, तो अनुभव भी उतना ही खास होगा.
Vivekananda Global University में फैशन शो से रील मेकिंग
इस मीडिया फेस्ट में फैशन शो, एड मैड, फिल्म मेकिंग और रील मेकिंग जैसी रोमांचक प्रतियोगिताएं रखी गई हैं. फैशन शो में स्टूडेंट्स अपनी प्रेजेंटेशन और स्टाइल का जलवा दिखाएंगे. एड मैड प्रतियोगिता में क्रिएटिव सोच और ब्रांड सेंस की असली परीक्षा होगी. फिल्म और रील मेकिंग में कहानी, कैमरा और एडिटिंग स्किल्स का शानदार मेल देखने को मिलेगा. ये सभी इवेंट्स आज के डिजिटल और मीडिया इंडस्ट्री की जरूरतों से सीधे जुड़े हुए हैं.
मिस इंडिया ग्लैम
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि 2026 की मिस इंडिया ग्लैम राजस्थान, खुशी बड़ाया होंगी. उनकी मौजूदगी युवाओं के लिए प्रेरणा का काम करेगी, खासकर उन छात्रों के लिए जो मीडिया, फैशन और पब्लिक प्लेटफॉर्म पर करियर बनाना चाहते हैं. वहीं समापन सत्र में मशहूर बैंड ‘सादगी’ की लाइव परफॉर्मेंस होगी, जो पूरे फेस्ट का सबसे बड़ा आकर्षण मानी जा रही है. म्यूजिक और एनर्जी के साथ फेस्ट का शानदार समापन होगा.
मिलेगा इंडस्ट्री जैसा अनुभव
विभागाध्यक्ष और आयोजकों के मुताबिक “मीडिया-वर्स” का मकसद सिर्फ मनोरंजन नहीं है. इसका असली उद्देश्य छात्रों को किताबी ज्ञान से आगे ले जाकर प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस देना है. इस फेस्ट के जरिए छात्र टीमवर्क, लीडरशिप, टाइम मैनेजमेंट और इनोवेशन जैसी जरूरी स्किल्स सीखेंगे. साथ ही मीडिया इंडस्ट्री की असली जरूरतों को भी करीब से समझ पाएंगे.
यह भी पढ़ें: विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी में फोटोग्राफी प्रतियोगिता, सर्टिफिकेट और इनाम मिले दोनों
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










