अटल बिहारी वाजपेयी-चिवनिंग स्कॉलरशिप, ब्रिटेन में मुफ्त पढ़ाई का मौका

Updated:
विज्ञापन

ब्रिटेन में इंडियन स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

Atal Bihari Vajpayee Chevening Scholarship: उत्तर प्रदेश सरकार ने ब्रिटेन सरकार के सहयोग से "भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी-चिवनिंग उत्तर प्रदेश राज्य सरकार छात्रवृत्ति योजना" शुरू की है. इस योजना के तहत राज्य के प्रतिभाशाली छात्रों को ब्रिटेन के टॉप विश्वविद्यालयों में पूरी तरह मुफ्त पढाई का मौका मिलेगा.

विज्ञापन

Atal Bihari Vajpayee Chevening Scholarship: पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि कल यानी 16 अगस्त को है. पूर्व प्रधानमंत्री के नाम पर शुरू हुई एक ऐसी योजना की चर्चा जरूरी है, जो सीधे छात्रों के करियर से जुडी है. आइए अटल बिहारी वाजपेयी-चिवनिंग स्कॉलरशिप के बारे में विस्तार से जानते हैं.

Atal Bihari Vajpayee Chevening Scholarship की शुरुआत कब और कैसे हुई?

19 अगस्त 2025 को लखनऊ में ब्रिटेन की भारत में उच्चायुक्त लिंडी कैमरून ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में इस योजना को लेकर ब्रिटेन के फॉरेन, कॉमनवेल्थ एंड डेवलपमेंट ऑफिस (FCDO) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए.

इससे पहले 7 अगस्त 2025 को उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने इस योजना को मंजूरी दी थी. यह योजना अटल जी की उपलब्धियों से प्रेरणा लेकर शुरू की गई है और इसका मकसद राज्य के छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा और नेतृत्व में आगे बढने का मौका देना है.

ये भी पढ़ें: जमशेदपुर में 10वीं-12वीं पास बच्चों के लिए स्कॉलरशिप का मौका, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

कितने छात्रों को मिलेगा फायदा?

हर साल उत्तर प्रदेश के 5 मेधावी छात्रों को इस योजना के तहत चुना जाएगा. ये छात्र ब्रिटेन के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में एक साल के मास्टर डिग्री कोर्स के लिए स्कॉलरशिप पाएंगे. यह योजना शैक्षणिक सत्र 2025-26 से शुरू होकर तीन साल (2025-26, 2026-27, 2027-28) तक चलेगी, जिसके बाद इसे आगे जारी रखने पर फैसला लिया जाएगा.

Atal Bihari Vajpayee Chevening Scholarship: एक नजर में

सुविधाविवरण
ट्यूशन फीसपूरी तरह कवर
परीक्षा व शोध शुल्कपूरी तरह कवर
रहने का खर्चपर्याप्त मासिक भत्ता
हवाई यात्राएक बार आने-जाने का इकोनॉमी क्लास टिकट
कुल अनुमानित खर्चलगभग 38,048 से 42,076 पाउंड (करीब 45-48 लाख रुपए) प्रति छात्र

इस योजना की फंडिंग दो हिस्सों में बंटी है- उत्तर प्रदेश सरकार हर छात्र पर करीब 23 लाख रुपए खर्च करेगी, जबकि बाकी राशि ब्रिटेन का FCDO वहन करेगा. वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए राज्य सरकार ने इस योजना के लिए 2 करोड़ रुपए का बजट भी तय किया है.


ब्रिटेन में इंडियन स्टूडेंट्स की फोटो (Image Source: chevening.org)
ब्रिटेन में इंडियन स्टूडेंट्स की फोटो (Image Source: chevening.org)

कौन कर सकता है अप्लाई?

स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी:

  • आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (ग्रेजुएशन) डिग्री होनी चाहिए.
  • आवेदन की तारीख से कम से कम दो साल पहले ग्रेजुएशन पूरा किया हो.
  • न्यूनतम दो साल या 2,800 घंटे का प्रोफेशनल कार्य अनुभव जरूरी है.
  • अंग्रेजी भाषा की निर्धारित योग्यता पूरी करनी होगी.
  • जिन छात्रों को पहले किसी ब्रिटिश सरकारी स्कॉलरशिप का लाभ मिल चुका है, वे पात्र नहीं होंगे

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के मौके पर उनके नाम पर शुरू हुई यह योजना उनकी शिक्षा और युवाओं को लेकर सोच की एक झलक है. छात्रों के लिए यह न सिर्फ विदेश में पढाई का सपना पूरा करने का मौका है, बल्कि अपने राज्य से भी ऐसी ही किसी योजना की उम्मीद जगाने वाला कदम भी है.

ये भी पढ़ें: Atal Bihari Vajpayee: भारत रत्न, ओजस्वी वक्ता, धुर विरोधी भी करते थे आदर, उपलब्धियों वाला था कार्यकाल


विज्ञापन
रवि मल्लिक

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन