कौन ले सकता है एजुकेशन लोन? इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

Updated:
विज्ञापन

कॉलेज स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

Education Loan Eligibility: आज के समय में अच्छी पढ़ाई का खर्च भी कम नहीं है. खासकर अगर किसी स्टूडेंट को देश के किसी बड़े कॉलेज या विदेश में पढ़ाई करनी है, तो फीस, हॉस्टल, किताबें और दूसरी जरूरतों को जोड़कर बजट काफी बढ़ जाता है.

विज्ञापन

Education Loan Eligibility: एजुकेशन लोन उन छात्रों और परिवारों के लिए मददगार विकल्प बन सकता है, जो पढ़ाई के लिए पूरा खर्च एक साथ नहीं उठा पा रहे हैं. लेकिन लोन लेने से पहले यह समझना जरूरी है कि इसके लिए योग्यता क्या होती है और बैंक किन बातों को देखता है.

एजुकेशन लोन आखिर होता क्या है?

एजुकेशन लोन एक तरह का बैंक लोन है, जिसे उच्च शिक्षा से जुड़े खर्चों को पूरा करने के लिए लिया जाता है. इसके जरिए कॉलेज की फीस के अलावा हॉस्टल, किताबें, लैपटॉप, परीक्षा फीस और कुछ मामलों में यात्रा जैसे जरूरी खर्च भी कवर किए जा सकते हैं. यानी पढ़ाई का खर्च सामने देखकर घबराने के बजाय इसे किस्तों में मैनेज करने का विकल्प मिल जाता है.

Education Loan Eligibility: कौन ले सकता है एजुकेशन लोन?

आमतौर पर भारत में मान्यता प्राप्त संस्थान या कोर्स में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थी एजुकेशन लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं. कई बैंक भारत के साथ-साथ विदेश में पढ़ाई के लिए भी लोन देते हैं. हालांकि हर बैंक की अपनी शर्तें होती हैं, इसलिए आवेदन करने से पहले संबंधित बैंक की पात्रता जरूर देखनी चाहिए.

एजुकेशन लोन के लिए सिर्फ यह कहना काफी नहीं है कि "मैं पढ़ाई करना चाहता हूं." आमतौर पर बैंक को संस्थान का एडमिशन लेटर या संबंधित दस्तावेज दिखाना पड़ता है. यानी पहले कॉलेज में सीट पक्की, फिर लोन की फाइल आगे. कुछ बैंक कोर्स, कॉलेज और उसकी मान्यता के आधार पर भी लोन मंजूर करते हैं.

ये भी पढ़ें: कटिहार पॉलिटेक्निक कॉलेज में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना पर जागरूकता सेमिनार, 267 विद्यार्थियों ने लिया भाग

किन खर्चों के लिए मिल सकता है लोन?

एजुकेशन लोन केवल कॉलेज की फीस तक सीमित नहीं होता. बैंक की शर्तों के अनुसार इसमें कई दूसरे शिक्षा संबंधी खर्च भी शामिल हो सकते हैं.

कॉलेज या संस्थान की ट्यूशन फीस हॉस्टल और रहने का खर्च किताबें और जरूरी स्टडी मटेरियल परीक्षा और लाइब्रेरी फीस कंप्यूटर या लैपटॉप जैसे जरूरी उपकरण विदेश में पढ़ाई के मामले में यात्रा से जुड़े कुछ खर्च माता-पिता की भूमिका क्यों अहम है?

स्टूडेंट लोन ले रहा है, लेकिन कई मामलों में माता-पिता या अभिभावक को सह-आवेदक बनाया जाता है. बैंक उनकी आय, नौकरी या कारोबार और क्रेडिट हिस्ट्री जैसी चीजों को देख सकता है. इसका मकसद यह समझना होता है कि लोन की जिम्मेदारी संभालने की क्षमता कैसी है. इसलिए आवेदन से पहले परिवार की आर्थिक स्थिति और जरूरी दस्तावेज तैयार रखना समझदारी है.

कौन-कौन से दस्तावेज लग सकते हैं?

बैंक के हिसाब से दस्तावेजों की सूची अलग हो सकती है, लेकिन आमतौर पर कुछ जरूरी कागजात मांगे जाते हैं.

  • आधार कार्ड या अन्य पहचान प्रमाण पता प्रमाण
  • शैक्षणिक प्रमाणपत्र और मार्कशीट
  • कॉलेज का एडमिशन लेटर
  • फीस स्ट्रक्चर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • सह-आवेदक की आय से जुड़े दस्तावेज
  • बैंक स्टेटमेंट या अन्य वित्तीय दस्तावेज
  • लोन लेने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

एजुकेशन लोन पढ़ाई का रास्ता आसान कर सकता है, लेकिन यह मुफ्त का पैसा नहीं है. आखिर में इसे ब्याज के साथ वापस करना होता है. इसलिए सिर्फ कम ब्याज देखकर लोन न लें. ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस, मोरेटोरियम पीरियड, रीपेमेंट अवधि और प्रीपेमेंट से जुड़ी शर्तें ध्यान से पढ़ें.

सबसे जरूरी बात यह है कि जितनी जरूरत हो, उतना ही लोन लें. सिर्फ लाइफस्टाइल का खर्च बढ़ाने के लिए बड़ा लोन लेना बाद में जेब पर भारी पड़ सकता है. पढ़ाई पूरी होने के बाद नौकरी या करियर शुरू होने पर EMI चुकानी होगी. इसलिए लोन लेने से पहले पूरा हिसाब-किताब बैठा लेना ही समझदारी है.

ये भी पढ़ें: UP PCS के लिए बेस्ट हैं ये 5 किताबें, घर बैठे कर सकते हैं तैयारी


विज्ञापन
रवि मल्लिक

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola