BPSC Preparation Strategy 2026: 72वीं BPSC परीक्षा से पहले फॉलो करें ये स्मार्ट टिप्स, तैयारी होगी मजबूत

Updated:
विज्ञापन

पढ़ाई करते हुए लड़के की AI जनरेटेड फोटो

BPSC Preparation Strategy 2026: 72वीं BPSC प्रीलिम्स परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 को होगी. अगर आप इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो यहां सब्जेक्ट वाइज स्ट्रेटेजी, प्रीवियस ईयर क्वेश्चन (PYQ), माॅक टेस्ट, 60 डे स्टडी प्लान, रिविजन प्लान और बेस्ट बुक्स से जुड़ी जानकारी दी गई है, जो आपकी तैयारी को बेहतर बनाने में मदद करेगी.

विज्ञापन

BPSC Preparation Strategy 2026: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है. BPSC के जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार 72वीं कंबाइंड प्रिलिमनरी कॉम्पिटिटिव एग्जाम 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी. ऐसे में स्टूडेंट्स के पास तैयारी के लिए अब सीमित समय बचा है. स्टूडेंट्स बिना समय गंवाए एक सही स्टडी प्लान और टार्गेट रिविजन के साथ तैयारी शुरू कर दें. इस आर्टिकल में हम आपको BPSC Preparation Strategy 2026 के बारे में बताएंगे, जिससे आप कम समय में अपनी तैयारी को और इफेक्टिव बना सकें.

BPSC Previous Year Question 2026: प्रीवियस ईयर क्वेश्चन साॅल्व करना जरूरी

अगर आप परीक्षा में अच्छा स्कोर करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आप सिलेबस अच्छे से कंप्लीट कर लें. इसके बाद आप प्रीवियस ईफर क्वेश्चन पेपर (PYQ) साॅल्व करना शुरू करें. इससे आपको अपकी तैयारी का एनालिसिस करने में मदद मिलेगी और आप अपनी गलतियों को सुधार पाएंगे. स्टूडेंट को कम से कम 5–10 साल के पेपर साॅल्व करना चाहिए, जिससे उन्हें परीक्षा के क्वेश्चन पेपर का आइडिया मिलेगा.

ये भी पढ़ें: BPSC में NCERT से तैयार करें बेसिक, इन चैप्टर से पूछे जाते हैं सबसे ज्यादा सवाल

BPSC Question Weightage 2026: किस सेक्शन से कितने प्रश्न?

SubjectExpected Questions (Approx.)
General Science25–30
Current Affairs20–25
Bihar General Knowledge20–25
Modern History & Freedom Movement15–18
Indian & World Geography12–15
Indian Polity & Constitution10–15
Indian Economy10–12
Ancient & Medieval History8–10
Environment & Ecology5–8
Mental Ability & Reasoning5–10
Total Questions150

BPSC Mock Test 2026: माॅक टेस्ट कितना जरूरी?

परीक्षा में अच्छा स्कोर करने के लिए स्टूडेंट का सिर्फ पढ़ना ही काफी नहीं है. जितना जरूरी पढ़ना है, उतना ही जरूरी टेस्ट देना भी है. इसलिए BPSC की परीक्षा से पहले स्टूडेंट्स सप्ताह में कम से कम दो से तीन मॉक टेस्ट दें. माॅक टेस्ट में स्कोर मार्क्स के आधार पर स्टूडेंट यह एनालाइज कर पाएंगे की उन्हें किस पोर्शन में ज्यादा तैयारी की जरूरत हैं. स्टूडेंट्स परीक्षा से पहले 10–15 फुल लेंथ टेस्ट जरूर दें.

BPSC 60 Days Preparation Strategy 2026: 60 दिनों का स्टडी प्लन बनाएं

परीक्षा अक्टूबर में है, ऐसे में परीक्षा की तैयारी के लिए आपके पास लगभग 2 महीने से ज्यादा का समय है. इस समय का उपयोग करते हुए स्टूडेंट्स अपना 60 Days Study Plan बना सकते हैं. जिसके मुताबिक आप हर सब्जेक्ट के लिए प्राॅपर टाइम टेबल बनाकर अपनी पढ़ाई कर सकेंगे और पढ़ाई को लेकर आप कंसिस्टेट रहेंगे.

ये भी पढ़ें: BPSC 72वीं परीक्षा के लिए प्रीवियस ईयर पेपर ऐसे करें डाउनलोड, जानें एग्जाम पैटर्न और मार्किंग स्कीम

BPSC Revision Plan 2026: परीक्षा से पहले रिविजन जरूरी

जो छात्र नियमित रिवीजन करते हैं, उनके सक्सेस की संभावना अधिक रहती है. जनरली रोज 1 घंटा रिवीजन करने से पढ़ी हुई चीजें अच्छे से याद रहती है. सप्ताह में एक दिन केवल रिवीजन के लिए रखें. इसके अलावा शॉर्ट नोट्स और जरूरी टाॅपिक बार-बार रिवाइज करें.

Best Books for BPSC 2026: इन किताबों को पढ़ें और क्रैक करें BPSC परीक्षा

SubjectsRecommended Books
HistorySpectrum + NCERT
PolityM. Laxmikant
GeographyNCERT
EconomyRamesh Singh
ScienceNCERT
Bihar GKविश्वसनीय बिहार जीके पुस्तक
Current Affairsदैनिक अखबार + मासिक पत्रिका

Note: इस आर्टिकल में BPSC Exam Preparation Strategy के बारे में बेसिक चीजें बताई गई है. हालांकि स्टूडेंट्स परीक्षा की तैयारी अपने टार्गेट और प्लान के मुताबिक कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: BPSC Exam Preparation: History के PYQs से आसान होगी तैयारी, बार-बार पूछे जाते हैं ये सवाल


विज्ञापन
प्रगति सिन्हा

लेखक के बारे में

By प्रगति सिन्हा

मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola