BPSC Exam Preparation: History के PYQs से आसान होगी तैयारी, बार-बार पूछे जाते हैं ये सवाल
स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
BPSC Exam Preparation: हिस्ट्री सबसे स्कोरिंग विषयों में से एक है. अगर आप (PYQs) का सही तरीके से प्रैक्टिस करते हैं, तो एग्जाम पैटर्न, महत्वपूर्ण टॉपिक्स और रिपीट होने वाले सवालों को आसानी से समझ सकते हैं. यहां जानिए प्रीवियस ईयर क्वेश्चंस, उनके उत्तर और तैयारी के जरूरी टिप्स.
BPSC Exam Preparation: कैंडिडेट्स जो BPSC की तैयारी करने वाले हैं उनके लिए हिस्ट्री ऐसा विषय है, जो बेहतर स्कोर दिलाने में अहम भूमिका निभाता है. खासकर प्रीलिम्स एग्जाम में हिस्ट्री और बिहार हिस्ट्री से हर साल बड़ी संख्या में प्रश्न पूछे जाते हैं. ऐसे में अगर आपकी तैयारी प्रीवियस ईयर क्वेश्चंस (PYQs) पर आधारित है, तो सफलता की संभावना काफी बढ़ जाती है. पुराने प्रश्नों(PYQs) का प्रैक्टिस करने से एग्जाम पैटर्न, बार-बार पूछे जाने वाले टॉपिक्स और क्वेश्चंस का लेवल को समझने में मदद मिलती है.
BPSC में हिस्ट्री का वेटेज क्यों है महत्वपूर्ण?
BPSC प्रीलिम्स में हिस्ट्री और बिहार हिस्ट्री से लगभग 30 से 35 क्वेश्चंस पूछे जाते हैं. इनमें मॉडर्न इंडियन हिस्ट्री, बिहार का स्वतंत्रता आंदोलन, चंपारण सत्याग्रह, 1857 का विद्रोह, मगध साम्राज्य, मौर्य काल, बौद्ध और जैन धर्म जैसे टॉपिक्स सबसे अधिक महत्वपूर्ण माने जाते हैं. पिछले वर्षों के पेपर्स बताते हैं कि कई कांसेप्ट्स और फैक्ट्स बार-बार दोहराए जाते हैं. यहां सॉल्वे करें कुछ इम्पोर्टेन्ट प्रीवियस ईयर क्वेश्चंस.
ये भी पढ़ें: चाय बेचने वाले का बेटा बना अफसर, बिहार के बेटे ने UPSC CAPF ने हिसिल किया 81वां रैंक, जानें उनकी सफलता की कहानी
पिछले वर्षों के सबसे महत्वपूर्ण हिस्ट्री प्रश्न
- 1857 के विद्रोह में बिहार का नेतृत्व किसने किया था?
उत्तर: बाबू कुंवर सिंह.
- महात्मा गांधी को चंपारण आने का निमंत्रण किसने दिया था?
उत्तर: राजकुमार शुक्ला.
- बिहार प्रोविंशियल किसान सभा की स्थापना किसने की थी?
उत्तर: स्वामी सहजानंद सरस्वती (1929).
- 1922 के गया कांग्रेस अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की थी?
उत्तर: देशबंधु चित्तरंजन दास.
- भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान जयप्रकाश नारायण किस जेल से फरार हुए थे?
उत्तर: हजारीबाग सेंट्रल जेल.
- नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना किस गुप्त शासक ने कराई थी?
उत्तर: कुमारगुप्त प्रथम.
- 1934 में बनी बिहार कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी के पहले सेक्रेटरी कौन थे?
उत्तर: जयप्रकाश नारायण.
- सम्राट अशोक के अभिलेखों को सबसे पहले किसने पढ़ा था?
उत्तर: जेम्स प्रिंसेप (1837).
BPSC Exam Preparation: PYQs की तैयारी कैसे करें?
तैयारी के समय हिस्ट्री को एंशिएंट, मेडिवल, मॉडर्न और बिहार हिस्ट्री में बांटकर पढ़ें. हर प्रश्न के सही उत्तर के साथ अन्य विकल्पों की भी जानकारी लें. पढ़ाई के दौरान इम्पोर्टेन्ट फैक्ट्स, डेट और घटनाओं के शॉर्ट नोट्स तैयार करें, ताकि रिवीजन के समय दिक्कत न हो. एक्सपर्ट्स की सलाह है कि BPSC प्रीलिम्स से पहले कम से कम पिछले 10 से 15 वर्षों के क्वेश्चंस पेपर का अभ्यास जरूर करें. इससे न केवल आपकी तैयारी मजबूत होगी, बल्कि एग्जाम में कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा.
ये भी पढ़ें: UPSC CAPF असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती का फाइनल मार्क्स जारी, यहां देखें चेक करने का डायरेक्ट लिंक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए