UPSC CAPF असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती का फाइनल मार्क्स जारी, यहां देखें चेक करने का डायरेक्ट लिंक
CAPF Candidate Representational Image (AI Generated)
UPSC CAPF Final Marks 2026: UPSC ने CAPF असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती 2025 के फाइनल मार्क्स जारी कर दिए हैं. 7 अगस्त को फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद अब कैंडिडेट अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं. इस भर्ती के जरिए BSF, CRPF, CISF, ITBP और SSB में कुल 357 पदों पर भर्ती होनी है.
UPSC CAPF Final Marks 2026: UPSC CAPF असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती 2025 से जुड़ी जरूरी अपडेट सामने आई है. UPSC यानी Union Public Service Commission ने CAPF असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती के फाइनल मार्क्स जारी कर दिए हैं. जिन कैंडिडेट ने इस भर्ती की पूरी चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया था, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं.
आयोग ने 7 अगस्त 2026 को इस भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी किया था. इसके बाद अब आज यानी 12 अगस्त को फाइनल मार्क्स जारी किए गए हैं.
UPSC CAPF Recruitment 2026: 357 पदों पर हुई थी भर्ती
UPSC CAPF असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती 2025 के जरिए कुल 357 पदों को भरा जाना है. इनमें BSF के 24, CRPF के 204, CISF के 92, ITBP के 4 और SSB के 33 पद शामिल हैं. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 मार्च से 25 मार्च 2025 तक चली थी. इसके बाद 3 अगस्त 2025 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी. लिखित परीक्षा के बाद चयन प्रक्रिया के अगले चरणों के आधार पर फाइनल रिजल्ट तैयार किया गया.
ये भी पढ़ें: मड़ियाहूं के बेटे आयुष यादव ने रचा इतिहास, UPSC CAPF में 203वीं रैंक लाकर बने असिस्टेंट कमांडेंट
ऐसे चेक करें Final Marks
- फाइनल मार्क्स चेक करने के लिए कैंडिडेट UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- इसके बाद What's New सेक्शन में CAPF असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती 2025 से जुड़े फाइनल मार्क्स के लिंक पर क्लिक करें.
- अब आपके सामने मार्क्स की PDF खुल जाएगी. इसमें कैंडिडेट अपने रोल नंबर और नाम से मार्क्स की जानकारी चेक कर सकते हैं.
- कैंडिडेट इस PDF को डाउनलोड करके आगे के लिए सुरक्षित रख सकते हैं.

आप डायरेक्ट नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर फाइनल मार्क्स डाउनलोड कर सकते हैं.
UPSC CAPF Final Marks 2026 Direct Link
पहले जारी हो चुका है Final Result
UPSC ने इस भर्ती का फाइनल रिजल्ट 7 अगस्त 2026 को जारी किया था. अब आयोग ने चयनित कैंडिडेट के फाइनल मार्क्स भी जारी कर दिए हैं. इससे कैंडिडेट लिखित परीक्षा और चयन प्रक्रिया के आधार पर मिले अपने टोटल मार्क्स की जानकारी देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें: चाय बेचने वाले का बेटा बना अफसर, बिहार के बेटे ने UPSC CAPF ने हिसिल किया 81वां रैंक, जानें उनकी सफलता की कहानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By ओम प्रकाश
ओम प्रकाश (OP) पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










