Bihar ASI Operation परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, यहां देखें अपना रिजल्ट

Updated:
विज्ञापन

BIHAR POLICE की सांकेतिक तस्वीर (AI Generated)

BPSSC ASI Operation Result 2026: बिहार पुलिस में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ऑपरेशन के 462 पदों पर भर्ती के लिए हुई परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. 22 जुलाई को परीक्षा में शामिल कैंडिडेट अब अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन

BPSSC ASI Operation Result 2026: बिहार पुलिस में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे कैंडिडेट के लिए जरूरी खबर है. BPSSC ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ऑपरेशन भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है.

इस भर्ती के जरिए बिहार पुलिस रेडियो यानी वायरलेस में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ऑपरेशन के 462 पदों को भरा जाएगा. जिन कैंडिडेट ने 22 जुलाई 2026 को आयोजित परीक्षा दी थी, वे अब अपना रिजल्ट चेक BPSSC के ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर देख सकते हैं.

Image

BPSSC ASI Operation Recruitment: 462 पदों पर होनी है भर्ती

BPSSC ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ऑपरेशन के कुल 462 पदों के लिए भर्ती निकाली थी. इनमें 185 पद अनारक्षित, 46 ईडब्ल्यूएस, 83 ईबीसी, 55 बीसी, 14 बीसी महिला, 74 एससी और 5 पद एसटी वर्ग के लिए हैं.

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 4 फरवरी से 4 मार्च 2026 तक चली थी. वहीं परीक्षा 22 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी. अब 12 अगस्त को इसका रिजल्ट जारी कर दिया गया है.

ऐसे चेक करें BPSSC ASI Operation Result

  • रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट BPSSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं.
  • इसके बाद असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ऑपरेशन भर्ती से जुड़े रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
  • क्लिक करने के बाद रिजल्ट की PDF खुलेगी. इसमें अपना रोल नंबर चेक करें.
  • कैंडिडेट चाहें तो रिजल्ट PDF डाउनलोड करके आगे के लिए सुरक्षित रख सकते हैं.

आप डायरेक्ट नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं.

BPSSC Assistant Sub Inspector ASI Operation Recruitment 2026 Result

BPSSC ASI Operation Recruitment 2026: अब आगे क्या होगा?

इस भर्ती के लिए चुने जाने वाले कैंडिडेट को भर्ती की आगे की प्रक्रिया से गुजरना होगा. इस पद के लिए शारीरिक योग्यता भी तय की गई है. पुरुष कैंडिडेट के लिए 1.6 किलोमीटर की दौड़ 7 मिनट में पूरी करने की शर्त है, जबकि महिला कैंडिडेट को 1 किलोमीटर की दौड़ 7 मिनट में पूरी करनी होगी.

इसके अलावा हाइट, चेस्ट, हाई जंप, लॉन्ग जंप और गोला फेंक जैसी शारीरिक योग्यताएं भी भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा हैं.



विज्ञापन
ओम प्रकाश

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

ओम प्रकाश (OP) पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola