स्वतंत्रता दिवस के लिए 30 बेस्ट स्टेटस आइडिया, अभी करें सेव और शेयर

Updated:
विज्ञापन

फाेन में व्हाट्सएप स्टेटस आइडिया सर्च करते लोगों की AI जनरेटेड फोटो

Independence Day WP Status: अगर आप 15 अगस्त के मौके पर अपने व्हाट्सएप पर देशभक्ति से भरे स्टेटस लगाना चाहते हैं, तो यहां 30 बेस्ट हिंदी स्टेटस और मेसेज दिए गए हैं. इन संदेशों को शेयर करके अपने परिवार, दोस्तों और करीबियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दें.

विज्ञापन

Independence Day WP Status: समय के साथ लोगों का त्योहारों पर शुभकामनाएं देने का अंदाज भी डिजिटल हो गया है. चाहे कोई खुशी की बात हो या कोई त्योहार लोग व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाकर अपनी खुशी जाहिर करते हैं. 3 दिनों के बाद 15 अगस्त, भारत का स्वतंत्रता दिवस है.

अगर आप भी इस स्वतंत्रता दिवस पर अपने परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों को व्हाट्सएप स्टेटस और मैसेज करके शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में हम अपके लिए लगभग 30 बेहतरीन Independence Day WhatsApp Status, मैसेज और शुभकामना संदेश लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपने व्हाट्सएप पर शेयर करके लोगों को शुभकामनाएं दे सकते हैं.

Independence Day Hindi Status: स्वतंत्रता दिवस पर 30 व्हाट्सएप स्टेटस आइडिया

  • आजादी की कभी शाम न होने देंगे, शहीदों की कुर्बानी कभी बदनाम न होने देंगे. जय हिंद!
  • तिरंगा हमारी शान है, भारत हमारी पहचान है. स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.
  • दिल में देशभक्ति, हाथों में तिरंगा और होठों पर जय हिंद - यही है सच्ची आजादी.
  • जो देश के लिए जीते हैं, वह इतिहास में अमर हो जाते हैं.
  • हर घर में तिरंगा, हर दिल में हिंदुस्तान.
  • देश की मिट्टी की खुशबू ही हमारी सबसे बड़ी पहचान है.
  • वतन से बढ़कर कोई दौलत नहीं, तिरंगे से बढ़कर कोई शान नहीं.
  • आजादी हमें विरासत में मिली है, इसे संभालकर रखना हमारी जिम्मेदारी है.
  • भारत की आन, बान और शान को मेरा शत-शत नमन.
  • आज का दिन उन वीरों के नाम, जिन्होंने हमें आजादी दिलाई.
  • जहां तिरंगे का सम्मान होता है, वहीं सच्चा हिंदुस्तान बसता है.
  • देशभक्ति किसी एक दिन की नहीं, हर दिन की पहचान होनी चाहिए.
  • भारत मां के वीर सपूतों को शत-शत नमन.
  • तिरंगा सिर्फ झंडा नहीं, करोड़ों भारतीयों का गर्व है.
  • हर भारतीय का सपना - मजबूत, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत.
  • देश पहले, बाकी सब बाद में. जय हिंद!
  • आजादी का असली सम्मान तभी है, जब हम अपने कर्तव्यों को निभाएं.
  • भारत की मिट्टी में जन्म लेना मेरा सबसे बड़ा सौभाग्य है.
  • हर धड़कन में भारत, हर सांस में तिरंगा.
  • वीरों की कुर्बानी को सलाम, भारत माता को प्रणाम.
  • मेरा धर्म भारत, मेरी पहचान तिरंगा.
  • जो देश के लिए जीता है, वही सच्चा देशभक्त कहलाता है.
  • तिरंगे की शान कभी कम न हो, भारत का मान कभी कम न हो.
  • वंदे मातरम् की गूंज हर दिल में बनी रहे.
  • स्वतंत्रता दिवस हमें एकता, सम्मान और देशप्रेम का संदेश देता है.
  • भारत की तरक्की ही हर भारतीय की सबसे बड़ी जीत है.
  • आओ मिलकर अपने देश को और मजबूत बनाने का संकल्प लें.
  • हमारी आजादी लाखों वीरों के बलिदान का परिणाम है.
  • गर्व से कहो - हम भारतीय हैं. जय हिंद!
  • स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. तिरंगा हमेशा ऊंचा लहराता रहे.

ये भी पढ़ें: Independence Day Speech: 15 अगस्त पर भाषण होगा सबसे अलग, बस इन बातों का रखें ध्यान


विज्ञापन
प्रगति सिन्हा

लेखक के बारे में

By प्रगति सिन्हा

मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola