नीट पीजी सिटी स्लिप को लेकर है कंफ्यूजन, NBEMS ने जारी किया नोटिस
डॉक्टर की सांकेतिक तस्वीर (PC-फ्रीपिक)
NEET PG 2026: नीट पीजी सिटी स्लिप को लेकर कैंडिडेट्स में कंफ्यूजन है. कई अभ्यर्थियों ने बताया कि उन्हें SMS और आधिकारिक पोर्टल पर अलग-अलग टेस्ट सिटी की जानकारी मिली. इस मामले को लेकर अब NBEMS ने अलग से नोटिस जारी की है.
NEET PG 2026: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने 11 अगस्त को NEET PG 2026 की City Intimation Slip जारी की थी. इसके बाद कुछ कैंडिडेट्स ने टेस्ट सिटी को लेकर शिकायत की. कई अभ्यर्थियों ने बताया कि उन्हें SMS और आधिकारिक पोर्टल पर अलग-अलग टेस्ट सिटी की जानकारी मिली. कुछ मामलों में SMS में ऐसी सिटी का नाम भी दिखा, जो उम्मीदवारों द्वारा आवेदन के दौरान चुने गए राज्यों में शामिल नहीं थी.
क्या है पूरा मामला?
NEET PG 2026 के लिए कैंडिडेट्स को आवेदन के दौरान तीन टेस्ट-स्टेट की प्राथमिकताएं देनी थीं. City Intimation Slip जारी होने के बाद कुछ अभ्यर्थियों ने सोशल मीडिया पर अलग टेस्ट सिटी मिलने की शिकायत की. ऐसे उम्मीदवारों में कुछ ने बताया कि SMS में दी गई जानकारी और उनके लॉगिन पोर्टल पर दिखाई जा रही जानकारी में अंतर था.

एक मामले में दिल्ली-NCR के उम्मीदवार ने बताया कि SMS में झारखंड के धनबाद शहर का उल्लेख था, जबकि पोर्टल पर अलग शहर दिखाई दे रहा था. इससे अभ्यर्थियों के बीच परीक्षा केंद्र को लेकर चिंता बढ़ गई.
NBEMS ने क्या कहा?
NBEMS ने स्पष्ट किया कि कुछ उम्मीदवारों को टेक्निकल समस्या के कारण गलत टेस्ट-सिटी की जानकारी SMS के माध्यम से भेजी गई थी. बोर्ड ने कैंडिडेट्स को सलाह दी है कि वे अपने ऑफिशियल वेबसाइट NBEMS पोर्टल पर लॉगिन करके दिखाई जा रही जानकारी को ही सही मानें.
File unavailable
City Intimation Slip और Admit Card में क्या अंतर है?
कैंडिडेट्स को यह ध्यान रखना चाहिए कि City Intimation Slip एडमिट कार्ड नहीं है. City Slip में उम्मीदवार को उस शहर की जानकारी दी जाती है, जहां उसका परीक्षा केंद्र स्थित होगा. वहीं, एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग संबंधी निर्देश और परीक्षा दिवस से जुड़ी जरूरी जानकारी दी जाती है.
एडमिट कार्ड से मिलेगी परीक्षा केंद्र की जानकारी
NEET PG स्टूडेंट्स को बता दें कि सिटी स्लिप से सिर्फ परीक्षा शहर की जानकारी मिलती है. परीक्षा केंद्र की पूरी जानकारी एडमिट कार्ड से मिलेगी. इसलिए एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार उसमें दर्ज परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य जरूरी निर्देश ध्यान से चेक कर लें.
कब होगी NEET PG 2026 परीक्षा?
NEET PG 2026 परीक्षा 30 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी. NBEMS के कार्यक्रम के अनुसार एडमिट कार्ड 27 अगस्त को जारी किया जाना है. परीक्षा का रिजल्ट 30 सितंबर 2026 तक घोषित किए जाने का कार्यक्रम है.
NEET PG कैंडिडेट्स क्या करें?
- अपने NBEMS लॉगिन पोर्टल पर City Intimation Slip चेक करें.
- SMS और पोर्टल पर अलग जानकारी होने पर आधिकारिक पोर्टल की जानकारी को प्राथमिकता दें.
- City Slip को डाउनलोड करके सेव कर लें.
- एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसमें दिए गए परीक्षा केंद्र के पूरे पते और निर्देशों को ध्यान से पढ़ें.
- परीक्षा से पहले केंद्र तक पहुंचने की योजना बना लें.
ये भी पढ़ें: 12वीं के बाद Psychology से करें पढ़ाई, स्कूल से लेकर हॉस्पिटल तक, इन सेक्टर में मिलेगी नौकरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शाम्भवी शिवानी
शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










