9124 पद पर SBI Clerk की भर्ती, ग्रेजुएट्स की बल्ले-बल्ले!

Updated:
विज्ञापन

SBI में क्लर्क की निकली भर्ती (AI Generated Image)

SBI Clerk Recruitment 2026: SBI ने क्लर्क के 9000 से ज्यादा पोस्ट पर वैकेंसी निकाली है. इस भर्ती के लिए 11 अगस्त से आवेदन प्रक्रिया शुरू है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 31 अगस्त 2026 है. अगर आप भी इस भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो इससे पहले सभी डिटेल देख लें.

विज्ञापन

SBI Clerk Recruitment 2026: बैंक में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने जूनियर एसोसिएट्स (Customer Support & Sales) यानी SBI Clerk Recruitment 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है, जबकि उम्मीदवार 31 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.

SBI Clerk Recruitment 2026: यहां देखें जरूरी डेट्स

महत्वपूर्ण तारीखविवरण
ऑनलाइन आवेदन शुरू11 अगस्त 2026
आवेदन की लास्ट डेट31 अगस्त 2026
फीस भुगतान की लास्ट डेट31 अगस्त 2026
प्री एग्जाम एडमिट कार्डबाद में जारी होगा
प्रीलिम्स परीक्षातारीख बाद में घोषित होगी
प्रीलिम्स रिजल्टबाद में जारी होगा
मेन्स एडमिट कार्ड और परीक्षाबाद में घोषित होगी

SBI Clerk Recruitment 2026: कौन कर सकता है आवेदन?

SBI Clerk भर्ती के लिए कैंडिडेट के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. लास्ट सेमेस्टर में पढ़ रहे कैंडिडेट्स भी अप्लाई कर सकते हैं. जिस राज्य के लिए अप्लाई कर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा की समझ होनी चाहिए.

image.png
SBI नोटिस (PC- ऑफिशियल वेबसाइट)

SBI Clerk Age Limit: यहां देखें उम्र सीमा

आयु सीमा की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी.

न्यूनतम आयु: 20 वर्ष.

अधिकतम आयु: 28 वर्ष.

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी.

SBI Clerk Recruitment: आवेदन शुल्क

SBI Clerk Recruitment 2026 में सामान्य, OBC और EWS कैटेगरी से आने वाले कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये निर्धारित किया गया है. वहीं SC, ST, PwBD और XS वर्ग के कैंडिडेट्स से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा. फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकता है.

SBI Clerk Selection: कैसे होगा चयन?

SBI Clerk भर्ती में कैंडिडेट्स का चयन प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. कैंडिडेट्स को दोनों चरणों की परीक्षा में सफल होना होगा. चयन प्रक्रिया से जुड़ी डिटेल के लिए नोटिफिकेशन देख लें.

SBI Clerk Notice: यहां देखें नोटिस

SBI Clerk Salary: कितना मिलेगा वेतन?

जूनियर एसोसिएट्स पद के लिए वेतनमान 24,050 रुपये से 64,480 रुपये तक है. इसमें निर्धारित नियमों के अनुसार वेतन वृद्धि और अन्य लाभ शामिल होंगे.

SBI Clerk Recruitment 2026: आवेदन के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत?

ऑनलाइन आवेदन के दौरान कैंडिडेट्स को निर्धारित फॉर्मेट में फोटो, साइन, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान और हैंडरिटन डिक्लेरेशन अपलोड करना होगा.

  • फोटो: 20-50 KB, JPEG/JPG
  • साइन: 10-20 KB, JPEG/JPG.
  • बाएं हाथ के अंगूठे का निशान: 10-20 KB.
  • हैंडरिटन डिक्लेरेशन: 50-100 KB.

SBI Clerk Recruitment 2026: कैसे करें अप्लाई?

  • सबसे पहले SBI की आधिकारिक करियर वेबसाइट पर जाएं.
  • Careers सेक्शन में जाकर Current Openings पर क्लिक करें.
  • Junior Associates Recruitment 2026 के आवेदन लिंक को चुनें.
  • New Registration पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें.
  • नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सहित जरूरी जानकारी भरें.
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें.
  • आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें.
  • फोटो, साइन, अंगूठे का निशान और हैंडरिटन डिक्लेरेशन अपलोड करें.
  • लागू होने पर आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • फॉर्म सबमिट करके आवेदन की कॉपी और ई-रसीद सेव कर लें.

ये भी पढ़ें: SSC Stenographer में बढ़ गई पदों की संख्या, अब 1275 पदों पर होगी भर्ती


विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola