International Youth Day Special: दुनियाभर के युवाओं के नाम क्यों समर्पित है 12 अगस्त का दिन? जानें इस दिन का आसान मतलब

Updated:
विज्ञापन

International Youth Day Poster (AI Generated)

International Youth Day Special: हर साल 12 अगस्त को International Youth Day यानी अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है. यह दिन दुनिया भर के युवाओं की भूमिका, उनकी चुनौतियों और समाज में उनके योगदान पर ध्यान दिलाने का मौका देता है. जानें कैसे हुई इस खास दिन की शुरुआत और क्यों युवाओं को दुनिया के भविष्य की ताकत माना जाता है.

विज्ञापन

International Youth Day Special: युवा किसी भी देश के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं. नई सोच, नई तकनीक और बदलाव को अपनाने में युवाओं की बड़ी भूमिका रहती है. इसीलिए युवाओं से जुड़े मुद्दों पर दुनिया का ध्यान दिलाने के लिए हर साल 12 अगस्त को International Youth Day यानी अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है.

यह दिन सिर्फ युवाओं को बधाई देने के लिए नहीं है. इसका मकसद युवाओं की समस्याओं, उनकी जरूरतों और समाज में उनकी भागीदारी पर चर्चा करना भी है. संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, यह दिन युवाओं की भागीदारी और उनकी आवाज को महत्व देने का मौका देता है. संयुक्त राष्ट्र (UN) द्वारा International Youth Day 2026 की Official Theme “Different Contexts, Common Aspirations” (अलग-अलग संदर्भ, समान आकांक्षायें) तय की गई है.

International Youth Day 2026 Poster (AI Generated)
International Youth Day 2026 Poster (AI Generated)

International Youth Day 2026 की Theme के मायने

यह थीम इस बात पर जोर देती है कि दुनिया भर के युवाओं की सामाजिक, आर्थिक और भौगोलिक परिस्थितियां (Contexts) भले ही अलग-अलग हों, लेकिन उनकी उम्मीदें, सपने और लक्ष्य - जैसे बेहतर शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और एक सुरक्षित भविष्य - पूरी दुनिया में एक जैसे ही हैं.

इस साल का यह विषय विशेष रूप से उन क्षेत्रों के युवाओं पर ध्यान केंद्रित करता है जो अल्प विकसित देशों या छोटे द्वीपीय राज्यों में रहते हैं, और जो जलवायु परिवर्तन और संसाधनों की भारी कमी के बीच भी तकनीक और स्टार्टअप्स के जरिए बड़े बदलाव ला रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Campus Placement के लिए फॉलो करें ये 10 टिप्स, पहली ही कोशिश में मिलेगा लाखों का पैकेज

भारत जैसे युवा देश के लिए क्यों खास है यह दिन?

वैश्विक परिदृश्य के साथ-साथ भारत के संदर्भ में यह दिन और भी ज्यादा मायने रखता है. भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में शुमार है, जहां की आबादी का एक बहुत बड़ा हिस्सा 35 वर्ष से कम उम्र का है.

आज कल का भारत का युवा केवल नौकरी की तलाश करने तक सीमित नहीं है, बल्कि वह नए रोजगार पैदा करने, तकनीक को गढ़ने और समाज में लीडर की भूमिका निभाने में आगे आ रहा है. ऐसे में यह दिन नीति निर्माताओं और समाज को याद दिलाता है कि युवाओं को देश के निर्माण में सिर्फ भविष्य की पूंजी न मानकर, आज के फैसलों का मुख्य हिस्सेदार बनाया जाना चाहिए.

Image

International Youth Day: 12 अगस्त को ही क्यों मनाया जाता है?

International Youth Day की शुरुआत अचानक नहीं हुई थी. संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, 1991 में वियना में आयोजित World Youth Forum में युवाओं ने International Youth Day मनाने का विचार सामने रखा था. इसके बाद 1998 में लिस्बन में World Conference of Ministers Responsible for Youth के दौरान 12 अगस्त को International Youth Day मनाने की सिफारिश की गई.

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसंबर 1999 में इस सिफारिश को मंजूरी दे दी. इसके बाद पहली बार 12 अगस्त 2000 को International Youth Day मनाया गया. तब से हर साल इसी तारीख को दुनिया भर में यह दिन मनाया जाता है.

ये भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं भारत की आजादी से जुड़े इन 10 सवालों के जवाब? खेलें ये आसान Independence Day Quiz

International Youth Day: युवाओं के लिए क्यों खास है यह दिन?

International Youth Day का एक बड़ा उद्देश्य युवाओं की आवाज को सामने लाना है. शिक्षा, रोजगार, कौशल, मेंटल हेल्थ, समान अवसर, तकनीक और सामाजिक भागीदारी जैसे कई मुद्दे युवाओं के जीवन से सीधे जुड़े हैं. यह दिन सरकारों, संस्थाओं और समाज को यह याद दिलाता है कि युवाओं को सिर्फ भविष्य की ताकत मानना काफी नहीं है. उन्हें आज के फैसलों और बदलावों में भी भागीदार बनाना जरूरी है.

संयुक्त राष्ट्र भी युवाओं को वैश्विक विकास में महत्वपूर्ण भागीदार मानता है. युवाओं की भागीदारी से जुड़े मुद्दों को लेकर हर साल International Youth Day के जरिए जागरूकता बढ़ाई जाती है.

(PC: United Nation Website)
(PC: United Nation Website)

दुनिया में युवाओं की कितनी बड़ी भूमिका है?

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, दुनिया की करीब आधी आबादी 30 साल या उससे कम उम्र की है. ऐसे में युवाओं की शिक्षा, रोजगार और कौशल में निवेश सिर्फ युवाओं के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे समाज और अर्थव्यवस्था के लिए जरूरी है.

भारत जैसे युवा आबादी वाले देश में इसका महत्व और बढ़ जाता है. युवा अगर बेहतर शिक्षा और सही अवसर पाते हैं, तो वे नौकरी पाने के साथ-साथ नए रोजगार पैदा करने, तकनीक विकसित करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में भी बड़ी भूमिका निभा सकते हैं.

इसलिए International Youth Day युवाओं की उपलब्धियों को पहचानने के साथ-साथ यह सोचने का दिन भी है कि उन्हें आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर कैसे दिए जाएं.

ये भी पढ़ें: सिर्फ ChatGPT चलाना काफी नहीं, AI इंजीनियर बनने के लिए चाहिए ये Skills



विज्ञापन
ओम प्रकाश

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

ओम प्रकाश (OP) पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola