ऐश्वर्या बनीं देश की पहली ट्रांसजेंडर अफसर, समाज के तानों को बनाई ताकत और हौसले ने दिलाई नई पहचान
देश की पहली ट्रांसजेंडर IAS अधिकारी ऐश्वर्या ऋतुपर्णा प्रधान की फोटो (Image- Instagram and AI)
Aishwarya Success Story: समाज की चुनौतियों, भेदभाव और कठिन परिस्थितियों के बावजूद ऐश्वर्या ऋतुपर्णा प्रधान ने अपने हौसले और मेहनत के दम पर नई पहचान बनाई. स्कूल में अपमान, कॉलेज में उत्पीड़न और सामाजिक संघर्षों का सामना करने के बाद उन्होंने अपने सपनों को नहीं छोड़ा. जानिए ओडिशा की रहने वाली ऐश्वर्या की एजुकेशन, करियर, परिवार के सहयोग और भारत की पहली ट्रांसजेंडर IAS अधिकारी बनने तक के सफर की पूरी कहानी.
Aishwarya Success Story: समाज की कई तरह की बातों का सामना करते हुए ऐश्वर्या ऋतुपर्णा प्रधान ने अपनी मेहनत और लगन के बदौलत अफसर बनकर एक मिशाल पेश किया है. बता दें कि ऐश्वर्या ऋतुपर्णा प्रधान ट्रांसजेंडर हैं. वह भारत की पहली ट्रांसजेंडर IAS अधिकारी बनी हैं. आईए जानते हैं उनके संघर्ष और सक्सेस स्टोरी के बारे में
Aishwarya School Journey: जानिए उनकी स्कूल जर्नी के बारे में
मीडिया के साथ बातचीत में ऐश्वर्या ऋतुपर्णा प्रधान ने बताया कि स्कूल में टीचर ने कई बार बेइज्जती की. इसके बाद कॉलेज हॉस्टल में साथियों द्वारा यौन शोषण का शिकार होने के बाद, ऐश्वर्या ऋतुपर्णा प्रधान का अपनी असल पहचान सबके सामने लाने का सफर किसी बड़ी मुश्किल से कम नहीं था.
Aishwarya From Odisha: जानिए कहां की रहने वाली हैं ऐश्वर्या?
IT की रिपोर्ट के अनुसार ऐश्वर्या ऋतुपर्णा प्रधान ओडिशा के कंधमाल जिले के एक छोटे से गांव कनाबागिरी की रहने वाली हैं. वह पहले रतिकंत प्रधान के तौर पर जानी जाती थीं. हालांकि बता दें कि फिलहाल ऐश्वर्या पारादीप पोर्ट टाउनशिप में कमर्शियल टैक्स ऑफिसर के तौर पर ओडिशा फाइनेंशियल सर्विसेज में काम कर रही हैं.
ये भी पढ़ें: कबाड़ बीनने वाले के बेटे सागर रेगर ने क्रैक किया NEET, जानिए उनकी सफलता की कहानी
Aishwarya Education Background: क्या है उनका एजुकेशन बैकग्राउंड?
ऐश्वर्या ने पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद उन्हेंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म की पढ़ाई भी की है. अपने बचपन और अपनी ओरिएंटेशन (झुकाव) के बारे में पता चलने के समय और तरीके के बारे में बात करते हुए, ऐश्वर्या कहती हैं कि उन्हें अपनी ओरिएंटेशन के बारे में तब पता चला जब वह छठी क्लास में थीं.
ये भी पढ़ें: कई बार हुए असफल, लेकिन नहीं टूटा हौसला, बिलाल खान ने UPSC CAPF 2025 में हासिल की AIR 121
Aishwarya Reaction: जानिए क्या कहा ऐश्वर्या ने?
मीडिया से बात करते हुए ऐश्वर्या ने कहा कि स्कूल में टीचर उनके अलग होने की वजह से उनका मजाक उड़ाते थे और बेइज्जत करते थे. वहीं भुवनेश्वर में पोस्ट-ग्रेजुएशन के दौरान कॉलेज में हॉस्टल में साथियों द्वारा मजाक और यौन शोषण किया जाता था. हालांकि उन्होंने बताया कि लाइम में जब वह अपनी आइडेंटिटी की तलाश कर रही थीं, तब उनकी मां और बहन ने उनका बहुत साथ दिया.
Aishwarya Life Changed: कैसे बदली ऐश्वर्या की जिंदगी
ऐश्वर्या ने अप्रैल 2014 में पुरुषों वाले कपड़े छोड़कर साड़ी पहनना शुरू कर दिया था. हालांकि इस बदलाव से उन्हें वह मानसिक शांति मिली जिसकी चाहत उन्हें बचपन से थी, लेकिन अपने साथियों और कर्मचारियों के बीच एक्सेप्टेंस पाना वाकई एक चुनौती थी. हालांकि बाद में लोगों ने उन्हें अपना लिया. साथ ही अब उनके सीनियर और साथी अब उन्हें उनकी नई आइडेंटिटी से एड्रेस करते हैं.
ये भी पढ़ें: शिक्षक पिता के 3 बच्चे बने अफसर, किसी ने UPSC CAPF तो किसी ने CBI में पाई सफलता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By प्रगति सिन्हा
मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










