IIT ही नहीं, NIT का भी जलवा! BTech छात्र को मिला 40 LPA का ऑफर
बैकग्राउंड-NIT Jalandhar, फ्रंट में- रितिक गुप्ता (PC-ऑफिशियल वेबसाइट, लिंक्डइन)
NIT Jalandhar Package: NIT जालंधर के बीटेक छात्र रितिक गुप्ता को एक प्राइवेट कंपनी की ओर 40 LPA का पैकेज मिला. रितिक के लिए ये किसी उपलब्धि से कम नहीं. उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई के साथ-साथ स्किल्स बढ़ाने पर भी फोकस किया. आइए, जानते हैं उनकी सक्सेस स्टोरी.
NIT Jalandhar Package: इस साल NIT ने प्लेसमेंट सेल में शानदार प्लेसमेंट दिया है. जालंधर स्थित Dr BR Ambedkar National Institute of Technology (NIT) के 5 छात्रों को 40 लाख रुपये सालाना पैकेज मिला है. इन छात्रों में से एक उत्तर प्रदेश के सीतापुर के रहने वाले रितिक गुप्ता भी शामिल हैं.
रितिक गुप्ता को Expedia Group में फुल टाइम नौकरी के लिए चुना गया है. उन्हें 40 लाख रुपये का सालाना पैकेज मिला है. रितिक ने अपनी स्कूली पढ़ाई से लेकर इंजीनियरिंग और इंटर्नशिप तक लगातार टेक्निकल स्किल्स पर फोकस किया, जिसका नतीजा उन्हें इस शानदार प्लेसमेंट के रूप में मिला.
सीतापुर से NIT Jalandhar तक का सफर
रितिक गुप्ता की लिंक्डइन प्रोफाइल से मिली जानकारी के अनुसार, वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर के रहने वाले हैं. उन्होंने Singhania Educational Institute से 12वीं तक की पढ़ाई की. 12वीं की परीक्षा में उन्होंने 92.8 % मार्क्स के साथ पास हुए थे. रितिक हमेशा से ही पढ़ने में अच्छे थे. स्कूली पढ़ाई के बाद उन्होंने इंजीनियरिंग में करियर बनाने का फैसला किया और Dr BR Ambedkar National Institute of Technology, Jalandhar में BTech में एडमिशन लिया.
वेब डेवलपमेंट से लेकर डाटा स्ट्रक्चर तक, स्किल्स सिखने पर किया फोकस
NIT Jalandhar में पढ़ाई के दौरान रितिक ने खुद को सिर्फ कॉलेज तक सीमित नहीं रखा बल्कि टेक्नोलॉजी से जुड़ी कई स्किल्स डेवलप किया. रितिक ने अपने इंजीनियरिंग सफर के दौरान Web Development, Machine Learning, Database Management System (DBMS), Data Structures और C++ जैसी टेक्निकल स्किल्स पर काम किया. इन स्किल्स ने उन्हें सॉफ्टवेयर और टेक्नोलॉजी से जुड़े करियर के लिए तैयार किया.
खास बात यह रही कि उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस हासिल करने पर भी ध्यान दिया. अलग-अलग जगहों पर इंटर्नशिप के जरिए उन्होंने इंडस्ट्री में काम करने का अनुभव हासिल किया.
ये भी पढ़ें: कई बार हुए असफल, लेकिन नहीं टूटा हौसला, बिलाल खान ने UPSC CAPF 2025 में हासिल की AIR 121
Expedia Group में की Software Engineer की इंटर्नशिप
रितिक गुप्ता ने Expedia Group में Software Engineer के तौर पर 2 महीने की इंटर्नशिप भी की. इस दौरान उन्हें रियल इंडस्ट्री प्रोजेक्ट्स और टेक्निकल वर्क एनवायरमेंट को समझने का अवसर मिला. इंटर्नशिप के अनुभव ने उनके टेक्निकल नॉलेज को प्रैक्टिकल एक्सपोजर दिया. इसके बाद Expedia Group ने उन्हें फुल-टाइम अवसर के लिए भी चुना.
40 LPA पैकेज पर Expedia Group में हुआ चयन
NIT Jalandhar की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, Expedia Group ने संस्थान के 5 छात्रों को फुल-टाइम पदों के लिए चुना है. इन छात्रों को 40 लाख रुपये सालाना का पैकेज मिला है. चयनित छात्रों में रितिक गुप्ता के अलावा Prabhnoor Singh, Rohit Kumar, Abhinav Uniyal और Himanshi Jain शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: NLU Delhi में एडमिशन प्रोसेस शुरू, जानें आवेदन की प्रक्रिया और जरूरी डेट्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शाम्भवी शिवानी
शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










