12वीं PCB के बाद BPharma या BSc Nursing? जानें किसमें है बेहतर करियर ऑप्शन

Updated:
विज्ञापन

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

BPharma vs BSc Nursing: दोनों ही 4 साल के प्रोफेशनल डिग्री कोर्स हैं, लेकिन दोनों में पढ़ाई, काम का तरीका और करियर के मौके काफी अलग हैं. ऐसे में कोर्स चुनने से पहले यह समझना जरूरी है कि आपका इंटरेस्ट किस फील्ड में है.

विज्ञापन

BPharma vs BSc Nursing: 12वीं साइंस (PCB) के बाद अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं, तो BPharma और BSc Nursing आपके लिए अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं. दोनों ही 4 साल के प्रोफेशनल डिग्री कोर्स हैं, लेकिन दोनों में पढ़ाई, काम का तरीका और करियर के मौके काफी अलग हैं. ऐसे में कोर्स चुनने से पहले यह समझना जरूरी है कि आपका इंटरेस्ट किस फील्ड में है.

BPharma vs BSc Nursing: फार्मेसी में करियर

BPharma यानी Bachelor of Pharmacy 4 साल का अंडरग्रेजुएट कोर्स है. इसमें स्टूडेंट्स को दवाइयों की तैयारी, उनकी क्वालिटी, फार्माकोलॉजी, ड्रग सेफ्टी और फार्मेसी से जुड़े सब्जेक्ट की पढ़ाई कराई जाती है.

BPharma के बाद क्या कर सकते हैं?

BPharma करने के बाद फार्मास्युटिकल कंपनियों, हॉस्पिटल फार्मेसी, क्वालिटी कंट्रोल, क्वालिटी एश्योरेंस, सेल्स और मार्केटिंग जैसे फील्ड में नौकरी के मौके मिलते हैं. सरकारी सेक्टर में भी फार्मासिस्ट समेत कुछ पदों के लिए BPharma की योग्यता स्वीकार की जाती है. इसके अलावा संबंधित नियमों और रजिस्ट्रेशन की शर्तें पूरी करने के बाद फार्मेसी बिजनेस भी शुरू किया जा सकता है. बता दें अगर आपको दवाइयों, केमिस्ट्री, लैब वर्क, रिसर्च और फार्मास्युटिकल इंडस्ट्री में इंटरेस्ट है, तो BPharma आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है.

ये भी पढ़ें: MBBS ग्रेजुएट के लिए ITBP में 282 भर्ती, आज से शुरू आवेदन

BPharma vs BSc Nursing: हेल्थकेयर में करियर

BSc Nursing यानी Bachelor of Science in Nursing 4 साल का प्रोफेशनल डिग्री कोर्स है. इसमें स्टूडेंट्स को मरीजों की देखभाल, क्लिनिकल प्रैक्टिस, कम्युनिटी हेल्थ, मेडिकल-सर्जिकल नर्सिंग और हॉस्पिटल से जुड़े कामों की ट्रेनिंग दी जाती है.

BSc Nursing के बाद क्या कर सकते हैं?

BSc Nursing के बाद सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटल में Nursing Officer, Staff Nurse और अन्य नर्सिंग पदों पर करियर बनाया जा सकता है. AIIMS, सेंट्रल और स्टेट गवर्नमेंट के अस्पतालों, रेलवे साथ ही अन्य सरकारी हेल्थ सेंटर में समय-समय पर नर्सिंग पदों पर भर्ती निकलती है.

एक्सपीरियंस और जरूरी लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन के आधार पर विदेश में भी नर्सिंग प्रोफेशनल्स के लिए अवसर मिल सकते हैं. हालांकि विदेश जाने के लिए उस देश के लाइसेंसिंग एग्जाम और अन्य शर्तें पूरी करनी होती हैं. आपको बता दें की अगर आपको मरीजों की सीधे देखभाल करने, हॉस्पिटल में काम करने और हेल्थकेयर सर्विस में इन्टरेस्ट है, तो BSc Nursing आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है.

BPharma vs BSc Nursing: एक नजर में

विशेषताBPharmaBSc Nursing
कोर्स अवधि4 साल4 साल
मुख्य फोकसदवाइयां, फार्मेसी और रिसर्चमरीजों की देखभाल और क्लिनिकल केयर
काम की जगहफार्मा कंपनियां, लैब, हॉस्पिटल, फार्मेसीअस्पताल, क्लिनिक, हेल्थकेयर संस्थान
सरकारी नौकरीफार्मासिस्ट समेत विभिन्न पदNursing Officer, Staff Nurse समेत विभिन्न पद
विदेश में स्कोपअच्छाअच्छा, कई देशों में डिमांड
काम का स्वरूपलैब, फार्मेसी, इंडस्ट्री और सेल्स आदिमरीजों की सीधी देखभाल और क्लिनिकल काम
बिजनेस का मौकाफार्मेसी/फार्मास्युटिकल बिजनेसहोम हेल्थकेयर जैसी सर्विस, नियमों के अनुसार

ये भी पढ़ें: बी फार्मा के विभिन्न सेमेस्टरों के लिए 27 से भरे जायेंगे परीक्षा फॉर्म


विज्ञापन
प्राची किरण

लेखक के बारे में

By प्राची किरण

प्राची किरण, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एजुकेशन बीट पर लेखन करती हैं। उन्हें शिक्षा, करियर, एडमिशन, परीक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर आसान और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाना पसंद है। सरल भाषा लेखन उनकी पहचान हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक तक सही और उपयोगी जानकारी सहज तरीके से पहुँचे।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola