बी फार्मा के विभिन्न सेमेस्टरों के लिए 27 से भरे जायेंगे परीक्षा फॉर्म

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोल्हान विश्वविद्यालय ने बी फार्मा के विभिन्न सेमेस्टर के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी कर दी है. छात्र 6 अगस्त तक बिना विलंब शुल्क के फॉर्म जमा कर सकते हैं.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

विज्ञापन

कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने बी फार्मा द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम सेमेस्टर के ऑफलाइन परीक्षा फॉर्म और शुल्क जमा करने की तिथियों की अधिसूचना जारी कर दी है. बिना विलंब शुल्क के छात्र 27 जुलाई से 6 अगस्त तक अपने संबंधित कॉलेज या संस्थान में फॉर्म और शुल्क जमा कर सकते हैं. कॉलेजों द्वारा विश्वविद्यालय कार्यालय में फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 7 अगस्त निर्धारित की गयी है. तय तिथि के बाद 500 रुपये प्रति छात्र विलंब शुल्क के साथ छात्र 7 से 8 अगस्त तक अपने कॉलेज में परीक्षा फॉर्म जमा कर सकेंगे. विलंब शुल्क के साथ कॉलेज द्वारा विश्वविद्यालय कार्यालय में फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 9 अगस्त है. विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, बी. फार्मा के सभी सेमेस्टरों के लिए बिना विलंब शुल्क के परीक्षा शुल्क 1,550 रुपये प्रति छात्र निर्धारित किया गया है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola