जमशेदपुर की वोटर लिस्ट में मिलें 3 अफगान नागरिक, पासपोर्ट जांच में खुली पोल

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमशेदपुर में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण में चौंकाने वाला मामला सामने आया है. सत्यापन में तीन अफगान नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में पाए गए हैं, जिनके पासपोर्ट की जांच में उनकी नागरिकता की पुष्टि हुई है.

विज्ञापन

जमशेदपुर: जमशेदपुर में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के दौरान चौंकाने वाला मामला सामने आया है. सत्यापन में तीन ऐसे नाम मिले हैं जिनके दस्तावेजों की जांच में उनके अफगानिस्तान के नागरिक होने की पुष्टि हुई है.

विज्ञापन

सत्यापन में सामने आई गड़बड़ी

अनुमंडल पदाधिकारी अर्नब मिश्रा के अनुसार, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची के सत्यापन के दौरान आसिल खान, मोहम्मद असलम और मोहम्मद इब्राहिम के दस्तावेजों में गड़बड़ी मिली. इसके बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से तीनों को नोटिस जारी किया गया.

नोटिस के जवाब में जरूरी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने पर उनके पासपोर्ट की जांच कराई गई. जांच में तीनों के अफगानिस्तान के नागरिक होने की पुष्टि हुई.

एक ही बूथ की मतदाता सूची में दर्ज थे नाम

जांच में सामने आया कि तीनों के नाम जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 286 की मतदाता सूची में शामिल थे. सूची में आसिल खान का नाम क्रम संख्या 30, मोहम्मद असलम का 31 और मोहम्मद इब्राहिम का नाम 33 पर दर्ज था.

खास बात यह है कि तीनों ने मतदाता पुनरीक्षण की प्रक्रिया भी पूरी कर ली थी और उनके नाम प्रारूप मतदाता सूची में भी शामिल हो गए थे. दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान यह मामला पकड़ में आया.

अब यह भी होगी जांच कि नाम कैसे जुड़ा

निर्वाचन विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि विदेशी नागरिकों के नाम मतदाता सूची में किस तरह शामिल हुए और इस प्रक्रिया में किसकी भूमिका रही. दोषी पाए जाने पर तीनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

अधिकारियों के मुताबिक, ऐसे मामलों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. वहीं, राज्य में मतदाता सूची में अन्य विदेशी नागरिकों के नाम शामिल होने की आशंका को देखते हुए जांच का दायरा बढ़ाने की तैयारी है.

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह ने कहा कि इस तरह के मामले पूरे राज्य में हैं और इनकी जांच जरूरी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola