शिक्षक पिता के 3 बच्चे बने अफसर, किसी ने UPSC CAPF तो किसी ने CBI में पाई सफलता

Updated:
विज्ञापन

एक ही परिवार के तीन भाई बहन जाे बने हैं अफसर (Image- Facebook and AI)

Rajasthan Siblings Success Story: राजस्थान के जोधपुर के शिक्षक मोहनराम ईशरवाल का परिवार आज पूरे राज्य के लिए प्रेरणा बन गया है. उनके तीन बच्चों ने सरकारी सेवाओं में अपनी जगह बनाई है. एक बेटे का सलेक्शन UPSC CAPF 2025 के जरिए CISF में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर हुआ है, दूसरे बेटे का CBIC में प्रिवेंटिव ऑफिसर के रूप में सलेक्शन हुआ है, जबकि बेटी पहले से राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर सेवाएं दे रही है. पिता की फेसबुक पोस्ट के बाद यह सफलता सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है.

विज्ञापन

Rajasthan Siblings Success Story: आज हम राजस्थान के इक ऐसे परिवार के बारे में बताएंगे, जिसके 3 बच्चे अपसर बन गए हैं. यह सक्सेस स्टोरी तीन भाई बहनों, शिवपाल सिंह, शिशुपाल सिंह और गीता की है. आइए इसके बारे में डीटेल में जानते हैं.

Father's Facebook Post: फेसबुक पर क्या पोस्ट किया पिता नें?

तीनों अफसर के पिता मोहनराम ईशरवाल ने अपने फेसबुक अकाउंड पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, तीन-तीन वर्दीधारी बच्चों का पिता होना उनके लिए सौभाग्य और गर्व की पराकाष्ठा है. उनकी इस फेसबुक पोस्ट के अनुसार, परिवार के तीनों बच्चों ने देश की अग्रिम सेवाओं में अपनी जगह बनाई है. मीडिया के साथ इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनके पांच बच्‍चे हैं. उनमें से तीन बच्चों की सरकारी नौकरी लग चुकी हैं. यह मेरे और परिवार के ल‍िए बहुत गर्व की बात है.

ये भी पढ़ें: टेलीग्राम पर हुई दोस्ती, साथ की पढ़ाई और तीनों बने अफसर, जानें इन दोस्तों की सक्सेस स्टोरी

Brother-Sister Posts: किस पोस्ट पर हैं तीनों भाई बहन?

मोहनराम ईशरवाल के फेसबुक पोस्ट के अनुसार बेटे शिव पाल सिंह का सलेक्शन UPSC CAPF (AC) 2025 की परीक्षा में हुआ है. उन्होंने UPSC CAPF (AC) 2025 की परीक्षा में AIR 33 हासिल कर अपने परिवार और समाज का नाम रोशन किया है. वह CISF में असिस्टेंट कमांडेंट बनने जा रहा है. वहीं दूसरे बेटे शिशुपाल सिंह का चयन CBIC में प्रिवेंटिव ऑफिसर (मुंबई कस्टम) के पद पर हुआ है. बेटी गीता पहले से ही राजस्‍थान पुल‍िस में कांस्‍टेबल पद पर जोधपुर में सेवाएं दे रही है.

Image

ये भी पढ़ें: कबाड़ बीनने वाले के बेटे सागर रेगर ने क्रैक किया NEET, जानिए उनकी सफलता की कहानी

Father Occupation: क्या करते है पिता?

मोहनराम ईशरवाल खुद एक श‍िक्षक हैं. वह राजस्‍थान के जोधपुर जिले के ओसियां स्थित सरकारी स्‍कूल एकलखोरी में सेकंड ग्रेड टीचर के तौर पर पढ़ाते हैं. ऐसे में उन्होंने अपने सभी बच्चों काे पढ़ने-ल‍िखने का भरपूर अवसर द‍िया हैं.

Social Media Congratulations: खुब मिल रही बधाईयां

पिता मोहनराम ईशरवाल की ओर से फेसबुक पर पोस्ट किए जाने के बाद से बधाईयों का सिलसिला लगातार जारी है. उन्होंने यह पाेस्ट की सुबह लगभग 11 बजे किया था, जिसके बाद इस पोस्ट पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं.

ये भी पढ़ें: कई बार हुए असफल, लेकिन नहीं टूटा हौसला, बिलाल खान ने UPSC CAPF 2025 में हासिल की AIR 121


विज्ञापन
प्रगति सिन्हा

लेखक के बारे में

By प्रगति सिन्हा

मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola