Independence Day 2026: स्कूली बच्चों के लिए स्वतंत्रता दिवस पर 10 लाइन, निबंध में कर सकते हैं शामिल
स्वतंत्रता दिवस (PC-कैन्वा)
Independence Day 10 Lines: स्वतंत्रता दिवस भारत का गौरवपूर्ण राष्ट्रीय पर्व है. इस दिन स्कूलों में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं. बच्चों के लिए स्वतंत्रता दिवस पर ये 10 लाइनें देशभक्ति, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और देश के प्रति जिम्मेदारी को समझने में मदद करेंगी.
Independence Day 10 Lines: स्वतंत्रता दिवस भारत का एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व है. हर साल 15 अगस्त को देशभर में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है. इसी दिन वर्ष 1947 में भारत को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी. इस दिन स्कूलों में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, भाषण, निबंध लेखन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. इस मौके पर सभी स्कूल में कार्यक्रम होता है. आइए, जानते हैं कि स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल फंक्शन के लिए 10 लाइन.
स्वतंत्रता दिवस हमें देश के स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और संघर्ष की याद दिलाता है. महात्मा गांधी, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस और सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे महान नेताओं ने देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इस दिन बच्चे देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं. तिरंगा हमारे देश की एकता, शांति और साहस का प्रतीक है. हमें अपने देश का सम्मान करने के साथ-साथ उसकी प्रगति में योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए. स्वतंत्रता दिवस हमें एक जिम्मेदार और अच्छे नागरिक बनने की प्रेरणा देता है.
ये भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं भारत की आजादी से जुड़े इन 10 सवालों के जवाब? खेलें ये आसान Independence Day Quiz
स्वतंत्रता दिवस पर 10 लाइन
हर साल 15 अगस्त को भारत में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है.
15 अगस्त 1947 को भारत को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी.
यह भारत का एक प्रमुख राष्ट्रीय पर्व है. इस दिन देशभर में तिरंगा फहराया जाता है.
स्कूलों में ध्वजारोहण और राष्ट्रगान का आयोजन होता है.
बच्चे देशभक्ति के गीत, कविता और भाषण प्रस्तुत करते हैं.
स्वतंत्रता दिवस हमें स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाता है.
महात्मा गांधी, भगत सिंह और सुभाष चंद्र बोस जैसे वीरों ने देश के लिए संघर्ष किया.
हमें अपने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए.
स्वतंत्रता दिवस हमें एक अच्छे और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देता है.
ये भी पढ़ें: 15 अगस्त स्पेशल: 5 मिनट में ऐसे तैयार करें जोशीला स्पीच, नहीं छूटेगा एक भी पॉइंट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शाम्भवी शिवानी
शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










