UPSSSC Technical Assistant परीक्षा 2026 की Answer Key जारी, ऐसे करें चेक
स्टूडेंट्स की सांकेतिक तस्वीर (AI Generated)
UPSSSC Technical Assistant Answer Key: UPSSSC ने टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप C भर्ती की आंसर की जारी कर दी है. 9 अगस्त को हुई मेन्स परीक्षा में शामिल कैंडिडेट अब अपनी आंसर की चेक कर सकते हैं. इस भर्ती के जरिए कुल 2759 पदों पर नियुक्ति होनी है.
UPSSSC Technical Assistant Answer Key: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे कैंडिडेट के लिए जरूरी खबर है. UPSSSC ने टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप C भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है. यह परीक्षा 2759 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई थी. जिन कैंडिडेट ने मेन्स परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब अपनी Answer Key चेक कर सकते हैं.
9 अगस्त को हुई थी मुख्य परीक्षा
UPSSSC की ओर से टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप C के 2759 पदों पर भर्ती के लिए मेन्स परीक्षा 9 अगस्त 2026 को आयोजित की गई थी. परीक्षा से पहले आयोग ने 5 अगस्त को एडमिट कार्ड जारी किया था. वहीं परीक्षा से जुड़ी सिटी डिटेल 31 जुलाई को उपलब्ध कराई गई थी. अब परीक्षा के बाद 11 अगस्त 2026 को प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है.
आंसर की की मदद से कैंडिडेट अपने दिए गए Answers को चेक कर सकते हैं और संभावित नंबर का अंदाजा लगा सकते हैं

ये भी पढ़ें: SBI में 9124 पदों पर वैकेंसी, ग्रेजुएट्स आज से कर सकते हैं आवेदन
ऐसे चेक करें Technical Assistant की Answer Key
- आंसर की चेक करने के लिए कैंडिडेट UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
- इसके बाद टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप C मुख्य परीक्षा से जुड़ी आंसर की के लिंक पर क्लिक करें.
- अब आपके सामने Answer Key की PDF खुलेगी.
- इसे डाउनलोड करके अपने Answers का मिलान कर सकते हैं.
आप डायरेक्ट नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं.
UPSSSC UP Technical Assistant Group C Answer Key
UPSSSC Technical Assistant: 2759 पदों पर होनी है भर्ती
इस भर्ती के तहत टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप C के कुल 2759 पदों को भरा जाना है. इसके लिए कैंडिडेट के पास कृषि, बागवानी, होम साइंस, कम्युनिटी साइंस या फॉरेस्ट्री में बैचलर डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा कृषि में बीई या बीटेक डिग्री वाले कैंडिडेट भी पात्र हैं.
भर्ती के लिए UPSSSC PET 2025 स्कोर के आधार पर कैंडिडेट को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था.
आंसर की जारी होने के बाद अब कैंडिडेट रिजल्ट का इंतजार कर रहे है. UPSSSC की ओर से रिजल्ट की तारीख बाद में जारी की जाएगी. ऐसे में कैंडिडेट UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर नजर बनाएं रखें.
ये भी पढ़ें: UPSSSC ने निकाली 208 पोस्ट पर वैकेंसी, सैलरी होगी 81 हजार से ज्यादा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By ओम प्रकाश
ओम प्रकाश (OP) पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










