बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर 2026 का रिजल्ट जारी, ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

Updated:
विज्ञापन

Bihar Police की सांकेतिक फोटो

BPSSC Havildar Instructor Result 2026: BPSSC ने हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा का Result ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब अपना रिजल्ट देख सकते हैं. जानिए आगे की चयन प्रक्रिया और पूरी डिटेल्स.

विज्ञापन

BPSSC Havildar Instructor Result 2026: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे कैंडिडेट के लिए जरूरी खबर है. BPSSC यानी बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है.

यह भर्ती बिहार होम गार्ड के तहत हवलदार इंस्ट्रक्टर के 122 पदों पर सीधी भर्ती के लिए है. जिन कैंडिडेट ने 29 जुलाई 2026 को आयोजित परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

Image

BPSSC Havildar Instructor: 122 पदों पर हुई थी भर्ती

BPSSC के विज्ञापन संख्या 05 2026 के तहत हवलदार इंस्ट्रक्टर के कुल 122 पदों पर भर्ती होनी है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 मई से 1 जून 2026 तक चली थी. इसके बाद 29 जुलाई को परीक्षा आयोजित की गई. अब 12 अगस्त 2026 को इसका रिजल्ट जारी कर दिया गया है.

कैटेगरीपदों की संख्या
जनरल (UR)48
EWS12
EBC22
BC15
BC महिला4
SC19
ST2
कुल122

ये भी पढ़ें: SBI में 9124 पदों पर वैकेंसी, ग्रेजुएट्स आज से कर सकते हैं आवेदन

ऐसे चेक करें BPSSC Havildar Instructor Result

  • रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट BPSSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं.
  • इसके बाद हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
  • अब आपके सामने रिजल्ट की PDF खुल जाएगी. इसमें अपना रोल नंबर चेक करें.
  • कैंडिडेट रिजल्ट PDF डाउनलोड करके आगे के लिए सुरक्षित रख सकते हैं.
Image

आप डायरेक्ट नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर रिजल्ट का PDF डाउनलोड कर सकते हैं.

BPSSC Havildar Instructor Result 2026 Direct Link

लिखित परीक्षा के बाद अब PET, PST की बारी

लिखित परीक्षा में पास होने वाले कैंडिडेट्स को अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी शारीरिक परीक्षा (Physical Standard Test and Physical Efficiency Test) से गुजरना होगा.

  • दौड़ (Running): पुरुषों के लिए 6 मिनट में 1.6 किमी और महिलाओं के लिए 5 मिनट में 1 किमी.
  • ऊंची कूद (High Jump): पुरुषों के लिए 4 फीट और महिलाओं के लिए 3 फीट.
  • गोला फेंक (Gola Fek): पुरुषों को 16 पाउंड का गोला 16 फीट और महिलाओं को 12 पाउंड का गोला 12 फीट फेंकना होगा.
  • शारीरिक मापदंड: पुरुषों के लिए न्यूनतम लंबाई 165 सेमी (ईबीसी, एससी, एसटी के लिए 160 सेमी) और महिलाओं के लिए 155 सेमी रखी गई है.

ये भी पढ़ें: Bihar ASI Operation परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, यहां देखें अपना रिजल्ट


विज्ञापन
ओम प्रकाश

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

ओम प्रकाश (OP) पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola