BIHAR STET को लेकर आई खुशखबरी, इस दिन से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

Updated:
विज्ञापन

BIHAR STET अभ्यर्थी की सांकेतिक तस्वीर

Bihar STET 2026 Update: बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी आई है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 का आयोजन किया जाएगा. बिहार बोर्ड ने जानकारी दी है कि परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 अगस्त 2026 से शुरू होंगे.

विज्ञापन

Bihar STET 2026 Notification: बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी लंबे समय से STET 2026 परीक्षा का इंतजार कर रहे थे. अब उनके लिए राहत और उम्मीद से जुड़ी अपडेट सामने आई है. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड यानी BSEB ने बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 को लेकर जरूरी जानकारी शेयर की है.

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ त्यागराजन एस एम ने ऑफिशियल रूप से इसकी घोषणा की है. बोर्ड अध्यक्ष के अनुसार एसटीईटी 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू हो जाएगी. अभी बोर्ड की ओर से परीक्षा का पूरा नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है. ऐसे में आवेदन की आखिरी तारीख, परीक्षा की तारीख और दूसरी जरूरी जानकारी का थोड़ा इंतजार करना होगा.

Bihar STET 2026 Update: 17 अगस्त से शुरू होगा आवेदन

BSEB STET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू होगी. कैंडिडेट ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे. अभी आवेदन की आखिरी तारीख और फीस जमा करने की अंतिम तारीख की जानकारी नहीं दी गई है. बोर्ड की ओर से डिटेल्ड नोटिफिकेशन जारी होने के बाद इन तारीखों की जानकारी साफ हो जाएगी.

परीक्षा दो पेपर में आयोजित की जाएगी. पेपर 1 माध्यमिक स्तर के विषयों के लिए होगा, जबकि पेपर 2 उच्च माध्यमिक स्तर से जुड़े विषयों के लिए होगा.

ये भी पढ़ें: बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर 2026 का रिजल्ट जारी, ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

Bihar STET 2026 Notification: कौन कर सकेगा आवेदन?

फिलहाल उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, पेपर 1 के लिए संबंधित विषय में ग्रेजुएशन के साथ बीएड या निर्धारित योग्यता रखने वाले कैंडिडेट आवेदन कर सकेंगे. वहीं पेपर 2 के लिए संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ बीएड या नोटिफिकेशन में बताई गई दूसरी योग्यताओं को पूरा करना जरूरी होगा.

अलग-अलग विषयों के लिए योग्यता में अंतर हो सकता है. इसलिए डिटेल्ड नोटिफिकेशन आने के बाद विषय वाइज योग्यता जरूर चेक करनी होगी. 

आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 18 साल रखी गई है. अधिकतम आयु पुरुष कैंडिडेट के लिए 37 साल और महिला कैंडिडेट के लिए 40 साल बताई गई है. आरक्षित वर्ग को नियम के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी.

अभी क्या करना चाहिए?

बोर्ड की ओर से फिलहाल सिर्फ आवेदन शुरू होने की जानकारी सामने आई है. इसलिए कैंडिडेट को डिटेल्ड नोटिफिकेशन का इंतजार करना चाहिए. नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आवेदन की आखिरी तारीख, फीस, विषय वाइज योग्यता, परीक्षा पैटर्न और दूसरी जरूरी जानकारी साफ हो जाएगी. आवेदन शुरू होने के बाद कैंडिडेट BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे.

ये भी पढ़ें: Bihar ASI Operation परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, यहां देखें अपना रिजल्ट


विज्ञापन
ओम प्रकाश

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

ओम प्रकाश (OP) पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन