BPSC 72वीं परीक्षा के लिए प्रीवियस ईयर पेपर ऐसे करें डाउनलोड, जानें एग्जाम पैटर्न और मार्किंग स्कीम

Updated:
विज्ञापन

BPSC उम्मीदवार की सांकेतिक फोटो (Image: Canva)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

BPSC Previous Year Paper: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने 72वी कंबाइंड प्रीलिमिनरी एग्जाम 2026 की परीक्षा, जो 26 जुलाई 2026 को होना तय किया गया था उसे बीते दिनों पोस्टपेड कर दिया गया है. BPSC 72वीं परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in से पुराने क्वेश्चन पेपर डाउनलोड कर सकते हैं.

विज्ञापन

BPSC Previous Year Paper: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने 72वी कंबाइंड प्रीलिमिनरी एग्जाम 2026 की परीक्षा, जो 26 जुलाई 2026 को होना तय किया गया था उसे पोस्टपोन कर दिया गया है. हालांकि कमीशन ने दूबारा परीक्षा कब होगी इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. आने वाले दिनों में BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर इसकी घोषणा की जाएगी. कैंडिडेट्स प्रीवियस ईयर क्वेश्चन पेपर सॉल्व करके अपनी तैयारी और मजबूत कर सकते हैं.

विज्ञापन

BPSC Exam Time: छात्रों को मिला परीक्षा की तैयारी का समय

BPSC 72वीं परीक्षा पोस्टपोन होने से छात्रों के पास परीक्षा की तैयारी के लिए कुछ अधिक समय है. छात्रों को लगभग 5 से 7 साल का प्रीवियस ईयर क्वेश्चन पेपर सॉल्व करना चाहिए. आइए जानते है कि छात्र परीक्षा की तैयारी के लिए प्रीवियस ईयर क्वेश्चन पेपर कैसे सॉल्व करके अपनी तैयारी को बेहतर कर सकते हैं.

BPSC Exam Pattern: कितने चरणों में होता है सेलेक्शन?

इस परीक्षा में 3 चरण होते हैं-

  • प्रीलिम्स: BPSC CCE में प्रीलिम्स परीक्षा एक ऑब्जेक्टिव स्क्रीनिंग टेस्ट है, जिसका इस्तेमाल मेंस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए किया जाता है.
  • मेंस: यह परीक्षा डिस्क्रिप्टिव (लिखित) होती है और कैंडिडेट की गहरी नॉलेज को टेस्ट करता है. इस परीक्षा में 5 पेपर शामिल होते हैं.
  • इंटरव्यू (पर्सनैलिटी टेस्ट): जो उम्मीदवार मेंस परीक्षा पास कर लेते हैं, उन्हें पर्सनैलिटी टेस्ट और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है. इसके बाद आगे की प्रक्रियाओं के बाद उनका चयन होता है.

ये भी पढ़ें: DSP बने आकाश दीप और मुकेश कुमार को मिलेगी इतनी सैलरी, बिना BPSC परीक्षा खिलाड़ियों को कैसे मिलती है नौकरी? जानिए पूरा नियम

BPSC Exam Marks: कितने मार्क्स की होती है परीक्षा?

यह परीक्षा 3 चरणों में होती है, जिसमें प्रीलिम्स 150 अंक, मेंस 900 मेरिट अंक और इंटरव्यू 120 अंकों का होता है. इंटरव्यू के बाद मेंस और इंटरव्यू के मार्क्स के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है.

BPSC Exam Previous Year Question Paper Download Here

BPSC Previous Year Paper से ऐसे करें डाउनलोड

  • पुराने पेपर डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- bpsc.bihar.gov.in पर जाना होगा.
  • वेबसाइट की होम पेज पर Examinations सेक्शन में जाएं.
  • इसके बाद Question Booklets पर क्लिक करें.
  • अब एग्जाम्स की लिस्ट आ जाएगी.
  • इसमें Combined Competitive Examination (CCE) पर क्लिक करें.
  • अगले पेज पर ईयर सेलेक्ट करने का ऑप्शन आता है.
  • कैंडिडेट्स ईयर वाइज पेपर डाउनलोड कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: BPSC 70वीं परीक्षा की मार्कशीट जारी, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola