जोश भर देंगे ये शब्द, स्वतंत्रता दिवस पर महान नेताओं के 30+ सबसे प्रेरणादायक कोट्स

Updated:
विज्ञापन

आजादी में शामिल महान नेताओं की तस्वीर

Independence Day Special Quotes and Slogans: स्वतंत्रता दिवस सिर्फ तिरंगा फहराने और देशभक्ति के गीत सुनने का दिन नहीं है. यह उन महान लोगों को याद करने का भी मौका है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए संघर्ष किया. इस 15 अगस्त पर पढ़ें महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, बाल गंगाधर तिलक समेत कई महान नेताओं के प्रेरणादायक कोट्स और स्लोगन्स.

विज्ञापन

Independence Day Quotes 2026: 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस हर भारतवासी के लिए गर्व और सम्मान का महापर्व है. यह आजादी हमें यूं ही नहीं मिली, बल्कि इसके पीछे हमारे देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रनायकों का अद्वितीय त्याग, संघर्ष और विचार रहे हैं.

स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व पर अगर आप अपने दोस्तों, परिजनों और सोशल मीडिया स्टेटस के लिए सबसे असरदार देशभक्ति कोट्स हिंदी में खोज रहे हैं, तो हम आपके लिए 30+ सबसे प्रेरणादायक देशभक्ति कोट्स हिंदी में लाए हैं. देखें Independence day patriotic quotes by freedom fighters का सबसे बेहतरीन कलेक्शन.

क्रांतिकारियों के कोट्स और स्लोगन(Top Patriotic Quotes)

  1. "तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा!" — नेताजी सुभाष चंद्र बोस
  2. "इंकलाब जिंदाबाद!" — शहीद भगत सिंह
  3. "दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे, आजाद ही रहे हैं, आजाद ही रहेंगे." — चंद्रशेखर आजाद
  4. "सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है जोर कितना बाजु-ए-कातिल में है." — पंडित राम प्रसाद बिस्मिल
  5. "स्वराज्य मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर ही रहूंगा." — बाल गंगाधर तिलक
  6. "राख का हर एक कण मेरी गर्मी से गतिमान है, मैं एक ऐसा पागल हूं जो जेल में भी आजाद है." — भगत सिंह
  7. "करो या मरो (Do or Die)." — महात्मा गांधी
  8. "सत्यमेव जयते (सत्य की ही जीत होती है)." — पंडित मदन मोहन मालवीय
  9. "जय जवान, जय किसान!" — लाल बहादुर शास्त्री
  10. "आराम हराम है." — पंडित जवाहरलाल नेहरू

ये भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर जरूर जानें भारत के इतिहास से जुड़े ये 15 महत्वपूर्ण सवाल-जवाब, बढ़ेगी आपकी नॉलेज

राष्ट्र निर्माण और आजादी पर महापुरुषों के अनमोल बोल

  1. "कठिन समय में कायर बहाना ढूंढते हैं, जबकि बहादुर व्यक्ति रास्ता खोजते हैं." — सरदार वल्लभभाई पटेल
  2. "अनेकता में एकता ही हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत और पहचान है." — पंडित जवाहरलाल नेहरू
  3. "व्यक्ति को मारना आसान है, लेकिन आप उनके विचारों को कभी नहीं मार सकते." — भगत सिंह
  4. "यदि आपके खून में उबाल नहीं है, तो वो खून नहीं पानी है, जो देश के काम न आए वो बेकार जवानी है." — चंद्रशेखर आजाद
  5. "शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पिएगा, वह दहाड़ेगा." — डॉ. बी.आर. अंबेडकर
  6. "जब तक आप सामाजिक स्वतंत्रता हासिल नहीं कर लेते, कानून द्वारा दी गई स्वतंत्रता आपके किसी काम की नहीं." — डॉ. बी.आर. अंबेडकर
  7. "सफलता हमेशा अंतिम नहीं होती, असफलता घातक नहीं होती, जो मायने रखता है वह है आगे बढ़ते रहने का साहस." — विपिन चंद्र पाल
  8. "मेरे सिर पर लगी एक-एक लाठी ब्रिटिश साम्राज्य के ताबूत की आखिरी कील साबित होगी." — लाला लाजपत राय
  9. "एक विचार के मरने के बाद ही लाखों नए विचार जन्म लेते हैं." — नेताजी सुभाष चंद्र बोस
  10. "देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करना सबसे बड़ा सौभाग्य है." — अशफाक उल्ला खां

ये भी पढ़ें: गूंज उठेगा हर कार्यक्रम, स्वतंत्रता दिवस के 15 सबसे दमदार देशभक्ति गाने, प्ले करते ही रोंगटे खड़े हो जाएंगे

देशभक्ति और कर्तव्य पर महान नेताओं के प्रेरणादायक कोट्स

  1. "इस विशाल देश के हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह महसूस करे कि उसका देश स्वतंत्र है और अपनी स्वतंत्रता की रक्षा करना उसका धर्म है." — सरदार वल्लभभाई पटेल
  2. "देशभक्ति का मतलब केवल अपनी जमीन से प्यार करना नहीं, बल्कि अपने देश के लोगों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा करना भी है." — रवींद्रनाथ टैगोर
  3. "सपने वो नहीं होते जो हम सोते हुए देखते हैं, सपने वो होते हैं जो हमें सोने नहीं देते." — डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम
  4. "देश के विकास के लिए युवाओं का चरित्रवान और शिक्षित होना सबसे पहली शर्त है." — स्वामी विवेकानंद
  5. "सच्ची आजादी तभी संभव है जब देश का हर गरीब, किसान और मजदूर अपने पैरों पर खड़ा हो सके." — महात्मा गांधी
  6. "मातृभूमि की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म और सबसे बड़ी पूजा है." — वीर सावरकर
  7. "हमारा राष्ट्र तब तक पूरी तरह स्वतंत्र नहीं कहला सकता जब तक कि हर नागरिक भय और भूख से मुक्त न हो." — डॉ. राजेंद्र प्रसाद
  8. "यदि हमें अपने राष्ट्र को मजबूत बनाना है, तो हमें हर भेद-भाव को भुलाकर एक होना होगा." — मौलाना अबुल कलाम आजाद
  9. "भारत का भविष्य उन युवाओं के हाथों में है जो नए विचारों को अपनाने और देश को आगे बढ़ाने का साहस रखते हैं." — डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम
  10. "उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए." — स्वामी विवेकानंद
  11. "विजय के लिए केवल ताकत नहीं, बल्कि अटूट संकल्प और राष्ट्रप्रेम की आवश्यकता होती है." — रानी लक्ष्मीबाई

आप इन महान नेताओं के छोटे और दिल छू लेने वाले 30+ देशभक्ति कोट्स को अपने सोशल मीडिया, WhatsApp Status, Facebook, Instagram पर दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: 15 अगस्त स्पेशल: 5 मिनट में ऐसे तैयार करें जोशीला स्पीच, नहीं छूटेगा एक भी पॉइंट


विज्ञापन
ओम प्रकाश

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

ओम प्रकाश (OP) पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola