BPSC 72वीं परीक्षा 25 अक्टूबर को, आ गया नया कैलेंडर, यहां करें चेक

Updated:
विज्ञापन

BPSC कैंडिडेट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

BPSC 72nd Exam Date: बीपीएससी 72वीं परीक्षा की तारीख घोषित हो गई है. बीपीएससी की तरफ से कई परीक्षाओं की तारीखों को लेकर नया कैलेंडर जारी किया गया है.

विज्ञापन

BPSC 72nd Exam Date: बीपीएससी 72वीं परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से नया कैलेंडर जारी हो गया है. इस कैलेंडर के अनुसार, 72वीं परीक्षा कंबाइंड प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 25 अक्टूबर 2026 को होगा. बता दें कि ये परीक्षा 26 जुलाई को होने वाली थी जिसे स्थगित कर दिया गया था.

BPSC Exam Calendar: देखें नया कैलेंडर

परीक्षा / पदविज्ञापन संख्यापदों की संख्यापरीक्षा / अपडेट की तारीख
71वीं BPSC CCE71 CCE1298मुख्य परीक्षा: अगस्त-सितंबर 2026
District Statistical Officer / Assistant Director38/202547इंटरव्यू: सितंबर 2026
Auditor, Panchayati Raj Department09/2026102प्रारंभिक परीक्षा परिणाम: अगस्त 2026
Research Officer, Revenue Department08/20263प्रारंभिक परीक्षा परिणाम: अगस्त 2026
Prosecution Officer13/2026300प्रारंभिक परीक्षा परिणाम: सितंबर 2026
72वीं BPSC CCE72 CCE1189प्रारंभिक परीक्षा: 25 अक्टूबर 2026
Project Manager, Industry Department109/20259प्रारंभिक परीक्षा: 4 अक्टूबर 2026
33वीं Bihar Judicial Services12/2026173प्रारंभिक परीक्षा: 30 मई 2026
Lower Division Clerk43/202526टाइपिंग टेस्ट: जनवरी 2026

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन ने 72वीं परीक्षा को 26 जुलाई के लिए निर्धारित किया था. किहीं कारणों से परीक्षा को पोस्टपोन कर दिया गया. अब नई तारीख घोषित कर दी गई है.

BPSC ने जारी किया कैलेंडर

बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC ने 14 अगस्त 2026 को अपना अपडेटेड एग्जाम कैलेंडर जारी किया है. इसमें कई महत्वपूर्ण भर्ती परीक्षाओं के एग्जाम, रिजल्ट और इंटरव्यू से जुड़ी संभावित तारीखों की जानकारी दी गई है.

71st BPSC मेंस की तारीख

कैलेंडर के मुताबिक 71वीं BPSC CCE के मुख्य परीक्षा का आयोजन अगस्त-सितंबर 2026 में किया जा सकता है. वहीं District Statistical Officer और असिस्टेंट डायरेक्टर भर्ती का इंटरव्यू सितंबर 2026 में प्रस्तावित है.

Auditor और रिसर्च ऑफिसर भर्ती के प्रारंभिक परीक्षा परिणाम अगस्त 2026 में आने की संभावना है, जबकि Prosecution Officer का रिजल्ट सितंबर 2026 में प्रस्तावित है.


BPSC 72वीं परीक्षा की तारीख

इसके अलावा 72वीं BPSC CCE के लिए प्रारंभिक परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित है. Industry Department के प्रोजेक्ट मैनेजर पद की प्रारंभिक परीक्षा 4 अक्टूबर 2026 को होगी.

आयोग ने साफ किया है कि कैलेंडर में दी गई सभी तारीखें tentative हैं. इसलिए अभ्यर्थियों को अंतिम अपडेट के लिए BPSC की आधिकारिक सूचना देखते रहना चाहिए.

ये भी पढ़ें: खलीफाबाग की बेटी बनी असिस्टेंट टैक्स कमिश्नर, Photos में देखें मोनालिशा की जर्नी


विज्ञापन
रवि मल्लिक

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola