जमशेदपुर में 10वीं-12वीं पास बच्चों के लिए स्कॉलरशिप का मौका, जानें कौन कर सकता है अप्लाई
सांकेतिक तस्वीर (AI GENERATED)
जमशेदपुर टेल्को को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड अपने सदस्यों के मेधावी बच्चों के लिए 2026 में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा पास करने पर स्कॉलरशिप प्रदान कर रही है. न्यूनतम 80% (CBSE/ICSE) या 65% (स्टेट बोर्ड) अंक प्राप्त करने वाले छात्र 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं.
जमशेदपुर: टेल्को को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड ने 2026 में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा पास करने वाले अपने सदस्यों के मेधावी बच्चों के लिए स्कॉलरशिप देने का फैसला किया है. इसके लिए सोसाइटी की ओर से आवेदन मांगे गए हैं.
सोसाइटी के मानद सचिव आरपी सिंह के आदेश पर इस संबंध में सूचना जारी की गई है. स्कॉलरशिप की राशि सीधे सोसाइटी के सदस्य के बैंक खाते में भेजी जाएगी. इसके लिए जरूरी है कि बैंक खाते में पहला नाम सोसाइटी के सदस्य का ही हो.
कितने अंक लाने पर मिलेगी स्कॉलरशिप
स्कॉलरशिप के लिए बच्चों के बोर्ड परीक्षा में मिले अंकों को आधार बनाया जाएगा. सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के 10वीं या 12वीं के छात्रों के लिए कम से कम 80 प्रतिशत अंक जरूरी हैं.
वहीं, स्टेट बोर्ड से 10वीं या 12वीं की परीक्षा पास करने वाले छात्रों के लिए कम से कम 65 प्रतिशत अंक जरूरी हैं.
30 सितंबर तक जमा करना होगा फॉर्म
स्कॉलरशिप के लिए आवेदन की प्रक्रिया 13 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है. आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2026 है.
सदस्यों को टेल्को को-ऑपरेटिव सोसाइटी के कार्यालय से निर्धारित फॉर्म लेना होगा. फॉर्म को सही तरीके से भरने के बाद जरूरी कागजात के साथ 30 सितंबर तक सोसाइटी कार्यालय में जमा करना होगा.
आवेदन के साथ ये कागजात जरूरी
आवेदन के साथ बच्चे की मार्कशीट की सत्यापित कॉपी जमा करनी होगी. इसे स्कूल के प्रिंसिपल या प्रधानाचार्य से अटेस्ट कराना जरूरी है.
इसके अलावा बच्चे के मेडिकल कार्ड की सेल्फ अटेस्टेड फोटो कॉपी भी देनी होगी.
स्कॉलरशिप की राशि बैंक खाते में भेजने के लिए सोसाइटी सदस्य की बैंक पासबुक के पहले पेज की कॉपी या कैंसिल्ड चेक भी जमा करना होगा.
आवेदन करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
आवेदन करने वाले सदस्यों को यह सुनिश्चित करना होगा कि बैंक खाते में पहला नाम सोसाइटी सदस्य का ही हो. साथ ही सभी जरूरी कागजात सही तरीके से लगाए जाएं, ताकि आवेदन में किसी तरह की परेशानी न हो.
आवेदन की आखिरी तारीख 30 सितंबर है, इसलिए पात्र सदस्यों को समय रहते फॉर्म जमा करने की सलाह दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अशोक झा
अशोक कुमार झा प्रभात खबर जमशेदपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनके पास 20 वर्षों से अधिक का एक लंबा, समृद्ध और विविधतापूर्ण अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए







