मूसलाधार बारिश से दहा कच्चा मकान, तीन महिलाएं घायल

Updated:
विज्ञापन

बारिश से गिरा मकान

जमशेदपुर के कपाली में मूसलाधार बारिश के कारण एक कच्चा मकान ढह गया, जिसमें तीन महिलाएं घायल हो गईं. स्थानीय लोगों की तत्परता से बच्चों को बचा लिया गया. प्रशासन से जर्जर मकानों के सर्वे की मांग की गई है.

विज्ञापन

जमशेदपुर. सरायकेला-खरसावां के कपाली नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 2 स्थित मिल्लत नगर में शुक्रवार को मूसलाधार बारिश से एक कच्चा मकान अचानक गिर गया. हादसे के समय मकान के अंदर मौजूद परिवार की तीन महिलाएं घायल हो गयी, वहीं, दोनों बच्चे बाल-बाल बच गये.

तेज बारिश से गिरी मकान की दीवार

बताया जा रहा है कि लगातार हो रही तेज बारिश के कारण कच्चे मकान की दीवारें और छत कमजोर हो गयी थीं, अचानक मकान की दिवार भरभराकर गिर गयी. मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया. हादसे में बुजुर्ग हसीना बानो (62), उनकी बेटी नाजनीन बानो (45) और नतनी मुस्कान (25) घायल हो गये.

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया नर्सिंग होम

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को मलबे से बाहर निकाला और इलाज के लिए टीएनबी नर्सिंग होम पहुंचाया. जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है. घटना के बाद मिल्लत नगर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना की जानकारी कपाली पुलिस को दी गयी, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली. पुलिस ने घायलों की स्थिति की जानकारी लेते हुए घटना से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है.

जर्जर एवं कच्चे मकानों का कराएं सर्वे : प्रशासन

लगातार हो रही बारिश के कारण कपाली क्षेत्र में कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों की परेशानी बढ़ गई है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगर परिषद के अधिकारियों से मांग की है कि क्षेत्र में जर्जर एवं कच्चे मकानों का सर्वे कराकर जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के साथ-साथ तत्काल राहत सामग्री और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाये.

फिलहाल घायल तीनों महिलाओं का रामू चौक के समीप टीएनबी नर्सिंग होम में इलाज जारी है,स्थानीय लोगों की तत्परता के कारण बड़ा हादसा टल गया और दो बच्चों की जान बच गई.


विज्ञापन
Shyam Narayan Jha

लेखक के बारे में

By Shyam Narayan Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola