जमशेदपुर में बाढ़ से निपटने को JNAC तैयार, जानें क्या है प्लान
बढ़ता जलस्तर
जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में बाढ़ का गंभीर खतरा मंडरा रहा है. ओडिशा और पूर्वी सिंहभूम के डैम से पानी छोड़े जाने के बाद सुवर्णरेखा और खरकई नदियों का जलस्तर बढ़ने की आशंका है. प्रशासन ने 9 क्लस्टरों में टीमें तैनात की हैं और राहत शिविर स्थापित किए हैं.
लौहनगरी जमशेदपुर और इसके आसपास के इलाकों पर बाढ़ का गंभीर खतरा मंडराने लगा है. डैम के सुरक्षा मानकों को बनाए रखने के लिए ओडिशा प्रशासन ने इसके फाटक (गेट्स) खोलकर पानी का डिस्चार्ज शुरू कर दिया है.
ओडिशा के व्यांगबिल डैम और पूर्वी सिंहभूम के चांडिल डैम के फाटक खोले जाने से सुवर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर बढ़ने और तटीय बस्तियों में पानी घुसने की आशंका को देखते हुए पूरे क्षेत्र को 9 क्लस्टरों में विभाजित कर अधिकारियों को तैनात किया गया है.
कहां-कहां बने राहत शिविर और कौन हैं नोडल अधिकारी
| क्रमांक | क्षेत्र | राहत शिविर | नोडल अधिकारी | विशेष अधिकारी |
| 1 | पार्वती घाट (सुंदरी बस्ती/कोडिया बस्ती) | सरदार माधव सिंह विद्यालय, साउथ पार्क | सलील तिर्की (नगर मिशन प्रबंधक) - 9031136029 | तरणीश कुमार हंस - 8580180458 |
| 2 | शास्त्रीनगर (ब्लॉक नं. 1 से 3) | 1. करीमिया निर्मल सेवासदन2. बाल्डवीन स्कूल | जितेंद्र कुमार (नगर प्रबंधक) - 8987586386 | तरणीश कुमार हंस - 8580180458 |
| 3 | शास्त्रीनगर (ब्लॉक नं. 4 से 5) | 1. शास्त्रीनगर ब्लॉक नं. 032. महिला ट्रेनिंग सेंटर (तरुण संघ), कदमा3. हिंद क्लब (अतिरिक्त) | अजय स्वांसी (सहायक अभियंता) - 7903498474 | तरणीश कुमार हंस - 8580180458 |
| 4 | प्रतिमानगर, भाटिया बस्ती एवं रामजनमनगर | 1. इसीसी फ्लैट हाउस2. फुटबॉल मैदान भवन | अनय राज (नगर प्रबंधक) - 7070623814 | तरणीश कुमार हंस - 8580180458 |
| 5 | बागे बस्ती, ग्रीन पार्क, श्यामनगर, रामनगर व हाड़ गोदाम | 1. निर्मल महतो सामुदायिक भवन2. कौशल विकास भवन | प्रकाश साहु (नगर प्रबंधक) - 9835143070 | बिश्वजीत महतो - 7004032340 |
| 6 | रूपनगर, जाहिरा कॉलोनी, आशियाना क्षेत्र व निर्मलनगर (सोनारी) | भारत सेवाश्रम संघ | प्रकाश साहु (नगर प्रबंधक) - 9835143070 | बिश्वजीत महतो - 7004032340 |
| 7 | बाबुडीह बस्ती व बागुनहातु क्षेत्र | विकास भवन, बागुनहातु चौक | ज्योति पुंज (नगर प्रबंधक) - 9471511844 | मुकेश कुमार - 7903086979 |
| 8 | बारीडीह बस्ती तटीय क्षेत्र, निर्मलनगर एवं कल्याणनगर | डीएवी पब्लिक स्कूल, पटेलनगर, भुईयाडीह | ज्योति पुंज (नगर प्रबंधक) - 9471511844 | मुकेश कुमार - 7903086979 |
| 9 | छायानगर, कान्हु भट्टा व बागती बस्ती (भुईयांडीह) | डीएवी पब्लिक स्कूल, पटेलनगर, भुईयाडीह | ज्योति पुंज (नगर प्रबंधक) - 9471511844 | मुकेश कुमार - 7903086979 |
24 घंटे कार्य करेंगे दो मुख्य कंट्रोल रूम
- जेएनएसी कार्यालय कंट्रोल रूम: नोडल अधिकारी: ज्योति पुंज (9471511844) (पाली अनुसार प्रतिनियुक्त कर्मी: विश्वजीत मुंडा, अनूप सिंह और दारा सिंह सींकू)
- तरुण संघ (ब्लॉक नं०-4, शास्त्रीनगर कदमा) कंट्रोल रूम:
नोडल अधिकारी: जाॅय गुड़िया (8102315618) (पाली अनुसार प्रतिनियुक्त कनीय अभियंता: अभिषेक कुमार, राजीव रंजन साव और अजय चौरसिया)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By भूमि शर्मा
भूमि शर्मा पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की खबरों को कवर करती हैं. इससे पहले वह एजुकेशन बीट और झारखंड बीट पर भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने शैक्षणिक बदलावों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लेखन किया है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए







